Live
Haryana Budget Live Updates: किसानों के लिए बनेगा नया बिजली वितरण निगम, सात नए महिला थाने बनेंगे
{"_id":"69a4f1693142ad5ea10a814a","slug":"haryana-budget-2026-27-nayab-saini-lado-laxmi-yojna-today-all-update-news-in-hindi-2026-03-02","type":"live","status":"publish","title_hn":"Haryana Budget Live Updates: किसानों के लिए बनेगा नया बिजली वितरण निगम, सात नए महिला थाने बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 02 Mar 2026 03:25 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी बताैर वित्तमंत्री दूसरी बार आज बजट पेश कर रहे हैं। वित्त वर्ष 2026-27 में हरियाणा का कुल बजट 2.25 लाख करोड़ के पार आने का अनुमान है। जानें सभी अपडेट...
बजट पेश करते सीएम नायब सैनी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
03:14 PM, 02-Mar-2026
बजट भाषण खत्म
तीन घंटे पांच मिनट में सीएम नायब सैनी ने अपना बजट भाषण समाप्त किया।03:10 PM, 02-Mar-2026
एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड का गठन
हरियाणा में आतंकवादी विरोधी गतिविधियों के लिए एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड का गठन किया जा रहा है। इसके लिए बजट में 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इस एटीएस में महिला कमांडो को भी शामिल करने का प्रस्ताव है।03:03 PM, 02-Mar-2026
आठ जेलों में पेट्रोल पंप बनाए जाएंगे
आठ जेलों में पेट्रोल पंप बनाए जाएंगे।03:03 PM, 02-Mar-2026
नए महिला थाने बनाने का प्रस्ताव
लोहारू, बरवाला, नरवाना, समालखा, महम, रादौर व पिहोवा में नए महिला थाने बनेंगे। सोनीपत, गोहाना व बहादुरगढ़ में 3 नए साइबर क्राइम थाने बनेंगे।02:27 PM, 02-Mar-2026
हरियाणा बजट में 12 प्रमुख प्रस्ताव
1. किसानों के लिए बिजली: किसानों को कृषि के लिए बिजली का जल्दी कनेक्शन और निर्बाध बिजली देने के लिए हरियाणा एग्री डिस्कॉम के नाम से दूसरी बिजली वितरण कंपनी बनेगी, जो सभी 5084 कृषि फीडरों और 7.12 लाख कृषि उपभोक्ताओं को सेवाएं देगी।2. ग्राम सभाओं का सशक्तिकरण: राज्य की ग्राम सभाओं, पैक्स और श्रम एवं निर्माण समितियों का सशक्तिकरण किया जाएगा।
3. सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा: सभी विभागों के सरकारी भवनों, स्वायत्त शैक्षणिक संस्थानों तथा सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में परिवर्तित किया जाएगा।
4. आदर्श परीक्षा केंद्र: प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर 'आदर्श परीक्षा केंद्र' स्थापित किए जाएंगे।
5. हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड: हरियाणा को अधिक स्वच्छ, हरित और जलवायु-सक्षम राज्य बनाने की दिशा में ₹100 करोड़ के सीड प्रावधान के साथ "हरियाणा ग्रीन क्लाइमेट रेजिलिएंस फंड" की स्थापना की जाएगी।
6. इनोवेशन चैलेंज: मई, 2026 में इनोवेशन चैलेंज का आयोजन करके सर्वोत्तम AI टीमों का चयन किया जाएगा।
7. एचपीवी वैक्सीन: वर्ष 2026-27 में 14 वर्ष की लगभग 3 लाख किशोरियों का एच.पी.वी. वैक्सीन से टीकाकरण होगा।
8. मेक इन हरियाणा नीति: निवेशकों को आकर्षित करने हेतु नई 'मेक इन हरियाणा' नीति के तहत सभी ब्लॉक्स में औद्योगिक निवेश तथा कर्मचारियों की भर्ती व आरएंडडी के लिए वित्तीय प्रोत्साहन एवं एम्प्लॉयमेंट सब्सिडी 48000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष की जाएगी।
9. अकुशल श्रमिकों की मजदूरी: एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश पर शीघ्र ही निर्णय लेकर वर्ष 2026-27 में अकुशल श्रमिकों को न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी की जाएगी।
10. यमुना नदी में जल प्रदूषण: प्रदेश में यमुना नदी में जल प्रदूषण को समाप्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक नया मिशन प्रारंभ किया जाएगा।
11. हांसी में सभी सुविधाएं
12. सक्षम फंड: सोनीपत, हिसार, अम्बाला शहर, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, नीलोखेड़ी, बहादुरगढ़, बरवाला एवं पानीपत में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 500 करोड़ रुपये का विशेष 'सक्षम' फंड बनेगा।
02:07 PM, 02-Mar-2026
फिट हरियाणा अभियान होगा शुरू
हरियाणा में 'फिट हरियाणा अभियान' शुरू किया जाएगा, जिसका शुभारंभ 30 सितंबर तक किया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। हर जिले में एक सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक और एक खेलो इंडिया लघु केंद्र स्थापित किया जाएगा।कैथल, झज्जर, चरखी दादरी, गुरुग्राम, कुरुक्षेत्र, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, यमुनानगर, सोनीपत, फतेहाबाद और पलवल में 21 नए खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। 'मिशन ओलंपिक 2036' योजना के अंतर्गत वैज्ञानिक तरीकों से पूरे राज्य में प्रतिभा खोज अभियान शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:03 PM, 02-Mar-2026
तीन जिलों में वेडिंग सिटी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बजट में वेडिंग सिटी बनाने की घोषणा की। यह सिटी सगाई से विदाई तक के कांसेप्ट पर काम करेगी। गुरुग्राम, खरखौदा (सोनीपत) और पिंजौर (पंचकूला) में ये वेडिंग सिटी बनाई जाएंगी।01:55 PM, 02-Mar-2026
मेक इन हरियाणा नीति
निवेशकों को आकर्षित करने हेतु नई 'मेक इन हरियाणा' नीति के तहत सभी ब्लॉक्स में औद्योगिक निवेश तथा कर्मचारियों की भर्ती व आरएंडडी के लिए वित्तीय प्रोत्साहन एवं एम्प्लॉयमेंट सब्सिडी 48000 से बढ़ाकर 1 लाख रुपये प्रति कर्मचारी प्रति वर्ष की जाएगी।01:43 PM, 02-Mar-2026
प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा अव्वल
सैनी ने कहा कि प्रति व्यक्ति आय के मामले में हरियाणा अब देश के बड़े राज्यों में अग्रणी बन चुका है। वर्ष 2014-15 में राज्य में प्रति व्यक्ति आय 1,47,382 रुपये थी, जो बढ़कर वर्ष 2023-24 में 3,24,958 रुपये तक पहुंच गई है। वर्ष 2024-25 (प्रारंभिक अनुमान) में यह आंकड़ा बढ़कर 3,58,171 रुपये तक पहुंचने की संभावना है, जो राष्ट्रीय औसत 2,19,575 रुपये से काफी अधिक है।01:32 PM, 02-Mar-2026