Live
WPL Auction 2026 Live: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 277 खिलाड़ी होंगी शामिल; 73 स्थान के लिए लगेगी बोली
{"_id":"6928085d72f8406c0a010286","slug":"wpl-2026-auction-live-sold-and-unsold-players-list-price-teams-updated-squad-captains-news-in-hindi-2025-11-27","type":"live","status":"publish","title_hn":"WPL Auction 2026 Live: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी आज, 277 खिलाड़ी होंगी शामिल; 73 स्थान के लिए लगेगी बोली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 27 Nov 2025 02:41 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
WPL 2026 Auction Sold Unsold Players Live Updates: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के आगामी सत्र के लिए आज मेगा नीलामी होगी। कुल 277 खिलाड़ी इस नीलामी में शामिल हैं और 73 खाली स्थान के लिए बोली लगेंगी।
डब्ल्यूपीएल
- फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
02:40 PM, 27-Nov-2025
WPL Auction 2026 Live: सभी टीमों का उपलब्ध पर्स
टीमों का शेष पर्स (रुपये)
| टीम | शेष पर्स (रुपये) |
|---|---|
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 6.15 करोड़ |
| मुंबई इंडियंस | 5.75 करोड़ |
| दिल्ली कैपिटल्स | 5.7 करोड़ |
| गुजरात जायंट्स | 9 करोड़ |
| यूपी वॉरियर्स | 14.5 करोड़ |
02:31 PM, 27-Nov-2025
WPL Auction 2026 Live: इन विदेशी खिलाड़ियों पर नजर
विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली द.अफ्रीकी कप्तान एल. वोलवार्ड्ट, नादिन डीक्लार्क, ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली, मेग लैनिंग, लिचफील्ड, न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, इंग्लैंड की एक्लेस्टोन पर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है।02:15 PM, 27-Nov-2025
WPL Auction 2026 Live: भारतीय खिलाड़ियों की होगी भारी मांग
वनडे विश्व कप जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की भारी मांग होगी। टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट दीप्ति शर्मा पर अच्छी बोली लगने की संभावना है। उन्हें विश्व कप फाइनल के तुरंत बाद यूपी वॉरियर्स ने रिलीज कर दिया था। अगर क्रांति और चरणी जैसी युवा खिलाड़ी धनराशि के मामले में दीप्ति की बराबरी कर लें तो किसी को हैरानी नहीं होनी चाहिए। इन दोनों ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करके प्रभावित किया था। हरलीन देओल, रेणुका सिंह और स्नेह राणा भी नीलामी का हिस्सा हैं।02:02 PM, 27-Nov-2025
WPL Auction 2026 Live: मंधाना नीलामी में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी
अब तक स्मृति मंधाना (3.4 करोड़) टूर्नामेंट की सबसे महंगी खिलाड़ी हैं जिन्हें 2023 में बंगलूरू ने अपने साथ जोड़ा था। ऑक्शन में गेंदबाज श्री चरणी, क्रांति गौड़ और ओपनर प्रतिका रावल भी बड़ी कमाई कर सकती हैं।01:48 PM, 27-Nov-2025
WPL Auction 2026 Live: मार्की खिलाड़ियों की सूची
नीलामी में शामिल होने वाली मार्की खिलाड़ीसोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
मेग लेनिंग (ऑस्ट्रेलिया) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
दीप्ति शर्मा (भारत) - आधार मूल्य 50 लाख रुपये
रेणुका ठाकुर (भारत) - आधार मूल्य 40 लाख रुपये
लॉरा वोलवार्ट (दक्षिण अफ्रीका) - आधार मूल्य 30 लाख रुपये
01:47 PM, 27-Nov-2025
WPL Auction 2026 Live: दीप्ति पर रहेगी नजर
पांच फ्रेंचाइजी के पास 50 भारतीय खिलाड़ियों और 23 विदेशी खिलाड़ियों के लिए 73 स्लॉट उपलब्ध हैं। इस मेगा बोली का मुख्य आकर्षण महिला विश्व कप की विजेता टीम भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा हैं, जिन्हें उत्तर प्रदेश ने रिलीज कर दिया था। विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहीं दीप्ति के पास इस बार सबसे महंगी भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:41 PM, 27-Nov-2025