फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Entertainment News Live Updates: रिलीज हुआ 'शमशेरा' का गाना, सिनेमाघरों से 75 दिन बाद हुई ‘रॉकी भाई’ की विदाई

Wed, 29 Jun 2022 10:19 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 29 Jun 2022 10:19 PM IST
खास बातें

Entertainment News Live Updates: अभिनेता सूर्या को प्रतिष्ठित एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। बता दें कि वह पहले तमिल या दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं जिन्हें ऑस्कर्स में शामिल होने के लिए न्योता भेजा गया है। 

विज्ञापन
Entertainment News Live Updates Bollywood TV Hollywood Latest News in Hindi 29 June
केजीएफ 2- शमशेरा - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

10:16 PM, 29-Jun-2022
एक विलेन रिटर्न्स से तारा सुतारिया का लुक आया सामने

अर्जुन कपूर, तारा सुतारिया, दिशा पाटनी और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में तारा सुतारिया के लुक से भी पर्दा उठ गया है। खुद तारा सुतारिया और अर्जुन कपूर ने एक विलेन रिटर्न्स का पोस्टर अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने फिल्म के ट्रेलर को लेकर भी जानकारी दी है। एक विलेन रिटर्न्स का ट्रेलर कल रिलीज होगा। 

09:30 PM, 29-Jun-2022
उदयपुर हत्याकांड पर उर्फी जावेद

28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दिन दहाड़े दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस घटना पर सभी का रिएक्शन सामने आ रहा है। उर्फी जावेद ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दो स्टोरी शेयर की हैं, जिसमें अभिनेत्री ने इस घटना पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उर्फी ने इस हत्याकांड का वीडियो इंस्टा स्टोरी पर लगाते हुए लिखा, 'यह सब करके हम कहां जा रहे हैं? अल्लाह ने आपको उसके नाम पर नफरत फैलाने और मारने के लिए कभी नहीं कहा है।'
 
विज्ञापन
07:04 PM, 29-Jun-2022
फिल्म रक्षा बंधन का गाना रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार का इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रक्षा बंधन' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने 'रक्षा बंधन' का ट्रेलर जारी कर किया था और अब इस फिल्म का गाना 'तेरे साथ हूं मैं' भी रिलीज हो चुका है। यह फिल्म भाई बहन के खूबसूरत रिश्ते पर की कहानी पर आधारित है। जिसमें एक भाई पर उसकी चार बहनों के अच्छे भविष्य की जिम्मेदारी है, जो चाहता है कि वह अपनी बहनों की शादी एक अच्छे घर में करे। फिल्म के गाने में भी भाई बहन के रिश्ते का मजबूत बॉन्ड देखने को मिला है, साथ ही गाने के बोल भी दिल छू लेने वाले हैं।

06:01 PM, 29-Jun-2022
स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी

कुछ समय पहले ही बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। अभिनेता को यह धमकी एक खत के जरिए दी गई थी, जो उनके पिता सलीम खान को पांच जून की सुबह मिला था। इस खबर ने ही इंडस्ट्री में हंगामा मचा दिया था और पुलिस भी सख्ती से जांच में जुट गई। वहीं, अब सलमान खान के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की दमदार अभिनेत्री स्वरा भास्कर को जान से मारने की धमकी मिली है। अभिनेत्री को उनके घर पर स्पीड पोस्ट के जरिए एक खत मिला है, जिसमें स्वरा को जान से मारने की बात की गई है।  
05:27 PM, 29-Jun-2022
'बिग बॉस 14' के कंटेस्टेंट रहे मनु पंजाबी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के बाद मनु ने जयपुर पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शख्स ने उनसे रंगदारी वसूलने की कोशिश की थी और न देने पर पंजाबी रैपर सिद्धू मूसेवाला की तरह अंजाम भुगतने की धमकी थी। शख्स की गिरफ्तारी के बाद मनु ने सोशल मीडिया पर जयपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मैं धन्य और आभारी महसूस कर रहा हूं....ऋचा तोमर...एसपी रामसिंह जी, आनंद श्रीवास्तव जी और जयपुर पुलिस का शुक्रिया जिन्होंने मुझे सुरक्षा प्रदान की और अपराधी का पकड़ा जो खुद को सिद्धू मूसेवाला के हत्यारों के गिरोह का बताकर मुझसे 10 लाख रुपये की मांग कर रहा था।'
 
04:49 PM, 29-Jun-2022
नफरत और दिल में सिस्टम के प्रति गुस्सा लिए हत्यारे ने दिल में अजीबोगरीब वारदात को अंजाम दिया था। ऐस सनकी हत्यारा जो लोगों की हत्या करके उसकी लाश को तिहाड़ जेल के बाहर छोड़ जाता था। इसका बाद पुलिस को चुनौती देता कि पकड़ सकते हो तो पकड़ लो। पुलिस के लिए ये केस एक चुनौती बन गया था। इस सनकी किलर की कहानी पर आधारित वेब सीरीज इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ डेल्ही का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ये 20 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
03:15 PM, 29-Jun-2022

संजना सांघी का लुक

संजना सांघी, लखनऊ में हो रहे 'राष्ट्र कवच ओम' के प्रचार के लिए ब्लैक को-ऑर्ड सेट और गोल्ड चेन लिंक चोकर में ऑल-ब्लैक लुक में नजर आईं।
02:30 PM, 29-Jun-2022

ओटीटी पर दस्तक देगी कमल हासन की 'विक्रम'

साउथ के स्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म कमाई के भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। रिलीज के चार हफ्ते बाद भी फिल्म को दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। एक ही हफ्ते में फिल्म ने 135 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। वहीं, अब फिल्म के मेकर्स ने फिल्म को ओटीटी पर लाने का फैसला लिया है। 
01:46 PM, 29-Jun-2022

दीपिका पादुकोण ने बिखेरा अपने हुस्न का जलवा

01:37 PM, 29-Jun-2022

ट्रोल्स का शिकार हुए अल्लूू अर्जुन

साउथ के स्टार अल्लू अर्जुन 'पुष्पाः द राइज' के बाद से हिंदी बेल्ट में भी दर्शकों के चहेते बन गए हैं। दिन ब दिन उनकी लोकप्रियता बढ़ती जा रही है और जहां भी उन्हें स्पॉट किया जाता है फैंस उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही में उन्हें अपने परिवार के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया, जहां पैपराजी ने उन्हें पोज देने के लिए घेर लिया। लेकिन वह अपनी कार की ओर बढ़ गए। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनके बर्ताव के लिए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर....
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed