Live
Delhi CJP Protest Live: कॉकरोच पार्टी के साथ विपक्ष, पीएम आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, AAP ने कसा तंज
CJP Parliament March Live Updates in Hindi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी ने फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सोमवार को मचे भारी बवाल के बाद दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर खाली करवा लिया था लेकिन देर रात एक बार फिर से प्रदर्शनकारी वहां पर जुटने लगे। रात को प्रदर्शनकारियों के बीच अभिजीत दीपके ने कहा है कि अब सरकार से कोई बात नहीं होगी जिसे भी बात करनी होगी वो जंतर-मंतर पर आएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
दिल्ली हाईकोर्ट ने प्रदर्शनकारियों की याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार किया
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को उस याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें शहर की पुलिस द्वारा 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संसद तक मार्च में शामिल छात्रों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल के इस्तेमाल का मुद्दा उठाया गया था। चीफ जस्टिस डी.के. उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने याचिकाकर्ता से कहा कि कोर्ट को इन सब मामलों में न घसीटें।दिल्ली पुलिस ने चार एफआईआर दर्ज कीं
मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अब तक चार एफआईआर दर्ज की हैं और 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी और किसान समूहों द्वारा आयोजित "संसद चलो" मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़-फोड़ और अन्य घटनाओं के सिलसिले में दो और एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।राहुल गांधी की मांगों पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, कहा - बात से पलटना दुर्भाग्यपूर्ण
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी ने मांग रखी कि अगर सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार हो जाए, तो वे तुरंत अपना विरोध प्रदर्शन खत्म कर देंगे। कुछ ही देर बाद, सरकार के शीर्ष नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद राहुल गांधी को भरोसा दिलाया गया कि उनकी मांग मान ली गई है और सरकार संसद में नीट और उससे जुड़े आंदोलन से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तैयार है। जब यह जानकारी राहुल गांधी को दी गई, तो उन्होंने कहा कि वे सिर्फ इतने से सहमत नहीं होंगे, बल्कि उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी भरोसा मांगा। जब उन्हें याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने सिर्फ चर्चा की मांग की थी, तो उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गई हैं। राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता का अपनी बात से पीछे हटना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकतंत्र के हर नियम के खिलाफ है।Union Minister Jitendra Singh tweets, "... Rahul Gandhi put forward the demand that if the government agrees to discuss in Parliament all issues related to NEET and the associated movement, he would immediately end his protest. Within a few moments, after taking permission from… https://t.co/SX7bVACs3I pic.twitter.com/JlTmIYd03T
— ANI (@ANI) July 21, 2026
राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में खोला मोर्चा, पीएम मोदी से मांगा जवाब
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। पीएम मोदी को लगता है कि वे बिना जवाब दिए और बिना किसी नतीजे का सामना किए बच निकलेंगे। वे ऐसा नहीं कर सकते। इस बार तो बिल्कुल नहीं। मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए - प्रधानमंत्री आवास के सामने धरने में हमारे साथ शामिल हों। भारत के छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi tweets, "An attack on students is an attack on every Indian family. PM Modi believes he can get away without answers, without consequences. He cannot. Not this time. I ask every patriotic Indian who believes our students deserve justice… pic.twitter.com/lQyI2byOaG
— ANI (@ANI) July 21, 2026
आप सांसद संजय सिंह ने पीएम और कांग्रेस को घेरा
आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। एक्स पर पोस्ट साझा कर लिखा कि सीजेपी के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने आवास पर धरने पर बैठा दिया है।CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने @RahulGandhi को अपने आवास पर धरने पर बिठा दिया।
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) July 21, 2026
सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाने आई एंबुलेंस
एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की पत्नी डॉ. गीतांजलि आंग्मो सफदरजंग अस्पताल में हैं, जहां मेदांता अस्पताल से एक एम्बुलेंस पहुंची है। दिल्ली हाईकोर्ट ने सोनम वांगचुक को प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की इजाजत दे दी।#WATCH | Activist Sonam Wangchuk’s wife, Dr Gitanjali Angmo, at Safdarjung Hospital, where an ambulance from Medanta Hospital has arrived.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
Delhi High Court allowed Sonam Wangchuk to be shifted to the private hospital. pic.twitter.com/v2F2YDf8P3
केजरीवाल जंतर-मंतर पर पहुंचे
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मोदी जी के अपने बच्चे नहीं हैं, इसलिए उन्हें नहीं पता कि बच्चे होने का क्या मतलब होता है। ये सभी हमारे बच्चे हैं। बच्चों को पीटना सही नहीं है। छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मैं छात्रों से कहना चाहता हूं कि वे डटे रहें। सबसे बड़े तानाशाह को भी जनता के सामने झुकना ही पड़ता है।शरद पवार और सुप्रिया सुले जंतर मंतर पहुंचे
एनसीपी-एससीपी सांसद सुप्रिया सुले जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं। वहीं जंतर मंतर पर बारिश हो रही है। वहीं नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-एससीपी) के प्रमुख शरद पवार भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।#WATCH | Delhi: Nationalist Congress Party (NCP-SCP) chief Sharad Pawar arrives at Jantar Mantar protest site. #CJPProtest pic.twitter.com/o2xRUg5NNz
— ANI (@ANI) July 21, 2026
राहुल गांधी से मिले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह लोक कल्याण मार्ग पहुंचे और यहां कांग्रेस के चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से बात की। केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन भी वहां मौजूद थे।#WATCH | Delhi: Union Minister Jitendra Singh reached Lok Kalyan Marg and spoke with Lok Sabha LoP Rahul Gandhi over Congress's ongoing protest here.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
Union Home Secretary Govind Mohan also present.
(Earlier visuals) pic.twitter.com/aN2wEVSDit