Live
BMC Election Results 2026 Live: बीएमसी नें भाजपा गठबंधन 109 सीटों पर आगे, AIMIM ने भी खोला खाता
Mumbai BMC Election Result Vote Counting Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए और नतीजे आज यानी 16 जनवरी को घोषित किए जा रहे हैं, जिसके लिए रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बीएमसी समेत कई नगरपालिकाओं में आगे चल रही है। यहां जानें पल-पल की अपडेट...
लाइव अपडेट
BMC Election Results 2026: इन शहरों में कौन आगे? कौन पीछे?
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दल आगे चल रहे हैं।
-
मुंबई: भाजपा आगे
-
पुणे: भाजपा आगे
-
कल्याण-डोंबिवली: शिंदे गुट की शिवसेना आगे
-
ठाणे: शिंदे गुट की शिवसेना आगे
-
नवी मुंबई: भाजपा आगे
-
मीरा-भायंदर: भाजपा आगे
-
उल्हासनगर: भाजपा आगे
-
वसई-विरार: भाजपा आगे
-
भिवंडी: कांग्रेस आगे
-
पनवेल: भाजपा आगे
-
नागपुर: भाजपा आगे
-
पिंपरी-चिंचवड़: भाजपा आगे
-
नासिक: भाजपा आगे
-
छत्रपति संभाजी नगर: भाजपा आगे
-
कोल्हापुर: कांग्रेस आगे
-
सांगली-मिरज-कुपवाड़: भाजपा आगे
-
सोलापुर: भाजपा आगे
-
मालेगांव: शिंदे गुट की शिवसेना आगे
-
अहिल्यानगर: एनसीपी (अजित पवार गुट) आगे
-
जलगांव: भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना आगे
-
धुले: भाजपा आगे
-
इचलकरंजी: भाजपा आगे
-
नांदेड़: भाजपा आगे
-
परभणी: मतगणना जारी
-
जालना: भाजपा आगे
-
लातूर: कांग्रेस आगे
-
अमरावती: भाजपा आगे, कांग्रेस से कड़ा मुकाबला
-
अकोला: भाजपा आगे
-
चंद्रपुर: कांग्रेस आगे
BMC Election Results 2026: AIMIM ने जीती पहली सीट
महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में AIMIM ने मुंबई की बीएमसी में पहली बार सीट जीत ली है। पार्टी की उम्मीदवार मेहजबीन खान ने वॉर्ड नंबर 134 से जीत दर्ज की। यह AIMIM के लिए बीएमसी चुनाव में पहली जीत मानी जा रही है।
BMC Election Results 2026: रामदास आठवले का दावा- महायुति से होगा मुंबई का मराठी मेयर
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि मुंबई का अगला मेयर महायुति गठबंधन से होगा और वह मराठी भाषी होगा। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे 25–30 साल तक सत्ता में इसलिए रहे क्योंकि वह भाजपा के साथ गठबंधन में थे। आठवले ने बताया कि उनकी पार्टी आरपीआई (ए) साल 2012 से उद्धव ठाकरे के साथ थी, इसी वजह से वह सत्ता में बने रहे। लेकिन अब न तो बीजेपी और न ही आरपीआई (ए) उनके साथ है।
रामदास आठवले ने यह भी कहा कि अब उद्धव ठाकरे ने राज ठाकरे के साथ गठबंधन किया है, जिससे कुछ मराठी इलाकों में उन्हें फायदा मिल सकता है, लेकिन ज्यादातर सीटें महायुति गठबंधन को ही मिलेंगी। उन्होंने दोहराया कि मुंबई का मेयर महायुति से ही बनेगा और वह मराठी बोलने वाला होगा।
BMC Election Results 2026: बीएमसी के 151 वार्डों के रुझान आए सामने
बीएमसी चुनाव परिणामों की घोषणा लगातार जारी है। अब तक 227 में से 151 वार्डों के रुझान सामने आ चुके हैं। ताजा रुझानों के अनुसार भाजपा 66 वार्डों में आगे चल रही है। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) 53 वार्डों, शिवसेना 20 वार्डों, कांग्रेस 5 वार्डों और मनसे 5 वार्डों में बढ़त बनाए हुए है। वहीं अन्य उम्मीदवार 2 वार्डों में आगे चल रहे हैं।
BMC Election Results 2026: पुणे नगर निगम चुनाव परिणाम: शुरुआती राउंड में भाजपा की बढ़त मजबूत
पुणे नगर निगम चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने बड़ी बढ़त बना ली है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भाजपा 60 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं एनसीपी 7 सीटों पर और कांग्रेस 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी) और शिवसेना अब तक कोई भी सीट नहीं जीत पाई हैं।
BMC Election Results 2026: भाजपा ने दो सीटों पर दर्ज की जीत
वहीं मुंबई में भाजपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। वॉर्ड नंबर 2 से तेजस्विनी घोसालकर और वॉर्ड नंबर 214 से अजित पाटिल ने जीत दर्ज की। घोसालकर को 16,484 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर शिवसेना (यूबीटी) की धनश्री विलास कोलगे को 5,729 वोट मिले।BMC Election Results 2026: शिवसेना ने तीन सीटों पर दर्ज की जीत
मुंबई नगर निगम चुनाव में अब तक छह उम्मीदवारों को विजेता घोषित किया गया है। शिवसेना ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है, जिसमें रेखा यादव ने वॉर्ड नंबर 1 से जीत हासिल की और वह नगर निगम में जीतने वाली पहली उत्तर भारतीय महिला उम्मीदवार बनीं। वहीं वॉर्ड नंबर 51 से वर्षा तांबवलकर और वॉर्ड नंबर 163 से शैला लांडे विजयी रहीं।
ठाकरे बंधु 58 वार्ड में आगे
मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) 53 वार्ड में आगे है, जबकि राज ठाकरे की महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) 5 वार्ड में बढ़त बनाए हुए है।
मुंबई के कुर्ला वेस्ट से कांग्रेस के अशरफ आजमी ने जीती सीट
मुंबई के कुर्ला वेस्ट वॉर्ड नंबर 165 में नवाब मलिक के भाई कप्तान मलिक चुनाव हार गए। यह सीट कांग्रेस के अशरफ आजमी ने जीत ली।
जीत के बाद क्या बोलीं कांग्रेस उम्मीदवार आशा काले
कांग्रेस की आशा दीपक काले ने कहा कि उनकी इस जीत में हमारी सांसद वर्षा गायकवाड़ और विधायक ज्योति गायकवाड़ का समर्थन सबसे बड़ी वजह है। उन्होंने कहा कि उनके आशीर्वाद से हमने यह सीट जीती है। यह हमारी पार्टी कार्यकर्ताओं की जीत है।