Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 24 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Tue, 24 Nov 2026 08:00 PM IST
खास बातें

Bihar Breaking News Today Live - Read latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, बिहार की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन

विज्ञापन
Bihar Breaking News Live Updates: Latest News Today in Hindi 24 November 2026
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट

लाइव अपडेट

06:18 PM, 24-Nov-2026

बिहार: यहां लगता है देश-दुनिया का 'अनोखा भूतों का मेला', पूरी रात तंत्र-मंत्र व रहस्यमयी अनुष्ठानों का दौर

बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित कौनहारा घाट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हर साल 'भूतों का मेला' लगता है। स्थानीय लोग इसे 'भूत खेली' कहते हैं। इस दौरान तांत्रिक, ओझा और अघोरी पूरी रात झाड़-फूंक व रहस्यमयी अनुष्ठान करते हैं। और पढ़ें
05:11 PM, 24-Nov-2026

बिहार: सोयाबीन में कीड़ा मिलने पर स्कूल में हंगामा, अब प्रधानाध्यापिका ने प्रभारी पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

बिहार के बेतिया में मध्याह्न भोजन के सोयाबीन में कीड़ा मिलने के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। योगापट्टी के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बल्डीहा की प्रधानाध्यापिका ने एमडीएम प्रभारी और कुछ शिक्षकों पर प्रताड़ित करने, धमकी देने और विद्यालय का प्रभार छीनने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। और पढ़ें
विज्ञापन
04:56 PM, 24-Nov-2026

बिहार: फतुहा मुठभेड़ कांड में जब्त वाहनों से फिर मिले 102 कारतूस और देसी पिस्टल, यूपी से कौन सा तार जुड़ा?

Patna Police: फतुहा मुठभेड़ मामले की जांच में एसटीएफ को एक और अहम सुराग मिला है। पहले जब्त किए गए वाहनों की दोबारा जांच में हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी को कारतूस की आपूर्ति के तार उत्तर प्रदेश से जुड़े होने की जानकारी मिली है। आइये जानते हैं पूरा मामला...

और पढ़ें
04:55 PM, 24-Nov-2026

बिहार: प्रदेश के इस जिले से बंगाल तक फैला प्रतिबंधित कफ सिरप का कारोबार, 17,390 बोतल जब्त; छह गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में प्रतिबंधित कफ सिरप के कारोबार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापेमारी कर 17,390 बोतल कफ सिरप जब्त की है, जिसकी कीमत 33.21 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। मामले में किशनगंज के छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। और पढ़ें
04:39 PM, 24-Nov-2026

बिहार: पुलिस हिरासत के दौरान युवक की मौत कैसे हुई? मां का आरोप- बेटे ने फोन कर कहा था, मुझे जल्दी छुड़ा लो

Bihar News: सहरसा के एक थाने में हुई घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और हिरासत में रखे जाने वाले लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला सामने आने के बाद महकमे में भी हलचल तेज है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी खुद इसकी पड़ताल में जुटे हैं। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है। और पढ़ें
04:07 PM, 24-Nov-2026

बिहार: बारात से लौट रहे युवकों की बाइक को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, दो की मौत; एक गंभीर

बिहार के मुजफ्फरपुर में बारात से लौट रहे तीन युवकों की बाइक को मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
03:48 PM, 24-Nov-2026

बिहार: कस्तूरी हिरण आपने देखा है, वीटीआर में हैं ऐसे दुर्लभ जीव; जानिए क्यों होती है इसकी डिमांड?

बिहार के एकमात्र टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की दुनिया कई ऐसे रहस्य समेटे हुए है, जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यहां एक ऐसे दुर्लभ जीव की चर्चा हो रही है, जिसकी पहचान उसकी खासियत से ज्यादा उसकी बेशकीमती खुशबू से जुड़ी है। आखिर इस जीव को लेकर विशेषज्ञ क्या मानते हैं और इसकी चर्चा क्यों खास है? जानिए पूरी कहानी। और पढ़ें
03:34 PM, 24-Nov-2026

बिहार: गंगा स्नान से लौट रही महिलाओं का ऑटो ट्रक से टकराया, एक की मौत; तीन साल की बच्ची समेत 10 घायल

भोजपुर के कोईलवर में आरा-छपरा हाईवे पर मंगलवार को सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन साल की बच्ची समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी महिलाएं डोरीगंज घाट पर गंगा स्नान कर लौट रही थीं। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

और पढ़ें
03:24 PM, 24-Nov-2026

बिहार: सरयू तट पर आज भी जीवित है सदियों पुरानी लोक परंपरा, गोदना-सेमरिया मेले में आंचल पर होता है लौंडा नाच

सारण के रिविलगंज में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाला गोदना-सेमरिया मेला धार्मिक आस्था के साथ अपनी अनूठी लोक परंपरा के लिए भी जाना जाता है। यहां मन्नत पूरी होने पर महिलाएं अगले साल परिवार के साथ पहुंचकर विशेष पूजा करती हैं। इस दौरान आंचल पर पारंपरिक लौंडा नाच कराने की रस्म निभाई जाती है।
  और पढ़ें
03:00 PM, 24-Nov-2026

बिहार में खूनी वारदात: घर से शौच के लिए निकले किसान की पीट-पीटकर हत्या, धान के खेत में मिला शव

मुंगेर में बेखौफ बदमाशों ने 50 वर्षीय किसान रंगलाल मंडल की लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। किसान का शव गांव से आधा किलोमीटर दूर धान के खेत में मिला। और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed