फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार - लाइव ब्रेकिंग न्यूज

Live Story Desk लाइव स्टोरी डेस्क
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
Latest and Breaking News Today in Hindi Live 28 October 2026

लाइव अपडेट

01:00 PM, 28-Oct-2026

तस्करी: काठमांडू एयरपोर्ट पर 14 किलो थाई गांजे के साथ दो गुजराती महिलाएं गिरफ्तार

Two Gujarat Women Arrested at Kathmandu Airport with 14 Kg of Thai Cannabis
गिरफ्तार महिलाओं की पहचान गुजरात निवासी 46 वर्षीय शबाना बानो यार महम्मद शेख और 35 वर्षीय शरीफा अब्बास अंसारी के रूप में हुई है। दोनों थाईलैंड से मलेशिया होते हुए बाटिक एयर की उड़ान से काठमांडू पहुंची थीं। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने जांच की। और पढ़ें
01:00 PM, 28-Oct-2026

लद्दाख में 21 नवंबर को पंचायत-निकाय चुनाव: बर्फीले इलाकों में मतदान के लिए खास तैयारी, प्रशासन अलर्ट

Panchayat and local body elections in Ladakh on November 21
लद्दाख में 21 नवंबर को होने वाले पंचायत और नगर निकाय चुनावों की तैयारियों की मुख्य सचिव आशीष कुंद्रा ने समीक्षा की। बर्फबारी से प्रभावित दुर्गम इलाकों में विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। और पढ़ें
विज्ञापन
12:59 PM, 28-Oct-2026

यूपी: आज से तूफान का अलर्ट, 150 की स्पीड से आंधी के आसार; इस बार बादलों की ओट में छिप सकता है करवाचौथ का चांद

UP Weather Alert: Storm Warning Issued, Clouds May Obscure Karwa Chauth Moon in Aligarh
करवाचौथ पर इस बार चांद के दीदार में बादल खलल डाल सकते हैं। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अर्नब और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलीगढ़ में 28 और 29 अक्तूबर को बारिश व आकाशीय बिजली चमकने की आशंका जताई है। और पढ़ें
12:57 PM, 28-Oct-2026

यूपी: कारगर साबित हुई अखिलेश की रणनीति, एमएलसी चुनाव से बढ़ी सपा की ताकत, दो सीटों पर जीत, तीन पर आगे

UP: Akhilesh’s strategy proves effective; SP’s strength grows following MLC elections—wins two seats, leads in
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर जीत हासिल की, जबकि तीन सीटों पर उसके प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। अखिलेश यादव की रणनीति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। पार्टी अपनी पुरानी सीटें बचाने के साथ अतिरिक्त सीटें जीतने की उम्मीद कर रही है। और पढ़ें
12:57 PM, 28-Oct-2026

बिलासपुर: लुहणू मैदान में महिला क्रिकेटरों का अभ्यास शुरू, 30 अक्तूबर से भिड़ेंगी इंडिया A, B, C और D की टीमें

बिलासपुर: लुहणू मैदान में महिला क्रिकेटरों का अभ्यास शुरू, 30 अक्तूबर से भिड़ेंगी इंडिया A, B, C और D की टीमें और पढ़ें
12:56 PM, 28-Oct-2026

बरेली: पीपीपी मॉडल पर संचालित होगा 300 बेड अस्पताल, मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद

300-bed hospital will be operated under a PPP model in bareilly
बरेली का 300 बेड अस्पताल पीपीपी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इस कदम से जिला अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा।  और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 28-Oct-2026

'वैभव, ठंडा पानी मत पीना..': न्यूजीलैंड में 15 साल के सूर्यवंशी को महिला फैन ने क्यों दी यह सलाह? देखें वीडियो

‘Don’t Drink Cold Water’: Fan Wins Hearts with Heartwarming Advice to Vaibhav Sooryavanshi in New Zealand
न्यूजीलैंड में भारत की तीसरे टी20 में जीत के बाद वैभव सूर्यवंशी से मिलीं उत्तर प्रदेश के बलिया की एक महिला प्रशंसक ने उन्हें ठंडा पानी न पीने और गर्म पानी पीने की सलाह दी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मुकाबले में वैभव ने 19 गेंदों में 45 रन बनाए, जबकि अभिषेक शर्मा ने 38 गेंदों में 113 रन ठोके। भारत ने 13.2 ओवर में लक्ष्य हासिल किया। और पढ़ें
12:54 PM, 28-Oct-2026

स्किन केयर: सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान क्यों हो जाती है? जानें असली वजहें और बचाव के उपाय

What Causes Dry Skin in Winter? Is Cold Weather the Only Reason?
What Causes Dry Skin in Winter: सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान होने के पीछे सिर्फ ठंड नहीं, बल्कि कई अन्य कारण भी हो सकते हैं। इस लेख में जानें ड्राई स्किन की असली वजहें और बचाव के उपाय।
  और पढ़ें
12:54 PM, 28-Oct-2026

रामनगर में हादसा: तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में जा गिरी, दो घायल

A speeding car broke the railing and fell into the Kosi river Ramnagar
रामनगर में कोसी बैराज से बालाजी मंदिर जा रही तेज रफ्तार कार रेलिंग तोड़कर कोसी नदी में गिर गई। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। और पढ़ें
12:53 PM, 28-Oct-2026

विधानपरिषद चुनाव: अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों और कैसे हारे बाहुबली अनंत सिंह?

बिहार विधान परिषद की पटना स्नातक सीट का चुनाव उम्मीदवारों की लड़ाई से आगे बढ़कर अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच प्रतिष्ठा का मुकाबला बन गया। जेडीयू के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जन सुराज के अनुज सिंह का समर्थन करके अनंत सिंह ने अपनी ही पार्टी को चुनौती दी। आखिर व्यक्तिगत प्रभाव, संगठन की ताकत और मतदाताओं के फैसले के बीच ऐसा क्या हुआ कि अनंत सिंह का समर्थन निर्णायक बढ़त में नहीं बदल पाया? और पढ़ें
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed