Jagannath Rath Yatra 2025 Live: भगवान जगन्नाथ का रथ पहुंचा गुंडीचा मंदिर, नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास करेंगे शुरू
Jagannath Rath Yatra Puri Live Updates : ओडिशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा का आज दूसरा दिन है। आज फिर से भगवान जगन्नाथ को मौसी के घर ले जाने के लिए रथ खींचे जा रहे हैं। यह भव्य यात्रा पुरी के जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर गुंडिचा मंदिर तक जाती है। जगन्नाथ रथ यात्रा में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। इसको लेकर देश विदेश से भक्त इन दिनों पुरी पहुंच रहे हैं। 12 दिन चलने वाली रथ यात्रा को लेकर भक्त उत्साहित हैं। यहां पढ़िए जगन्नाथ रथ यात्रा के लाइव अपडेट्स...
लाइव अपडेट
गुंडीचा मंदिर पहुंची भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा गुंडीचा मंदिर पहुंच चुकी है। जहां भगवान जगन्नाथ, भगवान बालभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान सुदर्शन गुंडीचा मंदिर में नौ दिवसीय वार्षिक प्रवास की शुरुआत करेंगे। राज्य के कानून मंत्री समेत कई गणमान्य लोगों ने भगवान जगन्नाथ के रथ को खींचा।मंदिर के लिए निकले गौतम अदाणी
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी श्री गुंडीचा मंदिर जाकर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लेने के लिए पुरी के होटल से निकल चुके हैं।#WATCH | Puri, Odisha: Adani Group Chairperson Gautam Adani leaves from a hotel, to visit Shree Gundicha Temple and seek blessings during the Shree Jagannath #RathYatra. pic.twitter.com/BV9qwVo3fG
— ANI (@ANI) June 28, 2025
पूर्व सीएम ने लगाया खराब भीड़ प्रबंधन का आरोप
ओडिशा विधानसभा में नेता विपक्ष और पूर्व सीएम नवीन पटनायक ने कल रथ यात्रा शुरू न हो पाने पर सरकार को घेरा। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'हम किसी पर आरोप नहीं लगा रहे हैं, लेकिन कल रथ यात्रा शुरू होने में जो देरी हुई और राज्य के सबसे पवित्र पर्व पर जो कुछ हुआ, उसे लेकर चिंता औऱ नाराजगी है। खराब भीड़ प्रबंधन के चलते सैंकड़ों लोग घायल हुए। हम भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हैं कि जो भी इस अफरा-तफरी के लिए जिम्मेदार लोग हैं, उन्हें माफ करें।'गौतम अदाणी भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में होंगे शामिल
भारत के शीर्ष उद्योगपतियों में शुमार गौतम अदाणी भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल होने के लिए पुरी पहुंचे हैं। अदाणी समूह पुरी धाम में प्रसाद सेवा कर रहा है। यह सेवा 26 जून से 8 जुलाई तक चलेगी।#WATCH | Odisha: Adani Group Chairperson Gautam Adani arrives in Bhubaneswar. From here, he will head to Puri for Shree Jagannath #RathYatra2025
— ANI (@ANI) June 28, 2025
Adani Group has initiated the ‘Prasad Seva’ in Puri Dham and is undertaking a comprehensive 'seva' effort to support both pilgrims… pic.twitter.com/yLqHY5MxMH
सुरक्षा के कड़े इंतजाम
ओडिशा अग्निशमन सेवा विभाग के डीजी सुधांशु सारंगी ने बताया कि 'भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सबकुछ सामान्य है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से सबकुछ अच्छा होगा। रथ बहुत भारी है और इसे खींचने के लिए काफी ताकत चाहिए। हम जानते हैं कि भक्तों की भगवान जगन्नाथ के लिए क्या भावनाएं हैं, लेकिन रथ खींचने के लिए शारीरिक ताकत की जरूरत है। हमें उम्मीद है कि आज ये हो जाएगा।'#WATCH | ओडिशा: पुरी में श्री जगन्नाथ रथयात्रा के दौरान रथ खींचने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। pic.twitter.com/XqgfE5iPjO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में विदेशों से भी पहुंचे श्रद्धालु
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। पश्चिमी अफ्रीका से आई एक श्रद्धालु ने कहा कि 'वह पहली बार पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा में शामिल हो रही है। हमने अभी तक भगवान जगन्नाथ के दर्शन ही किए हैं, लेकिन आज उम्मीद है कि उनके रथ को खींचने का सौभाग्य भी मिलेगा।' एक अन्य श्रद्धालु गौरांगी ने कहा कि वह बीते 20 वर्षों से भारत में रह रही है। कल रथ यात्रा उत्सव का पहला दिन था, लाखों लोग आए। मुझे उम्मीद है कि भगवान जगन्नाथ अपने भक्तों पर दया करेंगे और हमे भी उनका रथ खींचने का मौका मिलेगा।'#WATCH | Puri, Odisha: On #RathYatra, a devotee from West Africa says, "This is my very first opportunity to witness the Rath Yatra in Puri. Yesterday, we only got the opportunity to have darshan of Lord Jagannath. But today, hopefully Jagannath will be kind, we will be able to… pic.twitter.com/UNEfTv32KC
— ANI (@ANI) June 28, 2025
थोड़ी देर में शुरू होगी रथ यात्रा
श्री जगन्नाथ मंदिर के मुख्य प्रशासक अरबिंद के पधी ने बताया कि कल सभी अनुष्ठान, प्रथाएं सही समय पर पूरी हुईं। आज 28 जून को रथ यात्रा सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगी। यही महाप्रभु की इच्छा है।जगदगुरु रामभद्राचार्य बोले- भगवान जगन्नाथ के दिव्य दर्शन हुए
आध्यात्मिक गुरु जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि 'भगवान जगन्नाथ दिव्य हैं और वे अपने भक्तों को दर्शन देने के लिए मंदिर से बाहर आते हैं। मुझे उनके दिव्य दर्शन की अनुभूति हुई है। यहां आए सभी भक्तों को मेरा आशीर्वाद।'#WATCH | Puri | On Lord Jagannath Rath Yatra 2025, Spiritual Leader Jagadguru Rambhadracharya says, "Lord Jagannath is divine and comes out of the temple to give 'darshan' to the devotees... I felt really good after his darshan... My blessings to all the devotees who have come… pic.twitter.com/hcQWrmwi54
— ANI (@ANI) June 28, 2025
#WATCH | पुरी, ओडिशा: कल से शुरू हुई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का हिस्सा बनने और इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हुए। pic.twitter.com/C0DvegNKoi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 28, 2025