06:26 PM, 23-Oct-2026
INDW vs ZIMW Live Score: भारत की अच्छी शुरुआत
स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है, जो फिलहाल जारी है।
05:24 PM, 23-Oct-2026
INDW vs ZIMW Live Score: जिम्बाब्वे ने भारत को दिया 198 रन का लक्ष्य
जिम्बाब्वे ने भारत को 198 रनों का लक्ष्य दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेहमान टीम ने बिलव्ड बिजा की अर्धशतकीय पारी की मदद से 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 197 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से श्री चरणी ने चार और क्रांति गौड़ ने तीन विकेट लिए।
04:58 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: छठा विकेट गिरा
भारत को छठा झटका क्रांति गौड़ ने दिया। उन्होंने चिदेजा धुरूरू को बोल्ड किया। वह सिर्फ 10 रन बना सकीं।
04:18 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: पांचवां विकेट गिरा
श्री चरणी ने भारत को पांचवीं सफलता दिलाई। उन्होंने न्याशा ग्वान्जुरा को कॉट और बोल्ड किया। वह 13 रन बनाकर लौटीं। अब चिदेजा धुरूरू बल्लेबाजी के लिए आई हैं।
03:40 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: चौथा विकेट गिरा
भारत को चौथी सफलता दीप्ति शर्मा ने दिलाई। उन्होंने शार्ने मेयर्स को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ आठ रन बना सकीं। अब क्रीज पर बिलव्ड बिजा और न्याशा ग्वानजुरा मौजूद हैं।
03:09 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: तीसरा विकेट गिरा
भारत को तीसरी सफलता श्री चरणी ने दिलाई। उन्होंने क्रांति गौड़ के हाथों मोडेस्टर मुपाचिकवा को कैच कराया। वह 25 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। अब बिलव्ड बिजा और शार्ने मेयर्स क्रीज पर मौजूद हैं।
02:51 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे को दूसरा झटका
श्री चरणी ने चिपो को आउट कर जिम्बाब्वे को दूसरा झटका दिया है। चिपो और मोडेस्टर के बीच अच्छी साझेदारी पनप रही थी। लेकिन चरणी ने चिपो को आउट कर इसे तोड़ा। चिपो 27 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाकर आउट हुईं।
02:48 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: झटके के बाद संभला जिम्बाब्वे
भारत के खिलाफ पहला झटका लगने के बाद जिम्बाब्वे की पारी संभल गई है। मोडेस्टर और चिपो मुगेरी तिरिपानो के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी चल रही है। जिम्बाब्वे ने 10 ओवर की समाप्ति के बाद एक विकेट पर 46 रन बनाए हैं।
02:21 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे का पहला विकेट गिरा
क्रांति गौड़ ने लोर्न फिरि को आउट कर जिम्बाब्वे को पहला झटका दिया। फिरि एक रन बनाकर आउट हुईं।
02:11 PM, 23-Oct-2026
IND W vs ZIM W Live Score: जिम्बाब्वे की पारी शुरू
भारतीय महिला टीम के खिलाफ जिम्बाब्वे की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। लोर्न फिरि और मोडेस्टर मुपाचिकवा ने पारी की शुरुआत की है।