सब्सक्राइब करें

Live

RBSE 10th Result Out Live: राजस्थान बोर्ड 10वीं में 94.23% बच्चे पास; 93.63% छात्र तो 94.20 फीसदी छात्राएं सफल

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jagriti Updated Tue, 24 Mar 2026 03:21 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

RBSE rajeduboard.rajasthan.gov.in Class 10th Result 2026 Live: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज 24 मार्च, 2026 कक्षा 10वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। परिणाम बोर्ड मुख्यालय अजमेर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जारी किया गया। इस दौरान बोर्ड अध्यक्ष और राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर भी उपस्थित रहे। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी सबसे पहले अमर उजाला पर परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक कर देख सकते हैं।

बोर्ड द्वारा जारी 10वीं रिजल्ट 2026 में इस बार भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल पास प्रतिशत 94.23% रहा, जिसमें 94.20% छात्राएं सफल रहीं, जबकि 93.63% छात्र पास हुए। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा कायम रहा। 
 

यहां पढ़ें कक्षा 5वीं और 8वीं का लाइव अपडेट

Rajasthan Board 10th Result 2026 Declared: Check RBSE High school Scorecard Direct link Download Marksheet
RBSE 10th Result Out Live - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:18 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: देखें टॉपर्स के अंक

नाम शहर प्राप्तांक (प्रतिशत)
छवी शर्मा  जयपुर, खोरा बिसल  99.33%
मोहित गंगवाल जयपुर 98.17%
रिया श्रीगंगानगर 97.67%
विमल चौधरी जयपुर, चौमूं 96.83%
आरती देवांद जयपुर, चौमूं 95.33%


03:09 PM, 24-Mar-2026

RBSE Rajasthan Board 10th Topper List: देखें मेधासूची और मेधावियों के चेहरे

03:04 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: प्रवेशिका परीक्षा के पास प्रतिशत

श्रेणी पंजीकृत परीक्षा में शामिल प्रथम श्रेणी में पास पास प्रतिशत
छात्र 7,864 7,570 499 85.77%
छात्राएं 7,864 7,570 460 85.33%
02:53 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: इस साल 94.23% स्टूडेंट्स पास

10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 में इस साल 94.23% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यह पिछले साल के 93.60% के मुकाबले 1.7% अधिक है, जिससे इस बार रिजल्ट में सुधार और बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला।
02:47 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: देखें अपना रिजल्ट

 

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर "Rajasthan Board Class 10th Result 2026" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।


या फिर आप यहां क्लिर करके भी सीधे रिजल्ट चेक करने के पेज पर जा सकते हैं।

02:37 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: 10वीं के मेधावी विद्यार्थी

RBSE 10th Toppers List - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 10वीं बोर्ड 2026 के टॉपर छात्रों में रिया (श्रीगंगानगर) ने 97.67% अंक हासिल किए। वहीं, मोहित गंगवाल (जयपुर) ने 98.17% अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किया। विमल चौधरी (जयपुर, चौमूं) ने 96.83% और आरती देवांद (जयपुर, चौमूं) ने 95.33% अंक लेकर टॉपर लिस्ट में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:33 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: मार्च में ही जारी होगा 12वीं का रिजल्ट

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 12वीं के नतीजे मार्च 2026 में जारी करने की तैयारी कर रहा है। मदन दिलावर की जानकारी के अनुसार, राजस्थान बोर्ड कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा का परिणाम संभावित रूप से 31 मार्च को घोषित किया जा सकता है।
02:31 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Marksheet: कब मिलेगी ओरिजनल मार्कशीट?

आरबीएससी 10वीं क्लास की ऑनलाइन मार्कशीट जारी कर दी है, जो बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। यह ऑनलाइन मार्कशीट तुरंत इस्तेमाल के योग्य होती है और 11वीं में एडमिशन लेने के लिए वैध प्रमाण के रूप में काम करती है। वहीं, ओरिजनल मार्कशीट रिजल्ट जारी होने के कुछ दिन बाद स्कूल से प्राप्त होती है, और इसे कंपार्टमेंट या स्क्रूटनी (यदि आवश्यक हो) पूरी होने के बाद ही दिया जाता है।
02:03 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: पिछले वर्ष की तुलना में कैसा रहा रिजल्ट?

वर्ग 2025 के आंकड़े 2026 के आंकड़े
कुल पंजीकृत विद्यार्थी 10,94,186 10,66,561
परीक्षा में शामिल हुए 10,71,460 10,49,068
कुल पास प्रतिशत 93.60% 94.23% (+0.63%)
लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% 93.63% (+0.47%)
लड़कियों का पास प्रतिशत 94.08% 94.20% (+0.12%)
02:00 PM, 24-Mar-2026

Rajasthan Board 10th Result: प्रवेशिका परीक्षा में 87.11% बच्चे उत्तीर्ण

प्रवेशिका परीक्षा 2026 के लिए कुल 7,864 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 7,570 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इनमें 499 छात्र और 460 छात्राएं प्रथम श्रेणी में पास हुईं। परीक्षा में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 87.11% दर्ज किया गया, जबकि 85.77% छात्र और 85.33% छात्राएं सफल रहीं।
 
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed