Jagannath Rath Yatra: पुरी-नासिक-मणिपुर-गुजरात-बंगाल समेत कई जगहों पर जगन्नाथ रथ यात्रा; उमड़ा भक्तों का सैलाब
Jagannath Rath Yatra Puri Live Updates: ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं। वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं दीं। यहां पढ़िए जगन्नाथ रथ यात्रा के लाइव अपडेट्स...।
लाइव अपडेट
पुरी की ऐतिहासिक रथयात्रा रोकनी पड़ी है। ओडिशा के मशहूर सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने कहा, अत्यधिक भीड़ के कारण श्रद्धालुओं को घुटन होने लगी। इस कारण रथयात्रा रोकनी पड़ी। अब भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के तीनों रथ शनिवार को खींचे जाएंगे। सेहत खराब होने के बाद श्रद्धालुओं को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ओडिशा में श्री जगन्नाथ महाप्रभु की रथ यात्रा देर शाम भी जारी है। इस वार्षिक रथयात्रा के लिए अनुष्ठान शुक्रवार सुबह शुरू हुए थे। शाम 7.30 बजे के बाद भी जगन्नाथ मंदिर के बाहर महाप्रभु जगन्नाथ के दिव्य दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब देखा गया।
ओडिशा की ऐताहासिक रथयात्रा: पुरी में गुंडीचा मंदिर के आस-पास आस्था का सैलाब#WATCH | Odisha | A sea of devotees continue to gather for the divine Darshan and rejoice outside the Shri Jagannath Temple as Shri Jagannath Mahaprabhu's Rath Yatra is underway pic.twitter.com/IDS0KLBpOW
— ANI (@ANI) June 27, 2025
#WATCH | Odisha | Shri Jagannath Mahaprabhu's Rath Yatra is underway in Puri pic.twitter.com/LXjGZ7gLXP
— ANI (@ANI) June 27, 2025
ओडिशा में पुरी के अलावा खोरधा जिले के कंकणा शिखरी द्वीप पर भी रथयात्रा का आयोजन किया गया। यहां चिल्का झील में नावों पर भगवान जगन्नाथ की अनोखी जल-रथ यात्रा का आयोजन किया गया।
#WATCH | खोरधा, ओडिशा: खोरधा जिले के कंकणा शिखरी द्वीप पर चिल्का झील में नावों द्वारा भगवान जगन्नाथ की अनोखी जल-रथ यात्रा का आयोजन किया गया। pic.twitter.com/k2qzdFRjQ1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2025
एक साल पहले ओडिशा में भाजपा की सरकार बनी है। इस साल आयोजित रथयात्रा में सरकार के साथ-साथ भाजपा के युवा कार्यकर्ता भी पूरे उत्साह के साथ शामिल हो रहे हैं। पुरी में भगवान जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान उमड़े लाखों श्रद्धालुओं के बीच भाजपा युवा मोर्चा के करीब 1500 स्वयंसेवकों ने मानव श्रृंखला बनाकर एंबुलेंस के लिए रास्ता साफ किया और जनसेवा के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित किया। स्रोत: भाजपा युवा मोर्चा
#WATCH | Odisha: Around 1500 BJP Yuva Morcha volunteers formed a human chain amidst the massive gathering during the Lord Jagannath #RathYatra in Puri to ensure a clear path for ambulances, showcasing their dedication to public service.
