सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ajit Pawar Plane Crash Live: विद्या प्रतिष्ठान में रखा गया पार्थिव शरीर, कल होगा अजित पवार का अंतिम संस्कार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारामती Published by: लव गौर Updated Wed, 28 Jan 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Ajit Pawar Baramati Plane Crash Live Updates in Hindi: महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में हुए विमान हादसे में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। विमान में सवार अन्य चार लोग भी इस हादसे में नहीं बचे पाए। यह दुर्घटना तब हुई जब एनसीपी नेता अजित पवार (66) और अन्य लोगों को ले जा रहा विमान बारामती में रनवे के पास क्रैश लैंड हो गया। हादसे से जुड़े सभी पल-पल के अपडेट्स जानिए...

Baramati Plane Crash Photos: विचलित कर रहा विमान हादसे के बाद का मंजर, बारामती में दुर्घटना की भयावह तस्वीरें


Ajit Pawar Plane Crash: 'विमान हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा', DGCA अधिकारी ने की पुष्टि, जांच के दिए आदेश

Ajit Pawar Plane Crash Live Updates Maharashtra Deputy CM Dies Family Political Career Baramati News in Hindi
विमान हादसे में अजित पवार का निधन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:34 PM, 28-Jan-2026

सिद्धारमैया ने अजित पवार को बताया देश के लिए बड़ी क्षति

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बारामती दौरे को याद करते हुए कहा कि जब सुप्रिया सुले लोकसभा सांसद थीं, तब उन्होंने वहां का दौरा किया था। उस समय अजित पवार क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे और कई बार चुनाव जीते। सिद्धारमैया ने कहा कि अजित पवार का निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए आत्मा की शांति की कामना की।
 
09:13 PM, 28-Jan-2026

मौके पर पहुंचे AAIB की टीम, फॉरेंसिक जांच शुरू

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले बारामती विमान हादसे की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की विशेष टीम बुधवार शाम दुर्घटनास्थल पहुंची। टीम ने फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है। जांच में तकनीकी कारणों, लैंडिंग के दौरान दृश्यता, एटीसी से संपर्क और रनवे पर आईएलएस की अनुपस्थिति पर फोकस रहेगा। हादसे में पांच लोगों की जान गई थी।
08:45 PM, 28-Jan-2026

अजित पवार की मौत पर राजनीति न हो, फडणवीस का ममता बनर्जी पर पलटवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ममता बनर्जी के बयान पर कड़ा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शरद पवार स्पष्ट कर चुके हैं कि यह एक हादसा था और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। फडणवीस ने आरोप लगाया कि किसी की मौत पर साजिश का संकेत देना दुर्भाग्यपूर्ण और गलत है। उन्होंने कहा कि ऐसी “घटिया राजनीति” से बचना चाहिए।
 
08:30 PM, 28-Jan-2026

अजित पवार के निधन पर छगन भुजबल ने उठाए सवाल, बोले- हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जिस हवाई पट्टी पर विमान उतरता और उड़ान भरता है, वह बड़ी है। इसके बावजूद दुर्घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। भुजबल ने कहा कि यह तकनीकी खामी थी या पायलट की गलती, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते।

08:20 PM, 28-Jan-2026

उड़ान से पहले को-पायलट शांभवी का आखिरी संदेश

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे से पहले को-पायलट शांभवी ने उड़ान भरने से पहले अपनी दादी मीरा पाठक को ‘गुड मॉर्निंग’ संदेश भेजा था। मीरा पाठक ने बताया कि शांभवी आमतौर पर नियमित संदेश नहीं भेजती थीं, इसलिए वह हैरान थीं। करीब 11 बजे परिवार को फोन कर हादसे और अजित पवार के निधन की सूचना मिली। बाद में परिजन पुणे के लिए रवाना हुए।
08:18 PM, 28-Jan-2026

राज ठाकरे ने अजित पवार को याद कर कहा- राजनीति में ईमानदारी की कीमत चुकानी पड़ती है

बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के असामयिक निधन पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने अजित पवार को अपना मित्र बताया और सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज ठाकरे ने लिखा कि ऐसे समय में जब प्रशासन को सत्ता से ऊपर उठकर काम करना चाहिए, महाराष्ट्र ने एक असाधारण नेता खो दिया है। उन्होंने आगे कहा कि राजनीति में स्पष्ट बोलने की कीमत चुकानी पड़ती है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि अजित पवार ने इसके लिए कितनी बड़ी कीमत चुकाई होगी। राज ठाकरे ने अजित पवार को जातिवाद से मुक्त राजनीति करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय में ऐसे नेता कम होते जा रहे हैं, जो बिना जातिगत गणनाओं के काम करने का साहस रखते हैं, और अजित पवार उनमें सबसे आगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:40 PM, 28-Jan-2026

बारामती में बेटे पार्थ पवार ने दी पिता अजित पवार को श्रद्धांजलि

बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजित पवार के बेटे पार्थ पवार अपने पिता को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे। विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद पार्थ पवार ने भावुक होकर उन्हें नमन किया। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
07:26 PM, 28-Jan-2026

एएआईबी की टीम ऑपरेटर कंपनी के दफ्तर से रवाना

अजित पवार के विमान हादसे की जांच के तहत एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की टीम दिल्ली में उस कंपनी के कार्यालय से रवाना हो गई, जिसने दुर्घटनाग्रस्त विमान का संचालन किया था। यह विमान वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड, यानी वीएसआर एविएशन द्वारा ऑपरेट किया जा रहा था। अधिकारियों के अनुसार, जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी दस्तावेज और जानकारी जुटाई जा रही है।
07:25 PM, 28-Jan-2026

अजित पवार के निधन पर छगन भुजबल ने उठाए सवाल

महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन पर शोक जताते हुए कहा कि यह समझ से परे है कि हादसा कैसे हुआ। उन्होंने कहा कि जिस हवाई पट्टी पर विमान उतरता और उड़ान भरता है, वह बड़ी है। इसके बावजूद दुर्घटना कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं है। भुजबल ने कहा कि यह तकनीकी खामी थी या पायलट की गलती, इस पर वे कुछ नहीं कह सकते।
07:12 PM, 28-Jan-2026

अस्पताल से ले जाया जा रहा अजित पवार का पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का पार्थिव शरीर अस्पताल से अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए ले जाया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और आम लोग जुटने की संभावना है। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed