Bengal CM Oath LIVE: शपथ लेते ही एक्शन में शुभेंदु सरकार, डीजीपी समेत शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
West Bengal CM Suvendu Adhikari Shapath Grahan Samaroh LIVE: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बने रहिए हमारे साथ पल-पल की अपडेट्स के लिए...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार और निजी सचिव की नियुक्ति
आईएएस (सेवानिवृत्त) डॉ. सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं, दक्षिण 24 परगना के प्रशासनिक अधीक्षक आईएएस शांतनु बाला को अधिकारी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।शपथ लेते ही एक्शन में शुभेंदु अधिकारी
बंगाल के नए सीएम शुभेंदु सरकार शपथ लेने के बाद ही एक्शन में आ गए हैं। सीएम सरकार ने डीजीपी, कमिश्नर समेत बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की।मोदी ने कहा- शुभेंदु जनता से गहराई से जुड़े
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु जनता से गहराई से जुड़े रहे हैं और लोगों की आकांक्षाओं को करीब से समझते हैं। शुभेंदु अधिकारी ने ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में शुभेंदु अधिकारी को राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के साथ देवी दुर्गा की एक तस्वीर और मंच पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीएम बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, 'यह दिन देश और पश्चिम बंगाल, दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की यह इच्छा थी कि नई सरकार का गठन रवींद्र जयंती के अवसर पर हो। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, गुरु रवींद्रनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जोड़ासांको में नमन करने के बाद मेरे काम की शुरुआत होगी।'शपथ ग्रहण के बाद बंगाल हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले पीएम मोदी
बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, '9 मई 2026 का दिन इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन के रूप में अंकित किया जाएगा। यह तारीख हमारी स्मृतियों में एक ऐसे दिन के रूप में बना रहेगा, जो अपने साथ नियति का बोझ और आशा, गरिमा और सुशासन के एक नए अध्याय का वादा लेकर आया। कोलकाता के प्रतिष्ठित 'ब्रिगेड परेड ग्राउंड' में, भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। मेरे और मेरे साथ कई अन्य लोगों को भी, इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहाँ उस अवसर की कुछ झलकियाँ प्रस्तुत हैं।'9th May 2026 shall be etched in history as a day of profound significance. This date will endure in memory as one that carried the weight of destiny and the promise of a new chapter of hope, dignity and good governance.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 9, 2026
At the iconic Brigade Parade Ground in Kolkata, the BJP… pic.twitter.com/mC6HehrkKK
पीएम का दंडवत प्रमाण
#WATCH | Kolkata | Prime Minister Narendra Modi greets the public during the swearing-in ceremony of the new West Bengal government
— ANI (@ANI) May 9, 2026
(Video Source: PM Modi social media) pic.twitter.com/csvbAiqjHC
शुभेंदु के पड़ोसी क्या बोले?
पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बीच उनके पड़ोस में रहने वाले एक निवासी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्थानीय निवासी ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही शुभेंदु अधिकारी अपने साथियों और दोस्तों के साथ हमेशा एकजुट होकर खड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी अपने पुराने संबंधों और संघर्षों को नहीं भूलते और लोगों की मदद स्नेह के साथ करते हैं। निवासी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पूरे पश्चिम बंगाल की समस्याओं का ध्यान रखेंगे और महिलाओं की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है।पीएम मोदी ने सबको दी बधाई