— ANI (@ANI) June 27, 2025
Source: BJP Yuwa Morcha pic.twitter.com/mCJyUsyfW9
अहमदाबाद में आयोजित रथयात्रा के दौरान गुजरात पुलिस ने भी बेहद सक्रियता से अपनी भूमिका निभाई। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच एंटी-ड्रोन गन का इस्तेमाल कर रही है। जगन्नाथ रथ यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त सुरक्षा मुहैया कराने के मकसद से पुलिस ड्रोन की निगरानी का फैसला लिया है। ड्रोन का पता लगाने और उन्हें रोकने और एंटी-ड्रोन गन संचालन का जिम्मा बंगलूरू के AXISCADES एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।AXISCADES एयरोस्पेस एंड टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में एंटी ड्रोन गन ऑपरेटर प्रशांत शर्मा ने बताया कि 'यह तकनीक ड्रोन के लिए डिटेक्शन और जैमिंग यूनिट है। हमने भारतीय सेना की उत्तरी कमान को ऐसी 100 यूनिट्स की आपूर्ति की है। ऑपरेशन सिंदूर में भी इसका सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया गया था... हम विभाग के ड्रोन को अपनी सूची में जोड़ते हैं। अन्य ड्रोन लाल रंग में (हमारे कैमरों में) हाइलाइट किए गए हैं, इसलिए हम स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी से पूछते हैं कि उन्हें जाम करना है या नहीं।
#WATCH | Ahmedabad, Gujarat | Anti Drone Gun Operator at AXISCADES Aerospace & Technologies Pvt Ltd, Prashant Sharma, says, "This technology is a detection and jamming unit for drones. We have supplied 100 of these units to the Indian Army Northern Command. It was successfully… pic.twitter.com/VB8JkG7RjK
— ANI (@ANI) June 27, 2025
महाप्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा वैश्विक होती जा रही है। भारत के पड़ोस में बांग्लादेश में रहने वाले हिंदुओं ने भी जगन्नाथ रथयात्रा में भाग लिया।
Hindus in Bangladesh celebrate Rath Yatra
— ANI Digital (@ani_digital) June 27, 2025
Read @ANI Story l https://t.co/xJAJbpEMF6#JagannathRathYatra #Bangladesh #JaiJagannath pic.twitter.com/wvdirpLf09
गुजरात में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पर राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने कहा, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में लाखों लोग शामिल हो रहे हैं। राज्य सरकार ने सभी प्रकार की व्यवस्था की है। पुलिस और अन्य बलों को मिलाकर 23,800 से ज्यादा लोग इस व्यवस्था में जुड़े हैं...पिछले साल की रथ यात्रा में 65 से ज्यादा बच्चे परिवार से बिछड़ गए थे। पुलिस ने उनको परिवार से मिलाने का काम किया। इस वर्ष AI आधारित CCTV के माध्यम ये हम बच्चों पर नजर रख रहे हैं। हर बच्चे की गतिविधि पर ध्यान दिया जाता है। बच्चे परिवार के साथ दर्शन करें इसकी भी व्यवस्था की गई है।
#WATCH | Ahmedabad | Gujarat Home Minister Harsh Sanghvi says, "Lakhs of devotees come for the Darshan during the Rath Yatra on its 16km route... More than 23,800 security personnel are deployed... A few elephants lost control this morning. Within minutes, the forest and police… pic.twitter.com/GL6KDBdnN2
— ANI (@ANI) June 27, 2025
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा को मणिपुर में 'कांग चिंगबा' उत्सव के रूप में भी जाना जाता है। राजधानी इम्फाल में बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा उमड़े।
#WATCH | Manipur: Chariot pulling at Lord Jagannath's #RathYatra, also known as ‘Kang Chingba’ festival, begins in Imphal. pic.twitter.com/fhl3ZDdAtg
— ANI (@ANI) June 27, 2025
मणिपुर में जगन्नाथ भगवान की रथयात्रा 'कांग चिंगबा' उत्सव
#WATCH | Manipur: Lord Jagannath's #RathYatra, also known as ‘Kang Chingba’ festival, begins in Imphal.
— ANI (@ANI) June 27, 2025
(Drone Visuals) pic.twitter.com/GlnEoue2a9
भगवान की रथयात्रा 'कांग चिंगबा' उत्सव में उत्साहित दिखे श्रद्धालु, सांस्कृतिक नृत्य
#WATCH | Manipur: Lord Jagannath's #RathYatra, also known as ‘Kang Chingba’ festival, begins in Imphal. pic.twitter.com/mlizUqGCCH
— ANI (@ANI) June 27, 2025
#WATCH | Goa CM Pramod Sawant attends the Shree Jagannath #RathYatra, in Panaji. pic.twitter.com/cwwnaJFSkk
— ANI (@ANI) June 27, 2025
महाराष्ट्र के नासिक में भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा आयोजित हुई। नासिक में राजे मुधोजी भोंसले का राजपरिवार भी यात्रा में शामिल हुआ।
#WATCH | Maharashtra: Lord Jagannath #RathYatra takes place in Nashik, in the presence of Raje Mudhoji Bhonsle - a member of the erstwhile Nagpur Bhonsle royal family. pic.twitter.com/wOMjUXUlw3
— ANI (@ANI) June 27, 2025