सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   India News ›   India vs Pakistan Asia Cup 2025: Shubman Gill and Suryakumar Yadav in tension before India-Pakistan

India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान से पहले टेंशन में शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Published by: साहिल सुयाल Updated Sun, 14 Sep 2025 03:15 PM IST
India vs Pakistan Asia Cup 2025: Shubman Gill and Suryakumar Yadav in tension before India-Pakistan

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले एशिया कप 2025 के महामुकाबले को लेकर माहौल गर्माता जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस मैच का 'बॉयकॉट' करने की मांग लगातार तेज हो रही है और रविवार को भी #BoycottINDvsPAK ट्रेंड करता रहा। लेकिन अब यह विवाद केवल जनता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भारतीय खिलाड़ियों के मानसिक संतुलन पर भी असर डालता दिखाई दे रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल समेत टीम के कई युवा खिलाड़ी इन चर्चाओं से काफी प्रभावित हुए हैं। वे अंदर ही अंदर तनाव महसूस कर रहे हैं और इसी कारण उन्होंने मुख्य कोच गौतम गंभीर और सपोर्ट स्टाफ से बात करके मार्गदर्शन मांगा है। भले ही खिलाड़ी पहले भी पाकिस्तान के खिलाफ उतरे हों, लेकिन इस बार का माहौल बेहद अलग और असामान्य है।

आम तौर पर बड़े मैच से पहले टीम का कोच या कप्तान प्रेस कॉन्फ्रेंस में सामने आता है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इसकी जगह सहायक कोच रेयान टेन डेशकाटे को मीडिया के सामने भेजा गया। इससे साफ संकेत मिलता है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल पूरी तरह सामान्य नहीं है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब डेशकाटे से पूछा गया कि क्या खिलाड़ी मैदान पर अपनी भावनाओं का असर लेकर उतरेंगे, तो उन्होंने कहा "हां, मुझे लगता है कि ऐसा होगा। यह बहुत संवेदनशील मुद्दा है। हमारे खिलाड़ी भारत की जनता की भावनाओं को गहराई से समझते और महसूस करते हैं। एशिया कप काफी समय तक अनिश्चित रहा। एक वक्त तो हमें लगा कि यह टूर्नामेंट होगा ही नहीं। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं, सरकार की नीति बिल्कुल स्पष्ट है।" 

उन्होंने आगे कहा "हम जानते हैं कि लोगों की भावनाएं कितनी प्रबल हैं। लेकिन हमें इस सबको पीछे छोड़कर आगे बढ़ना होगा। खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने का मौका मिला है और वे अपनी पूरी पेशेवर क्षमता के साथ खेल पर ध्यान केंद्रित करेंगे।डेशकाटे ने यह भी बताया कि गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों को क्या संदेश दिया है। उनके मुताबिक "गंभीर ने कहा कि जो चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर हैं, उन पर ध्यान न दो। जब मैदान पर उतरना है, तो भावनाओं को अलग रखकर सिर्फ खेल पर ध्यान दो। हर खिलाड़ी की भावनाएं अलग हो सकती हैं, लेकिन टीम का फोकस सिर्फ और सिर्फ मैच होना चाहिए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Road Accident: पंजाब में बड़ा हादसा, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के बेटे ने तोड़ा दम | Breaking

14 Sep 2025

Nepal Crisis: नेपाल प्रदर्शन पर PM Modi का बड़ा बयान? | Modi on Sushila

14 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

14 Sep 2025

Punjab Flood Crisis: पंजाब बाढ़ के बाद फसल मुआवजे को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने कर दी ये बड़ी मांग !

14 Sep 2025

Bihar Election 2025: तेज प्रताप ने दिया तेजस्वी को लेकर किया बड़ा दावा, बताया अपना सियासी प्लान

14 Sep 2025
विज्ञापन

Karisma Kapoor Property Dispute: संजय के प्रॉपर्टी विवाद पर सुनाई के बीच भिड़े करिश्मा -प्रिया के वकील

14 Sep 2025

IND vs PAK Asia Cup 2025 : भारत-पाक मैच पर भड़के IFTDA के चीफ, PM मोदी से की ये अपील

14 Sep 2025
विज्ञापन

Bihar Election 2025: प्रशांत किशोर ने खुद को बताया 'सौदागर', लालू परिवार पर कह दी ये बड़ी बात!

14 Sep 2025

Akhilesh Yadav on Nepal Protest: अखिलेश के नेपाल जैसे प्रदर्शन वाले बयान पर गरमाई यूपी की राजनीति

14 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: पीएम मोदी से मिलते ही मणिपुर हिंसा पीड़ितों के छलके आंसू, फूट-फूटकर रोने लगी बच्ची

13 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: मणिपुर से पीएम मोदी ने नेपाल को दिया अहम संदेश, जानें सुशीला कार्की को लेकर क्या कहा?

13 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: पीएम मोदी के मणिपुर दौरे पर क्या बोले पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह?

13 Sep 2025

PM Modi Mizoram Visit: मिजोरम पहली बार रेलवे से जुड़ा, पीएम मोदी ने तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

13 Sep 2025

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव के हॉट एयर बैलून में लगी आग, कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया इनकार

13 Sep 2025

PM Modi on Sushila Karki: पीएम मोदी ने सुशीला कार्की को दीं शुभकामनाएं | Interim PM Nepal | Breaking

13 Sep 2025

भारत के साथ बिखरते रिश्ते पर ट्रंप का कबूलनामा, लेकिन सता रहा ये गम!

13 Sep 2025

PM Modi Manipur Visit: मणिपुर के चुराचांदपुर पहुंचने पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, देखें वीडियो

13 Sep 2025

मणिपुर में पीएम मोदी को क्या हुई दिक्कत,सड़कों पर मोदी ने ऐसा क्या देखा?

13 Sep 2025

India Votes in UN: इस्राइल के खिलाफ और फलिस्तीन के पक्ष में भारत ने पहली बार किया वोट?

13 Sep 2025

बैराबी-सैरांग रेल लाइन का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

13 Sep 2025

जीएसटी दरों में कटौती पर भी छोटे पैकेट महंगे क्यों रहेंगे?

13 Sep 2025

Earthquake in Russia: कामचटका में फिर आया भूकंप, 7 से ऊपर की रही तीव्रता, अब कैसे हालात।

13 Sep 2025

PM Modi's Manipur Visit: कुकी-मैतेई समुदाय से करेंगे मुलाकात,असम, बंगाल, बिहार का भी दौरा।

13 Sep 2025

नेपाल की PM बनते ही सुशीला कार्की पर भारत ने क्या कहा?

13 Sep 2025

Nepal New Prime Minister: सुशीला कार्की ने संभाली देश की कमान, GENZ ने रखी कई शर्ते।

13 Sep 2025

Bihar Election 2025: बिहार के चुनावी रण में उतरने की तैयारी में ओपी राजभर, प्लान किया तैयार

13 Sep 2025

Punjab Flood Crisis: पंजाब बाढ़ राहत पैकेज पर कांग्रेस ने पत्र लिखकर कर दी ये बड़ी मांग!

13 Sep 2025

Weather Forecast: कैसा रहेगा आप के यहां आज मौसम का हाल? | Weather Update | Amar Ujala

13 Sep 2025

Protest in Nepal: नेपाल हिंसा से भारतीय कांच उद्योग को भारी नुकसान, सीमा पर अटके सैकड़ों ट्रक

13 Sep 2025

Kathua Flood News: कठुआ के जल प्रलय से मची भारी तबाही, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

13 Sep 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed