सब्सक्राइब करें

Live

PM Modi LIVE: पीएम मोदी की असम को 12 हजार करोड़ की सौगात, कहा- भारत आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 14 Sep 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

PM Modi Assam Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के दरांग में कई परियोजनाओं के उद्घाटन के बाद एक जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने नुमालीगढ़ में 7230 करोड़ रुपये की पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की आधारशिला रखी। पढ़ें पीएम मोदी के दौरे से जुड़े पल-पल की अपडेट्स...

PM Modi in Assam will inaugurate and lay foundation stone of major  development projects live updates
असम में जनसभा को संबोधित करते पीएम मोदी। - फोटो : Youtube/DDNews
loader
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

03:48 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने कहा कि जनजातियों के साथ हुए अन्याय को भाजपा खत्म कर रही है। हमारा मंत्र नागरिक सेवो भव: है। असम में गरीबों को ठुकराया गया। क्योंकि कांग्रेस का काम एक वर्ग से हो जाता था। भाजपा तुष्टीकरण नहीं संतुष्टिकरण पर जोर देती है। असम में 20 लाख पक्के घर गरीबों को मिल चुके हैं। घर-घर जल पहुंचाने का काम तेजी से चल रहा है। चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को हम मदद दे रहे हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा पर हमारा जोर है। कांग्रेस के समय में चाय बागान श्रमिकों को फैक्टरी प्रबंधन के भरोसे छोड़ दिया गया। अब भाजपा ने इसे दूर कर दिया है। हम मिलकर विकसित भारत बनाएंगे। 
03:46 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा असम को विकास और विरासत से समृद्ध बना रही है। असम की भाजपा सरकार नई शिक्षा नीति लागू कर रही है। कांग्रेस ने पूर्वोत्तर के महान सपूतों को सम्मान नहीं दिया। कांग्रेस ने कभी योद्धाओं को सम्मान नहीं दिया। भाजपा ने इनको सम्मान दिया। कांग्रेस ने जिसकी उपेक्षा की हम उसे अग्रिम पंक्ति में लेकर चल रहे हैं। असम में हमारी सरकार मां कामाख्या कॉरिडोर बना रही है। अब असम में पर्यटन का दायरा बढ़ रहा है। विकास के इन प्रयासों के बीच असम के सामने कई चुनौती है। यह चुनौती घुसपैठ की है। कांग्रेस ने घुसपैठ को बढ़ावा दिया। मोदी सरकार असम के लोगों से मिलकर घुसपैठियों का मुकाबला कर रही है। हम घुसपैठियों से जमीन मुक्त करा रही है। आदिवासियों और लाखों परिवारों को भूमि के पट्टे दिए जा रहे हैं। 
03:40 PM, 14-Sep-2025
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि वो दिन भूलने नहीं है कि पिछली सरकार बांस काटने पर जेल में डाल देती थी। बांस आदिवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है। हमारी सरकार से बांस काटने से बैन हटा दिया। आज यह फैसला पूर्वोत्तर के लोगों को फायदा पहुंचा रहा है। मेक इन असम और मेक इन इंडिया की नींव मजबूत होने वाली है। अब असम की पहचान में पोलीप्रापाइलीन से बने उत्पाद होंगे। असम आत्मनिर्भर भारत अभियान का केंद्र है। असम को हमने बहुत बड़े अभियान के लिए चुना है। यह अभियान है सेमी कंडक्टर मिशन। गुलामी के दौर में असम की उतनी पहचान नहीं थी। अब असम की मिट्टी और लोगों ने असम को ग्लोबल ब्रांड बना दिया है। भारत को आत्मनिर्भर होने के लिए ऊर्जा और सेमीकंडक्टर चाहिए। असम की इसमें बड़ी भूमिका है। आज हर इलेक्ट्रॉनिक चीज की आत्मा छोटी चिप में होती है। यह चिप भारत में ही बनेगी। सेमी कंडक्टर का बड़ा आधार असम को बनाया है। असम में 27 हजार करोड़ से प्रोजेक्ट बन रहा है। कांग्रेस ने असम में कई दशकों तक सरकार चलाई है। कांग्रेस ने असम को कुछ नहीं दिया। 
03:34 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने समुद्र मंथन की बात कही थी। हमने नेशनल डीप वाटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने की तैयारी की है। ग्रीन ऊर्जा उत्पादन के मामले में भारत तेजी से कदम उठा रहा है। एक दशक पहले भारत सोलर पॉवर के मामले में काफी पीछे था। अब भारत आगे बढ़ा है। भारत को गैस और ईंधन के मामले में कई विकल्पों की जरूरत है। आज यहां बांस से एथेनॉल बनाने की शुरुआत हुई है। इसका असम के लोगों को फायदा होगा। सरकार यहां के किसानों को बांस की खेती करने में मदद करेगी और खरीदी भी करेगी। 
03:28 PM, 14-Sep-2025
असम में पीएम मोदी ने कहा कि असम को 12 हजार करोड़ की सौगात दी गई है। ये उद्यम असम के विकास को गति देंगे। मैं सभी को प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई देता हूं। भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकसित होने वाला देश है। जैसे-जैसे भारत विकसित हो रहा है, वैसे-वैसे बिजली, ईंधन की जरूरतें बढ़ रही हैं। हम इन चीजों के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। हमारे पैसों से विदेशों में रोजगार बनते हैं। इसको बदला जाना जरूरी है। भारत आत्मनिर्भर बनने की राह पर बढ़ चला है। 
03:03 PM, 14-Sep-2025
असम को पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की सौगात
प्रधानमंत्री ने असम के नुमालीगढ़ में 7,230 करोड़ रुपये की पेट्रो फ्लूइडाइज्ड कैटेलिटिक क्रैकर इकाई की आधारशिला रखी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:21 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने असम बायोएथेनॉल संयंत्र का किया उद्घाटन
गोलाघाट के नुमालीगढ़ में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में असम बायोएथेनॉल संयंत्र का उद्घाटन किया और नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) में पॉलीप्रोपाइलीन संयंत्र की आधारशिला भी रखी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी पीएम के साथ मौजूद थे।
02:20 PM, 14-Sep-2025
पीएम मोदी ने दरांग ने नई परियोजना का निरीक्षण किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दरांग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, GNM स्कूल और BSc नर्सिंग कॉलेज, गुवाहाटी रिंग रोड परियोजना और ब्रह्मपुत्र नदी पर कुरुवा-नरेंगी पुल का निरीक्षण किया।
 
01:06 PM, 14-Sep-2025
असम में घुसपैठियों से लाखों एकड़ जमीन वापस ली गई- पीएम मोदी
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा- पिछली कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में किसानों की जमीन और धार्मिक स्थलों पर अतिक्रमण किया गया था। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बनने के बाद से, हमने उन गलतियों को सुधारना और अवैध दावों को हटाना शुरू कर दिया है। असम में घुसपैठियों से लाखों एकड़ जमीन वापस ली गई है।' उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा का उद्देश्य देश को घुसपैठियों से बचाना और उसकी अखंडता को बहाल करना है। मैं उन राजनेताओं को चुनौती देता हूं जो घुसपैठियों का बचाव करते हैं कि वे आगे आएं और इस मुद्दे का सामना करें। वे दिखाएं कि हमने घुसपैठियों को हटाने के लिए जो प्रयास किए हैं, उनकी तुलना में उन्होंने क्या प्रयास किए हैं। घुसपैठियों को पनाह देने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी; देश उन्हें माफ नहीं करेगा।'
 
01:04 PM, 14-Sep-2025
'कांग्रेस ऐसी विचारधारा से जुड़ती है जो भारत विरोधी है'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, 'अपनी राजनीति के लिए कांग्रेस ऐसी विचारधारा से जुड़ती है जो भारत विरोधी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी यही देखने को मिला... पाकिस्तान के कोने-कोने में आतंकवादियों के सरगनाओं को खत्म किया गया, लेकिन कांग्रेस भारतीय सेना के बजाय पाकिस्तानी सेना के साथ खड़ी रही। हमारी सेना के साथ खड़े होने के बजाय, कांग्रेस पार्टी के लोग आतंकवादियों को पालने वालों के एजेंडे को बढ़ावा देते हैं। पाकिस्तान का झूठ कांग्रेस का एजेंडा बन जाता है। इसलिए आपको कांग्रेस से हमेशा सावधान रहना होगा... आज कांग्रेस आक्रांताओं और देशद्रोहियों की बहुत बड़ी संरक्षक बन गई है।'
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed