Farmers March Live: दिल्ली में ना आने को तैयार हुए किसान, शंभू बॉर्डर पर किसानों से हरियाणा सरकार ने की बातचीत
{"_id":"6a5ee23a0d9e39765c0fd4e3","slug":"farmer-protest-in-delhi-live-kisan-mahapanchayat-against-india-us-trade-deal-high-alert-2026-07-21","type":"live","status":"publish","title_hn":"Farmers March Live: दिल्ली में ना आने को तैयार हुए किसान, शंभू बॉर्डर पर किसानों से हरियाणा सरकार ने की बातचीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 21 Jul 2026 03:01 PM IST
विकास कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2026 03:01 PM IST
खास बातें
Delhi Farmers Protest Live Updates in Hindi: देश बचाओ मोर्चा के आह्वान पर मंगलवार को पंजाब, हरियाणा और कई अन्य राज्यों के किसान महापंचायत के लिए दिल्ली कूच पर निकल पड़े हैं। दिल्ली के किसान घाट पर भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को रद्द करवाने समेत किसानों की मांगो को लेकर विशाल महारैली का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ बाईपास पर डटे किसान वापिस घर रवाना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:06 PM, 21-Jul-2026
गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू के पदाधिकारियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिल्ली स्थित किसान घाट की ओर बढ़ रहे भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस द्वारा जबरन हिरासत में ले लिया गया। पुलिस कार्रवाई के बाद हिरासत में लिए गए सभी कार्यकर्ताओं को थाना लिंक रोड, में रखा गया है। भारतीय किसान यूनियन (सुनील) ने पुलिस की इस कार्रवाई की कड़े शब्दों में निन्दा की है। संगठन के प्रतिनिधियों का कहना है कि शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किए जा रहे विरोध प्रदर्शन को बलपूर्वक रोकना लोकतांत्रिक मूल्यों के पूरी तरह खिलाफ है। संगठन ने स्पष्ट किया कि किसानों की आवाज दबाने के हर प्रयास को अस्वीकार किया जाएगा और वे शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध जारी रखेंगे। भाकियू (सुनील) ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर भी कड़ा विरोध दर्ज कराया है। संगठन का कहना है कि "किसान हित के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष निरन्तर जारी रहेगा।"कार्रवाई के बीच संगठन ने अपने सभी किसान भाइयों और समर्थकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली किसान घाट पहुंचने का प्रयास करें और एकजुट होकर किसानों की आवाज को बुलंद करें।
02:58 PM, 21-Jul-2026
किसानों से वार्ता करने पहुंचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
सरकार की तरफ से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा शंभू बॉर्डर पर किसानों से वार्ता करने पहुंचे। उनसे बात करने किसान नेता सरवन सिंह पहुचे। उन्होंने कृषि मंत्री को बताया कि किसानों को हिरासत में लिया गया है। उन्हें परेशान किया जा रहा है। उन्हें छोड़ा जाए। वहीं किसानों की दूसरी मांग थी कि ट्रेड डील के संबंध में उनकी बात केंद्रीय मंत्रियों के दल से कराई जाए। इस पर श्याम सिंह राणा ने मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
02:45 PM, 21-Jul-2026
बहादुरगढ़ बाईपास पर डटे किसान वापिस घर रवाना
बहादुरगढ़ बाईपास पर डटे किसान वापिस घर रवाना हो गए हैं। पुलिस के साथ बातचीत के बाद किसान संगठन ने वापस जाने का फैसला लिया। ये किसान सुबह 6 बजे से बहादुरगढ़ बाईपास पर डटे थे। दिल्ली द्वारका यूईआर 2 के इंट्री पॉइंट पर किसानों को रोका था। काफी देर तक किसानों को न आगे जाने दिया और ना ही पीछे जाने दिया। बातचीत के बाद पुलिस और किसानों में सहमति हुई। किसान वापिस अपने घर फिरोजपुर, मोगा और लुधियाना की तरफ वापिस जाएंगे। वहीं, किसान नेता सुखजिंदर ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील नहीं होने देंगे। आंदोलन स्थगित हुआ है खत्म नहीं। किसान संगठनों के साथ बैठक में अगली रणनीति का फैसला किया जाएगा। देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले देशभर के किसानों संगठनों की दिल्ली के किसान घाट पर महापंचायत होनी थी।बहादुरगढ़ से रोहतक होते हुए वापिस पंजाब अपने घर किसानों ने जाना शुरू किया।02:16 PM, 21-Jul-2026
किसानों ने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया
यूपी गेट पर किसान और पुलिस आमने-सामने
- फोटो : अमर उजाला
यूपी गेट पर किसानों ने बैरिकेडिंग हटाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने किसानों को रोका। इस दौरान किसानों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली।
01:14 PM, 21-Jul-2026
दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर, सिंघु बॉर्डर पर तलाशी अभियान
किसानों के दिल्ली कूच को लेकर दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली की सीमाओं पर पुलिस की तरफ से की गई विशेष तैयारी की गई है। दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही है। बॉर्डर पर पुलिस बल के अलावा वाटर कैनन और वज्र वाहन को तैनात किया गया है। पुलिस वाहनों की तलाशी लेकर दिल्ली की ओर आ रहे किसानों को रोक रहे हैं। साथ ही तलाशी के बाद ही वाहनों को दिल्ली में घुसने की इजाजत दी जा रही है।12:29 PM, 21-Jul-2026
दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर जमे संगरूर के किसान
खनौरी के करीब बड़े वाहन खड़े कर रोकी गई मुख्य सड़क
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में किसान संगठनों ने अपना रुख सख्त कर लिया है। भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद दिल्ली कूच आंदोलन के तहत हाईवे तक पहुंच गया है।
भारतीय किसान यूनियन एकता (आजाद) के नेतृत्व में संगरूर इलाके के सैकड़ों किसानों ने खनौरी के समीप दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचकर कब्जा जमा लिया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।
किसान आंदोलन के दिल्ली कूच और एक्सप्रेसवे जाम की भनक लगते ही पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पहले ही दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के इस हिस्से को बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया था। इसके बावजूद बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली और झंडे लेकर मौके पर पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी।
किसानों ने आरोप लगाया कि सरकारें तानाशाही रवैया अपनाकर जायज मांगों को उठाने वाले छात्रों, मजदूरों और किसानों की आवाज को पुलिस बल के दम पर दबाना चाहती हैं। सरकारें ऐसे फैसले ले रही हैं जो सिर्फ किसानी ही नहीं, बल्कि पूरी आम जनता के लिए बेहद खतरनाक हैं। इन जनविरोधी नीतियों को किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।
बीकेयू एकता आजाद के अध्यक्ष जसविंदर सिंह लोंगोवाल, जसवीर सिंह मेदेवास और संत राम छाजली ने कहा कि जब तक सरकारें जनविरोधी फैसले वापस नहीं लेतीं, यह संघर्ष जारी रहेगा। एक्सप्रेसवे पर किसानों के डेरा डालने से आसपास के रास्तों पर ट्रैफिक डाइवर्ट करना पड़ा है, जिससे आम यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

12:19 PM, 21-Jul-2026
कैथल : पंजाब से आ रहे किसानों को रोका
पंजाब से आ रहे किसानों को रोका
- फोटो : अमर उजाला
11:55 AM, 21-Jul-2026
किसान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त
किसान महापंचायत को देखते हुए राजघाट और किसान घाट पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त है। मौके पर पहुंचे किसानों को पुलिस ने हटाया।11:48 AM, 21-Jul-2026
यूपी गेट पर बैठे किसान, जमकर नारेबाजी, पुलिस से खींचतान
यूपी गेट पर बैठे किसान
- फोटो : अमर उजाला
11:46 AM, 21-Jul-2026
सरवन सिंह पंढेर को शंभू सीमा पर रोका
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर को शंभू सीमा पर रोके जाने पर उन्होंने कहा, 'हमारा बैरिकेड तोड़ने या किसी प्रकार का संघर्ष पैदा करने का कोई इरादा नहीं है, हम चाहते हैं कि गुरनाम सिंह चदुनी सहित गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाए और सरकार हमसे बातचीत करे।'
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन