Live
Parliament Live: अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा, दोपहर 2 बजे तक के लिए सदन स्थगित; पक्ष-विपक्ष में बहस
{"_id":"69af91b67eaa93286b07f3bd","slug":"parliament-budget-session-day-2-second-phase-live-updates-no-confidence-motion-om-birla-bjp-vs-congress-hindi-2026-03-10","type":"live","status":"publish","title_hn":"Parliament Live: अविश्वास प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा, दोपहर 2 बजे तक के लिए सदन स्थगित; पक्ष-विपक्ष में बहस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivam Garg
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:16 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में विपक्ष स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश करने की तैयारी में है। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
संसद का बजट सत्र
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
01:04 PM, 10-Mar-2026
लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित
अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।12:48 PM, 10-Mar-2026
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई अविश्वास प्रस्ताव पर बोले
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा कि सदन के अंदर पहले भी तीन बार अविश्वास प्रस्ताव आया है। जब यह हुआ तब डिप्टी स्पीकर चेयर पर थे। आज विपक्ष के 200 सांसद होने के बावजूद यहां डिप्टी स्पीकर नहीं है। देश को पता चलना चाहिए कि सदन कैसे चल रहा है। माइक भी अस्त्र बन गया है। यह सुविधा के अनुसार सत्ता पक्ष को दिया जाता है। जबकि विपक्ष के नेता को बोलने ही नहीं दिया जाता। संसद के नियमों का उल्लंघन हो रहा है। यह रेजोलयूशन किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। हमें खुशी नहीं है कि हम इसे लाए। क्योंकि ओम बिरला का हर किसी के साथ निजी तौर पर बहुत अच्छा है। लेकिन हम मजबूर हैं कि हमें यह प्रस्ताव लाना पड़ रहा है। लेकिन हमारा धर्म है संसद की मर्यादा को बचाना। क्योंकि हर सदस्य का कर्तव्य है कि संसद की गरिमा मर्यादा कानून को बचाए। यह निजी हमला नहीं है। देश के लोगों का विश्वास लोकतंत्र में कायम रहे इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लाए हैं।गौरव गोगोई ने कहा ने कहा रेबिया केस में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जो स्पीकर और उसकी चेयर पर बैठने वाला पक्षपात नहीं करेगा। चर्चा की शुरुआत में आर्टिकल 96 से हुई। इसमें लिखा है कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान स्पीकर चेयर पर नहीं बैठ सकता। मैं पूछना चाहता हूं कि स्पीकर ने एक पैनल बनाया उसमें से कौन कौन चेयर पर बैठेगा, यह कैसे तय होगा। इसमें आपका नाम भी है कि आप स्पीकर की गैरमौजूदगी में स्पीकर की चेयर पर बैठेंगे यह किसने तय किया। इस पर जगदंबिका पाल ने कहा कि स्पीकर के ऑफिस को यह पावर है कि वे तय कर सकते हैं कि चेयरपर्सन पैनल में कौन होगा।
इसी बीच अमित शाह ने बीच में गौरव गोगोई को टोका और कहा- सदन जब चुनाव में जाता है तब भी स्पीकर का ऑफिस चालू रहता है। यह पद खाली नहीं रहता है। गोगोई जो गलत मतलब निकाल रहे हैं मैं उसका खंडन करने के लिए खड़ा हुआ हूं।
12:40 PM, 10-Mar-2026
जगदंबिका पाल की अध्यक्षता पर सरकार का समर्थन
लोकसभा में स्पीकर को पद से हटाने के प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा के दौरान जगदंबिका पाल की अध्यक्षता को सरकार का समर्थन मिला है। केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने कहा कि जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पेश किया जाता है, तो ऐसी स्थिति में चेयरपर्सन के पैनल का कोई सदस्य सदन की अध्यक्षता कर सकता है और इसी आधार पर जगदंबिका पाल कार्यवाही चला रहे हैं।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह बहस संविधान के अनुच्छेद 94 के तहत हो रही है, जिसमें लोकसभा स्पीकर को पद से हटाने का प्रस्ताव रखा गया है। नियमों के अनुसार, जब स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव चर्चा में होता है, तो स्पीकर स्वयं सदन की अध्यक्षता नहीं करते। ऐसे में डिप्टी स्पीकर या पैनल का कोई अन्य सदस्य कार्यवाही संचालित करता है।
12:35 PM, 10-Mar-2026
डिप्टी स्पीकर नियुक्ति पर संसद में टकराव, कांग्रेस ने उठाए सवाल
लोकसभा में डिप्टी स्पीकर की नियुक्ति को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने आरोप लगाया कि सरकार ने पिछले कई वर्षों से डिप्टी स्पीकर का पद खाली रखा है, जिससे एक तरह का संवैधानिक खालीपन पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सदन को ऐसे सदस्य का चुनाव करना चाहिए जो अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली बहस के दौरान कार्यवाही की अध्यक्षता कर सके। वहीं भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष की आपत्तियां पूरी तरह निराधार हैं और संसद की कार्यवाही तय नियमों के अनुसार चल रही है।पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने कहा कि स्पीकर का पद खाली नहीं है, इसलिए उन्हें कार्यवाही चलाने का अधिकार है। कई सदस्यों ने पॉइंट ऑफ ऑर्डर उठाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें बाद में मौका दिया जाएगा।
12:31 PM, 10-Mar-2026
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस अब शुरू होगी। पीठासीन अध्यक्ष ने चर्चा के लिए 10 घंटे का समय दिया है।12:25 PM, 10-Mar-2026
नड्डा ने फिर विपक्ष ने वॉकआउट की निंदा की
राज्यसभा में सदन के नेता जेपी. नड्डा ने कहा कि विपक्ष सदन के अंदर असली बहस नहीं चाहता है। उन्होंने चुनाव सुधारों पर चर्चा होने के बाद भी सदन के अंदर एसआईआर का मुद्दा उठाने के लिए विपक्ष की निंदा की। उन्होंने कहा कि विपक्ष फिर से वॉकआउट कर गया है और सदन में कोई चर्चा नहीं चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:16 PM, 10-Mar-2026
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने पेश किया स्पीकर को हटाने के लिए प्रस्ताव
कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को हटाने के लिए लोकसभा में प्रस्ताव पेश किया। मोहम्मद जावेद की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने रूल बुक से रूल पढ़कर पीठासीन पर ही आपत्ति कर दी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि नियमों के अनुसार चेयर पर बैठा कोई भी व्यक्ति स्पीकर जैसी शक्तियां रखता है और वह कार्यवाही की अध्यक्षता कर सकता है।12:03 PM, 10-Mar-2026
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू
लोकसभा की कार्यवाही फिर से शुरू हो गई है और इस बार सांसद जगदंबिका पाल अध्यक्ष की कुर्सी पर हैं। उन्होंने बताया कि विपक्ष द्वारा पेश किए गए सभी नोटिसों को खारिज कर दिया गया है, जबकि सदन में महत्वपूर्ण दस्तावेज टेबल पर प्रस्तुत किए जा रहे हैं। सदन की शुरूआत के साथ ही कई मुद्दों पर चर्चा और कागजात पेश करने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन विपक्ष की याचिकाओं और नोटिसों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस कदम से सदन की कार्यवाही निर्बाध रूप से आगे बढ़ रही है।11:37 AM, 10-Mar-2026
लोकसभा 12 बजे तक के लिए स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही हंगामा के चलते दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई है।11:02 AM, 10-Mar-2026
कमेंट
कमेंट X