Duleep Trophy Final Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, ईस्ट जोन ने हासिल की 584 रन की बढ़त; ईशान शतक से चूके
{"_id":"6aa0ed7f50ef99be06070bb0","slug":"east-zone-vs-south-zone-duleep-trophy-2026-final-live-updates-scorecard-tilak-varma-chama-milind-news-in-hindi-2026-09-09","type":"live","status":"publish","title_hn":"Duleep Trophy Final Highlights: चौथे दिन का खेल समाप्त, ईस्ट जोन ने हासिल की 584 रन की बढ़त; ईशान शतक से चूके","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Wed, 09 Sep 2026 05:11 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 09 Sep 2026 05:11 PM IST
खास बातें
ईस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन विशाल बढ़त हासिल कर ली है और साउथ जोन पर शिकंजा कस लिया है। ईस्ट जोन अब पांचवें और आखिरी दिन मैच अपने नाम करने के इरादे से उतरेगी। मैच ड्रॉ रहने की स्थिति में ईस्ट जोन पहली पारी में बढ़त के आधार पर विजेता बन सकती है।
विज्ञापन
ईशान किशन
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:10 PM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: चौथे दिन का खेल समाप्त
ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है। ईस्ट जोन ने अब तक 584 रनों की बढ़त हासिल कर ली है और मैच पर शिकंजा कस लिया है। स्टंप्स तक ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में पांच विकेट पर 212 रन बनाए हैं। कुमार कुशाग्र 34 और मोहम्मद कौनेन कुरैशी 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले, ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर ऑलआउट हुई थी।इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रनों की बड़ी बढ़त मिली। ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी की। टीम के लिए कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन ने अर्धशतक जड़े। ईशान शतक लगाने के करीब थे, लेकिन 80 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, शिखर ने 52 रन बनाए। वैभव सूर्यवंशी 8, अभिमन्यु ईश्वरन 3 और सुदीप कुमार घरामी 2 रन ही बना सके। साउथ जोन के लिए मोहम्मद सिराज, त्रिपुराणा विजय, एमडी नीधीश और शेख रशीद को अब तक एक-एक विकेट मिला है।
04:34 PM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन को पांचवां झटका
ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में पांच विकेट गंवा दिए हैं। सुदीप कुमार घरामी के रूप में ईस्ट जोन को पांचवां झटका लगा है। सुदीप रन आउट होकर पवेलियन लौटे। उन्होंने दो रन बनाए।
विज्ञापन
04:25 PM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: ईशान शतक से चूके
दूसरी पारी में ईस्ट जोन ने चार विकेट पर 160 रन बना लिए हैं। फिलहाल सुदीप कुमार घरामी दो रन और कुमार कुशाग्र 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं। साउथ जोन को फॉलोऑन न खिलाते हुए खुद बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट जोन की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने आठ रन बनाए, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन तीन रन बनाकर आउट हुए। शिखर मोहन 52 रन बना सके। वहीं, कप्तान ईशान किशन ने 98 गेंद में नौ चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन की पारी खेली। ईस्ट जोन की कुल बढ़त 530 से ज्यादा रन की हो चुकी है।03:18 PM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: ईशान किशन का अर्धशतक
ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल में लगातार दूसरी पारी में 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वह 75 गेंद में 73 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। उनके साथ शिखर मोहन क्रीज पर हैं। दोनों के बीच 110 रन की साझेदारी हो चुकी है। ईस्ट जोन की बढ़त 495 रन की हो चुकी है।01:29 PM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: ईस्ट जोन की दूसरी पारी
ईस्ट जोन ने साउथ जोन को फॉलोऑन न खिलाते हुए खुद दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ईस्ट जोन की टीम ने 13 रन पर अपने दोनों ओपनर्स के विकेट भी गंवा दिए। अभिमन्यु ईश्वरन तीन रन और वैभव सूर्यवंशी आठ रन बनाकर आउट हुए। ईश्वरन को सिराज ने और वैभव को त्रिपुराणा विजय ने पवेलियन भेजा। फिलहाल कप्तान ईशान किशन और शिखर मोहन क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर ईस्ट जोन को 372 रन की बढ़त हासिल है। कुल बढ़त 390 से ज्यादा रन की हो चुकी है।12:05 PM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: साउथ जोन 336 रन पर ऑलआउट
साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर सिमट गई। कप्तान तिलक वर्मा का विकेट आखिरी विकेट के रूप में गिरा। वह 211 गेंद में नौ चौके के मदद से 99 रन बनाकर आउट हुए। तिलक एक रन से शतक से चूक गए। उन्हें कुनैन कुरैशी ने पवेलियन भेजा। इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी के आधार पर 372 रन की बढ़त मिली है। साथ ही साउथ जोन की टीम फॉलोऑन भी नहीं बचा सकी। ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 708 रन बनाए थे।साउथ जोन ने आज छह विकेट पर 242 रन से आगे खेलना शुरू किया और 94 रन बनाने में बाकी के चार विकेट गंवा दिए। साउथ जोन को आज का पहला झटका चामा मिलिंद के रूप में लगा। वह 68 गेंद में सात चौके की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। फिर त्रिपुराणा विजय एक रन और सिराज एक रन बनाकर आउट हुए। निधीश नाबाद रहे।
ईस्ट जोन की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीं, मोहम्मद शमी, कुनैन कुरैशी और शिखर मोहन को दो-दो विकेट मिले। इससे पहले तीसरे दिन साउथ जोन के रिकी भुई एक रन, एन जगदीशन 32 रन, देवदत्त पडिक्कल 62 रन और शेख रशीद 27 रन बनाकर आउट हुए थे। स्मरण रविचंद्रन 23 रन और श्रेयस गोपाल 26 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:00 PM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: साउथ जोन को नौवां झटका
336 के स्कोर पर साउथ जोन को नौवां झटका लगा। मुकेश कुमार को तीसरी सफलता मिली। उन्होंने सिराज को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। फिलहाल निधीश और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। तिलक शतक से एक रन दूर हैं।11:38 AM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: साउथ जोन को आठवां झटका
साउथ जोन को 322 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। त्रिपुराणा विजय रन आउट हुए। वह एक रन बना सके। फिलहाल तिलक वर्मा 91 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनका साथ देने मोहम्मद सिराज क्रीज पर आए हैं। साउथ जोन की टीम फिलहाल आठ विकेट पर 326 रन बना चुकी है। टीम अभी भी ईस्ट जोन से 380+ रन पीछे है। टीम पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा है।11:15 AM, 09-Sep-2026
East Zone vs South Zone Live: साउथ जोन को सातवां झटका
साउथ जोन को 318 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। शिखर मोहन ने चामा मिलिंद को सुदीप घरामी के हाथों कैच कराया। वह 68 गेंद में सात चौके की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल तिलक वर्मा 84 रन बनाकर क्रीज पर हैं। उनके साथ त्रिपुराणा विजय क्रीज पर हैं।10:58 AM, 09-Sep-2026