सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Live

Holi Celebration Live: देशभर में रंगोत्सव की धूम, शहर-शहर उड़ रहा गुलाल; जमकर मनाया जा रहा जश्न

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 04 Mar 2026 12:18 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

आज देशभर में रंगों का त्योहार होली खुशी और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। सुबह होते ही शहर-शहर रंग और गुलाल से सराबोर नजर आ रहे हैं। हर तरफ रंगों की छटा और त्योहार की रौनक दिखाई दे रही है।

लोग आपस में गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दे रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों से होली के त्योहार से जुड़ी मोहक तस्वीरें सामने आ रही है।  कहीं ढोल-नगाड़ों के साथ जमकर डांस किया जा रहा है तो कहीं मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। पढ़ें होली से जुड़े अपेडट्स के लिए अमर उजाला का लाइव ब्लॉग...

holi 2026 celebration live updates festival of color bjp congress aap PM Modi rahul gandhi World leaders delhi
देशभर में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

12:13 PM, 04-Mar-2026

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दी होली शुभकामनाएं

कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। होली के रंग आप सभी के जीवन को नई आशाओं, नए उमंग और अनगिनत खुशियों से भर दे।' साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाई।
11:17 AM, 04-Mar-2026

योग गुरु स्वामी रामदेव ने हरिद्वार में मनाई होली 

उत्तराखंड के हरिद्वार में योग गुरु स्वामी रामदेव ने मनाई होली।
11:03 AM, 04-Mar-2026

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर मानाई होली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली में अपने आवास पर होली का त्योहार मनाया। इस मौके पर उन्होंने सभी देशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा 'समस्त देशवासियों को होली की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं। पूरे विश्व में शांति स्थापित हो, सभी अमन-चैन के साथ रहें यही होली के पावन पर्व पर मेरी कामना है।' 

 

10:55 AM, 04-Mar-2026

आईटीबीपी के जवानों ने जमी हुई पैंगोंग झील पर मनाई होली

आईटीबीपी के जवानों ने 14,300 फीट की ऊंचाई पर जमी हुई पैंगोंग झील के बीच होली मनाई। नॉर्थ वेस्ट फ्रंटियर के इन सैनिकों ने 'वाइब्रेंट विलेज' के लोगों के साथ मिलकर यह त्योहार मनाया। इस दौरान स्थानीय बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। बच्चों के इस कार्यक्रम ने ऊंचाई पर हो रहे जश्न में रंग और जोश भर दिया। 

 

10:54 AM, 04-Mar-2026

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेली होली

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर में फूलों और गुलाल से होली खेली।
10:50 AM, 04-Mar-2026

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दी होली की शुभकामनाएं

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा दी होली की शुभकामनाएं, कहा- 'ये उत्साह का त्यौहार है, रंग का त्यौहार है, प्रेम का त्यौहार है और आपसी सौहार्द का त्यौहार है... बहुत-बहुत शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
10:47 AM, 04-Mar-2026

दिल्ली के सीएम ने मनाई होली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया और होली मनाई।
09:42 AM, 04-Mar-2026

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दी होली की शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने होली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्स पर लिखा, 'होली की शुभकामनाएं!  यह रंगों का पावन त्यौहार हर घर को खुशी और रंगों से भर दे।'
09:37 AM, 04-Mar-2026

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी होली की शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'रंग, उमंग और सामाजिक समरसता के पावन पर्व होली की प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि यह पावन रंगोत्सव आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं नई ऊर्जा व नया उत्साह लेकर आए।'
09:31 AM, 04-Mar-2026

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने दी होली की शुभकामनाएं

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने होली की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'उमंग, उत्साह, उल्लास, मिठास एवं बंधुत्व के विविध रंगों से सराबोर मेलजोल के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं। होली अपने परिवार, दोस्त, समाज के साथ-साथ सबको प्रेम से गले लगाने का महापर्व है। सबको गले लगाइए एवं सबके साथ खुशियां बाटिये। सब देशवासियों के लिए होली शुभ हो!'
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed