Live
Delhi Budget 2026 Live: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान
{"_id":"69c2196378f121a17908fd94","slug":"delhi-budget-session-live-rekha-gupta-to-present-budget-today-updates-in-hindi-2026-03-24","type":"live","status":"publish","title_hn":"Delhi Budget 2026 Live: CM रेखा गुप्ता ने पेश किया 1.03 लाख करोड़ का बजट, जानें क्या-क्या हुए एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 24 Mar 2026 01:04 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Delhi Assembly Budget Session Live News in Hindi: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली सरकार आज दिल्ली का वार्षिक बजट पेश कर रही है। दिल्ली सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1,03,700 करोड़ का बजट पेश किया है।
Delhi Budget 2026 Live
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:03 PM, 24-Mar-2026
गिग वर्कर्स के लिए फैसले
दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए अटल कैंटीन के बगल में आराम गृह बनाएंगे। दिल्ली में गिग वर्कर्स के लिए वेलफेयर बोर्ड बनेगा।12:34 PM, 24-Mar-2026
महिलाओं को मिलेंगे 2,500 रुपये, 5110 करोड़ का प्रावधान
दिल्ली सरकार ने महिलाओं को ढाई हजार का वादा किया है। इसके लिए बजट में 5110 करोड़ का प्रावधान।होली-दिवाली पर फ्री सिलेंडर मिलेंगे, 260 करोड़ का प्रावधान
महिलाओं की मुफ्त बस सेवा, 450 करोड़ का प्रावधान
12:24 PM, 24-Mar-2026
शिक्षा के लिए 19148 करोड़: कक्षा 9 की छात्राओं को मुफ्त साइकिलें, 10वीं के छात्रों को लैपटॉप
Delhi Budget 2026
- फोटो : अमर उजाला
12:16 PM, 24-Mar-2026
आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में ट्रांसजेंडर
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार ट्रांसजेंडरों को आयुष्मान भारत स्वास्थ्य योजना के दायरे में लाने के लिए 202 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली सरकार नए 750 आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर 1,500 करोड़ रुपये आवंटित करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि पूर्व आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा अधूरे छोड़े गए सात आईसीयू अस्पतालों को 150 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
12:15 PM, 24-Mar-2026
स्वास्थ्य के लिए 12645 करोड़ का प्रावधान
दिल्ली सरकार के 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए 12,645 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।12:13 PM, 24-Mar-2026
जलभराव के समाधान के लिए 610 करोड़
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार मानसून के दौरान जलभराव को रोकने के लिए अथक प्रयास कर रही है। सिंचाई विभाग को 610 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:04 PM, 24-Mar-2026
दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार के बजट में दिल्ली जल बोर्ड को 9,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।12:03 PM, 24-Mar-2026
विद्युत विभाग के लिए 3,942 करोड़
दिल्ली के बजट में बिजली विभाग के लिए 3,942 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार ने अग्निशमन विभाग के लिए 674 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
12:01 PM, 24-Mar-2026
एमसीडी को 11666 करोड़ रूपये का प्रावधान
11660 करोड़ रुपये एमसीडी को दिल्ली सरकार देगी। वहीं, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2027 का बजट पेश करते हुए कहा कि दिल्ली में सड़क सुधार के लिए एमसीडी को 1,000 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि 'धूल रहित सड़कों' के लिए पीडब्ल्यूडी को बजट में 1,352 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ नाले के किनारे सड़कों के लिए बजट में 454 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली सरकार के बजट में विधायक स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के लिए 350 करोड़ रुपये का आवंटन होगा।11:58 AM, 24-Mar-2026
शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि बजट में पर्यावरण संरक्षण के लिए 21 प्रतिशत आवंटन किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने 2026-27 के बजट में शहरी विकास विभाग के लिए 7,887 करोड़ रुपये और पीडब्ल्यूडी के लिए 5,921 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार, दिल्ली ग्रामीण विकास बोर्ड को बजट में 787 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।