Sonam Wangchuk Health Update: भूख हड़ताल के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? यहां पढ़ें हेल्थ अपडेट
डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सोनम वांगचुक के सभी महत्वपूर्ण शारीरिक मानक स्थिर हैं। हालांकि, उनका ब्लड शुगर स्तर अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का अनिश्चितकालीन अनशन अनशन अब 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है। सोनम वांगचुक अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। सोनम की हेल्थ को लेकर ताजा अपडेट सामने आया है। मंगलवार सुबह सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर नया हेल्थ बुलेटिन जारी किया है। सोनम की तबीयत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक का इलाज वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज एवं सफदरजंग अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में लगातार जारी है। उनके उपचार में वीएमएमसी, सफदरजंग अस्पताल और एम्स, नई दिल्ली के विशेषज्ञों की बहु-विषयक टीम शामिल है।
डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल सोनम वांगचुक के सभी महत्वपूर्ण शारीरिक मानक स्थिर हैं। हालांकि, उनका ब्लड शुगर स्तर अभी भी सामान्य से कम बना हुआ है। वहीं, रविवार रात लिए गए रक्त नमूने की जांच में उनका सीरम पोटैशियम स्तर 3.2 मिलीमोल प्रति लीटर पाया गया है। बता दें कि रक्त में पोटैशियम का सामान्य स्तर (मानक) वयस्कों के लिए 3.5 से 5.0 मिलीइक्विवेलेंट प्रति लीटर या 3.5 से 5.0 मिलीमोल प्रति लीटर होता है।
हेल्थ बुलेटिन में यह भी बताया गया है कि सोनम वांगचुक को अब भी लगातार पैनसाइटोपीनिया की समस्या बनी हुई है। इस स्थिति में शरीर में एनीमिया के साथ-साथ श्वेत रक्त कोशिकाओं (ल्यूकोसाइट्स) की संख्या भी कम रहती है। डॉक्टरों का कहना है कि इन सभी चिकित्सीय और लैब संबंधी संकेतकों की लगातार जांच और कड़ी निगरानी बेहद जरूरी है।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, सोनम वांगचुक को ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन और पोटैशियम सप्लीमेंट दिए जा रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों की बार-बार सलाह के बावजूद सोनम वांगचुक अब भी इंट्रावेनस (आईवी) फ्लूइड और ग्लूकोज लेने से इनकार कर रहे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.