फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IIFA 2022: विक्की कौशल को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Sun, 05 Jun 2022 03:05 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 05 Jun 2022 03:05 AM IST
खास बातें

IIFA Awards 2022 Live News Update in Hindi: इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी (IIFA) अवॉर्ड्स 2022 के कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। दो जून से शुरू हो चुके इस समारोह का आज अंतिम दिन है। अबू धाबी स्थित यस आईलैंड में हो रहे आईफा के 22वें संस्करण में मनोरंजन जगत के कई कलाकार शिरकत कर रहे हैं। 

विज्ञापन
IIFA Awards 2022 Live Updates Salman Khan Host from Yas Island Abu Dhabi News in Hindi
कृति सेनन, विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी

लाइव अपडेट

02:53 AM, 05-Jun-2022
अभिषेक बच्चन - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन  ने भी आईफा 2022 के दौरान अपनी परफॉर्म देकर सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनका बेटी आराध्या अभिनेता को प्रोत्साहित करते दिखे। यह पहली बार था जब अभिषेक ने अपनी बेटी के सामने स्टेज पर परफॉर्म किया। 
02:06 AM, 05-Jun-2022

कृति सेनन को मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

कृति सेनन - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
                                                 
                

                                                 
                बेस्ट एक्ट्रेस का आईफा 2022 अवॉर्ड अभिनेत्री कृति सेनन को उनकी फिल्मी मिमी के लिए दिया गया। इस अवॉर्ड को देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को स्टेज पर बुलाया गया।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                 
विज्ञापन
02:01 AM, 05-Jun-2022

विक्की कौशल बने इस बार के बेस्ट एक्टर

विक्की कौशल - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
                                                 
                

                                                 
                इस साल का बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अभिनेता विक्की कौशल ने अपनी फिल्म सरदार उधम के लिए जीता। इस अवॉर्ड को उन्हें अभिनेत्री तमन्ना भाटिया दिया। उन्होंने इस पुरस्कार को दिवंगत अभिनेता इरफान खान को समर्पित करते हैं, जो मूल रूप से इस भूमिका को करने वाले थे
01:41 AM, 05-Jun-2022

सारा अली खान की परफॉर्मेंस शुरू

 सारा अली खान - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
कुछ समय पहले आज के होस्ट अभिनेता अभिनेता सलमान खान के साथ मस्ती- मजाक कर दर्शकों का मनोरंजन करने वाली अभिनेत्री सारा अली खान अब अपने डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत रही हैं।
01:32 AM, 05-Jun-2022

सई ताम्हणकर ने जीता परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब

सई ताम्हणकर - फोटो : Instagram
परफॉरमेंस इन ए सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का खिताब अभिनेत्री सई ताम्हणकर ने फिल्म मिमी के लिए जीता। इस पुरस्कार को देने के लिए जेनेलिया देशमुख, अर्जुन रामपाल और हर्ष जैन साथ में मंच पर आए।
                                                 
                

                                                 
                 
01:28 AM, 05-Jun-2022

पंकज त्रिपाठी को मिला बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का अवॉर्ड

पंकज त्रिपाठी - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
                                                 
                

                                                 
                सहायक भूमिका (पुरुष) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का पुरस्कार बेहतरीन अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने फिल्म लूडो के लिए जीता। पुरस्कार देने के लिए कृति सेनन और नरेंद्र केसर को बुलाया गया।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                 
विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 AM, 05-Jun-2022

अनन्या पांडे ने आईफा के मंच पर किया अपना डेब्यू

अनन्या पांडे - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
                                                 
                

                                                 
                दो साल बाद आयोजित हो रहे इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा रहे हैं। इसी बीच कम समय में ही अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री  
                                                 
                

                                                 
                अनन्या पांडे ने भी अपनी पहली परफॉर्मेंस से आईफा के मंच पर अपना डेब्यू कर लिया है। 
01:11 AM, 05-Jun-2022

अनुराग बसु ने जीता बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब

अनुराग बसु - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
                                                 
                

                                                 
                इस साल का आईफा बेस्ट स्टोरी (ओरिजनल) का खिताब अनुराग बसु ने अपनी फिल्म लूडो के लिए अपने नाम किया। इस अवॉर्ड को देने स्पोर्ट्सबज डॉट कॉम के चेयरमैन नीतीश धवन और शाहिद कपूर पहुंचे। 
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                 
01:07 AM, 05-Jun-2022

कबीर खान और संजय पूरन सिंह चौहान को मिला बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड

विष्णु इंदूरी और संजय पूरन सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला, अबू धाबी
                                                 
                

                                                 
                बेस्ट स्टोरी (अडेप्टेड) के लिए इस साल का आईफा अवॉर्ड कबीर खान और संजय पूरन सिंह चौहान ने अपनी फिल्म 83 के लिए जीता। इस अवॉर्ड देने मंच पर विक्की कौशल और अनीस बज्मी आए।
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                
                                                 
                

                                                 
                
12:23 AM, 05-Jun-2022

शरवरी वाघ को मिला बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब

वहीं, अभिनेत्री शरवरी वाघ ने अपनी फिल्म बंटी और बबली 2 के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल का खिताब जीत लिया है। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed