फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Parliament Monsoon Session 2026 Live: हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

Tue, 11 Aug 2026 11:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Aug 2026 11:06 AM IST
खास बातें

Parliament Monsoon Session 2026 Live Updates News in Hindi: संसद के मानसून सत्र का आज 17वां दिन है। मानसून सत्र के अंतिम तीन दिन शेष हैं। विपक्ष दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री से जवाब की मांग कर रहा है। इसके अलावा, विपक्ष राम मंदिर के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा है। पढ़िए लोकसभा और राज्यसभा से लाइव अपडेट्स-

विज्ञापन
Parliament Monsson Session 2026 Live Lok Sabha Rajya Sabha Proceeding Kiren Rijiju Amit Shah Updates In Hindi
संसद सत्र LIVE - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

11:05 AM, 11-Aug-2026

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों से प्रदर्शन रोकने और सदन की कार्यवाही चलने देने की अपील की। उन्होंने एनडीए और विपक्ष दोनों पक्षों के सभी सांसदों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने का आग्रह किया। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदन में बार-बार हंगामा और कार्यवाही रोकना लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सदन में बहस और चर्चा होनी चाहिए। लगातार हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। 
10:51 AM, 11-Aug-2026

Parliament Monsoon Session 2026 Live: हंगामे के बीच लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में चर्चा जारी

संसद के मानसून सत्र के 17वें दिन मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा में दो अहम विधेयक पेश करेंगे। इनमें केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं। अमित शाह केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 को लोकसभा में विचार और पारित करने के लिए पेश करेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 भी विचार और पारित करने के लिए पेश किया जाएगा।

यह विधेयक राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम अधिनियम, 1962 में आगे संशोधन करने से जुड़ा है। इसमें अलग-अलग सूचियों से संशोधन, अगर कोई हो, तो उन्हें भी पेश किया जाएगा। चार अहम विधेयक सोमवार यानी 10 अगस्त को लोकसभा में हंगामे के बीच पेश किए गए थे। इनमें न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026, खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026, केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 और राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 शामिल हैं।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed