12:11 PM, 28-Jan-2026
ऑपरेशन सिंदूर के बाद, मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा बढ़ा
भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर ने भारत की वीरता का प्रदर्शन किया। सरकार ने यह संदेश दिया कि किसी भी आतंकी हमले का दृढ़ता के साथ-साथ निर्णायक तरीके से जवाब दिया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के बाद, मेड इन इंडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों का भरोसा बढ़ा है।
12:10 PM, 28-Jan-2026
सुधार एक्सप्रेस के पथ पर आगे बढ़ रही सरकार
भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुराने नियमों में बदलाव किया जा रहा है। सरकार 'सुधार एक्सप्रेस' के पथ पर आगे बढ़ रही है। पिछड़े समुदायों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता है। सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाया जा रहा है।
12:10 PM, 28-Jan-2026
भारत के पास होगा स्वदेशी अंतरिक्ष स्टेशन
देश में वर्तमान में 150 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। भारत अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त समझौते से सेवा और विनिर्माण क्षेत्रों को बढ़ावा मिलेगा। युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
11:36 AM, 28-Jan-2026
बीता वर्ष भारत के तेज विकास और विरासत के उत्सव के रूप में स्वर्णिम रहा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते समय कहा, आज उन्हें यह साझा करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि बीता वर्ष भारत के तेज विकास और विरासत के उत्सव के रूप में स्वर्णिम रहा है। उन्होंने कहा, सरकार देश में सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है। देश के लगभग 95 करोड़ नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। सरकार भ्रष्टाचार और घोटालों से निपटने और सार्वजनिक धन के उचित उपयोग को सुनिश्चित करने में सफल रही है।
11:05 AM, 28-Jan-2026
Sansad Budget Session LIVE: संसद के बजट सत्र का आगाज, लोकसभा-राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति का संबोधन
Sansad Budget Session LIVE: संसद के बजट सत्र का आगाज हो चुका है। लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। राष्ट्रपति ने सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ-साथ देश की भावी योजनाओं पर भी बात की। अपने संबोधन के दौरान जैसे ही राष्ट्रपति ने वीबी-जी राम जी कानून का जिक्र किया, विपक्षी दलों के सांसदों ने कानून वापस लेने की मांग करते हुए नारेबाजी की। हंगामे और शोरगुल के बीच राष्ट्रपति का संबोधन जारी रहा।