Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर PM ने महायुति को दी बधाई, CM शिंदे को किया फोन
{"_id":"67411f01d79395aab40f48c6","slug":"maharashtra-assembly-elections-2024-result-live-updates-vote-counting-news-in-hindi-2024-11-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"Maharashtra Election Result Live: महाराष्ट्र में प्रचंड जीत पर PM ने महायुति को दी बधाई, CM शिंदे को किया फोन","category":{"title":"Election","title_hn":"चुनाव","slug":"election"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:20 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Maharashtra Assembly Election 2024 Result, Chunav Parinam Live: महाराष्ट्र चुनाव के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है। गठबंधन 226 सीटों पर आगे है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं महाविकास अघाड़ी गठबंधन को बुरी हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र के चुनाव नतीजों के लाइव अपडेट्स जानिए-

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 परिणाम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
10:38 PM, 23-Nov-2024
महायुति में शिवसेना के सभी फैसले लेंगे सीएम शिंदे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शिवसेना कार्यसमिति की बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई, जिसके बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को महायुति सहयोगियों के साथ सरकार गठन पर चर्चा के बारे में निर्णय लेने के सभी अधिकार दिए गए। विधायक दल के नेता, पार्टी के मुख्य सचेतक और विधायक दल के अन्य पदाधिकारियों पर निर्णय लेने के सभी अधिकार उन्हें दिए गए, यह निर्णय सभी कार्यसमिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से लिया। यह प्रस्ताव नरेश म्हस्के ने रखा और कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
10:37 PM, 23-Nov-2024
मिलिंद देवड़ा का आदित्य ठाकरे पर हमला
शिवसेना नेता मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मैंने वर्ली में यूबीटी की सबसे मजबूत टीम का सामना किया- 1 पूर्व सीएम, 1 पूर्व कैबिनेट मंत्री, 1 पूर्व केंद्रीय मंत्री, 1 सांसद, 1 विधायक, 2 एमएलसी और 3 पूर्व मेयर। एनएनसी की तरफ से महायुति के 19,367 वोटों को विभाजित करने के बावजूद, हमने एक बिंदु पर बढ़त बनाई और 2019 में आदित्य ठाकरे के अंतर को 67,427 से घटाकर 8,801 कर दिया। लेकिन 'जलवायु परिवर्तन मंत्री' की तरफ से मतपत्र मांगना वास्तव में विडंबनापूर्ण है!
10:02 PM, 23-Nov-2024
अपने आवास पहुंचने पर फडणवीस का गर्मजोशी से हुआ स्वागत
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर में अपने आवास पहुंचे। उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।#WATCH | Maharashtra Deputy CM Devendra Fadnavis arrives at his residence in Nagpur; receives a warm welcome#MaharashtraElection2024 pic.twitter.com/lfODz4nxEA
— ANI (@ANI) November 23, 2024
10:01 PM, 23-Nov-2024
जनता उनको चुन रही, जिनके लिए देश पहले: मनोज तिवारी
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि पचास साल बाद किसी पार्टी या गठबंधन को इतना बड़ा जनादेश मिला है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत ऐतिहासिक है। जनता उन्हें चुन रही है, जिनके लिए देश पहले है।08:56 PM, 23-Nov-2024
कांग्रेस नेता भाई जगताप ने ईवीएम पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र के चुनाव परिणाम पर कांग्रेस नेता भाई जगताप ने कहा, यह पहली बार नहीं है जब मैं ईवीएम का मुद्दा उठा रहा हूं। मैं इस मुद्दे को साल 2000 से उठा रहा हूं। मैंने लोकसभा चुनावों के दौरान भी ईवीएम पर सवाल उठा च ुका हूं। पूरा प्रशासन उनके (महायुति) हाथों में है और वे ईवीएम का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं।08:49 PM, 23-Nov-2024
'एक हैं तो सेफ हैं' देश का महा मंत्र बन गया: पीएम मोदी
भाजपा मुख्यालय पर अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि हरियाणा के बाद इस चुनाव का सबसे बड़ा संदेश एकता है। 'एक हैं तो सेफ हैं' देश का महामंत्र बन गया है।उन्होंने कहा, इस बार महाराष्ट्र ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। यह पिछले पचास वर्षों में महाराष्ट्र में किसी भी पार्टी या चुनाव पूर्व गठबंध की सबसे बड़ी जीत है। यह लगातार तीसरी बार है जब महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को आशीर्वाद दिया है। महाराष्ट्र में भाजपा तीसरी बार सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। भाजपा को कांग्रेस और उसके सहयोगियों से ज्यादा सीटें मिली हैं। महाराष्ट्र देश का छठा राज्य है जिसने लगातार तीन बार भाजपा को जनादेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:09 PM, 23-Nov-2024
पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे।07:48 PM, 23-Nov-2024
महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित, जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे: मल्लिकार्जुन खरगे
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव परिणाम पर कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, महाराष्ट्र के नतीजे अप्रत्याशित हैं। पार्टी इस परिणाम के तह में जाकर असली वजहों को समझने की कोशिश कर रही है। हम अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों को धन्यवाद देते हैं। हम छत्रपति शिवाजी, शाहूजी, फुले और बाबासाहेब आम्बेडकर की विचारधारा के सच्चे द्योतक हैं, लड़ाई लंबी है और हम जनता के मुद्दे उठाते रहेंगे।07:32 PM, 23-Nov-2024
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जनता और पीएम मोदी को धन्यवाद दिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, सभी ने मुझे बधाई दी, मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। मैं महाराष्ट्र की जनता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी धन्यवाद देता हूं। डबल इंजन सरकार यहां काम कर रही थी और यहां विकास कार्य हुए। केंद्र सरकार ने भी हमारा समर्थन किया।07:09 PM, 23-Nov-2024