Live
Parliament Budget Session LIVE: लोकसभा शाम 4 बजे तक स्थगित; राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी
Parliament Budget Session Lok Sabha Rajya Sabha Proceedings LIVE News Updates: संसद के बजट सत्र का आगाज गत 28 जनवरी से हुआ है। आज सदन की कार्यवाही का चौथा दिन है। लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। स्पीकर ओम बिरला ने चर्चा के लिए 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं राज्यसभा में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी। संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही से जुड़े तमाम अपडेट्स अमर उजाला के इस लाइव ब्लॉग में पढ़ें...
लाइव अपडेट
लोकसभा की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित
राहुल गांधी के बयान पर हंगामा मचने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शाम 4 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को दी चेतावनी
राहुल गांधी के बार-बार एक मुद्दे को दोहराने पर लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन नियमों से चलेगा।राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा जारी
राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर की जा रही है।#BudgetSession2026
— SansadTV (@sansad_tv) February 2, 2026
C.Sadanandan Master Moves a Motion of Thanks on the President's Address in #Rajyasabha.@SadanandanMash @VPIndia @CPR_VP pic.twitter.com/uLDhXRMjzF
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू
लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरु हो गई है। राहुल गांधी एक बार फिर से अपने उसी बयान को दोहरा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामा मचा था और सदन को 3 बजे तक स्थगति करना पड़ा था।राहुल गांधी देश से माफी मांगें- किरेन रिजिजू
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल गांधी सदन के नियमों को नहीं मानते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राहुल गांधी ने बार-बार एक ही गलती दोहराई है, सदन का नियम से चलना जरूरी है। किरेन रिजिजू ने आगे कहा कि राहुल गांधी का बयान शर्मनाक है और वे देश से माफी मांगें।लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित
लोकसभा में राहुल गांधी के भाषण के दौरान मचे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लोकसभा की कार्यवाही दोपहर तीन बजे तक स्थगित कर दी। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, अध्यक्ष महोदय आपने एक व्यवस्था दे दी कि नरवणे जी की किताब पर नहीं बोल सकते क्योंकि वो प्रकाशित नहीं हुई है। फिर उन्होंने एक मैगजीन का जिक्र नहीं किया जा सकता है। फिर उन्होंने इसके अलावे कैलाश रेजिमेंट टैंक कहा, इनको किसने बताया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आगे कहा कि अध्यक्ष जी मेरा व्यवस्था का सवाल है कि विपक्ष के कई नियमों को भंग कर रहे हैं।राहुल गांधी को लोकसभा अध्यक्ष की चेतावनी
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल गांधी को चेतावनी दी कि वे सदन में नियमों के तहत बोलें, अगर वे नियमों और तथ्यों के साथ नहीं बोलेंगे तो वे दूसरे वक्ता को बोलने का मौका देंगे।VIDEO | Lok Sabha Speaker Om Birla (@ombirlakota) says, “As Leader of the Opposition, you are making allegations in the House and not following the rules. This is not appropriate.”
— Press Trust of India (@PTI_News) February 2, 2026
In response, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “You please tell me what I should speak, Speaker… pic.twitter.com/bRzYzLVh76
सदन नियमों से चलता है- किरेन रिजिजू
लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सदन नियमों से चलता है और नेता प्रतिपक्ष नियमों को नहीं मान रहे हैं। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, क्योंकि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने चीन के गैर-सूचीबद्ध मुद्दे को उठाना जारी रखा और सदन के नियमों का उल्लंघन करते हुए एक पत्रिका के लेख से उद्धृत करने का प्रयास किया। उन्होंने आगे कहा कि 'हमें इस बात पर भी चर्चा करनी चाहिए कि लोकसभा में अध्यक्ष के फैसले का पालन न करने वाले सदस्य के साथ क्या किया जाना चाहिए।'राहुल के बयान पर संसद में हंगामा जारी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर आपत्ति जताई। सदन में एक अप्रकाशित किताब की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं।VIDEO | Lok Sabha LoP Rahul Gandhi says, “Speaker sir, please tell me which rule says I cannot speak on India-China relations.”
— Press Trust of India (@PTI_News) February 2, 2026
Lok Sabha Speaker Om Birla replies, “Honourable members, the subject listed for discussion does not include India or China. It is expected that we all… pic.twitter.com/zYhJWBqdm3
