फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengal CM Oath LIVE: शपथ लेते ही एक्शन में शुभेंदु सरकार, डीजीपी समेत शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

Sat, 09 May 2026 06:11 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: राकेश कुमार Updated Sat, 09 May 2026 06:11 PM IST
खास बातें

West Bengal CM Suvendu Adhikari Shapath Grahan Samaroh LIVE: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया। आजादी के बाद पहली बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन गई और शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। शपथ लेने के बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष समेत पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। बने रहिए हमारे साथ पल-पल की अपडेट्स के लिए...
 

विज्ञापन
Suvendu Adhikari Oath Live West Bengal Chief Minister Swearing-in Ceremony BJP Govt Formation News in Hindi
पश्चिम बंगाल में नई सरकार का शपथ ग्रहण - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

06:08 PM, 09-May-2026

शुभेंदु अधिकारी के सलाहकार और निजी सचिव की नियुक्ति

आईएएस (सेवानिवृत्त) डॉ. सुब्रत गुप्ता को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सलाहकार नियुक्त किया गया है। वहीं, दक्षिण 24 परगना के प्रशासनिक अधीक्षक आईएएस शांतनु बाला को अधिकारी का निजी सचिव नियुक्त किया गया है।
03:27 PM, 09-May-2026

शपथ लेते ही एक्शन में शुभेंदु अधिकारी

बंगाल के नए सीएम शुभेंदु सरकार शपथ लेने के बाद ही एक्शन में आ गए हैं। सीएम सरकार ने डीजीपी, कमिश्नर समेत बंगाल के शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। 
विज्ञापन
03:23 PM, 09-May-2026

मोदी ने कहा- शुभेंदु जनता से गहराई से जुड़े

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शुभेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शुभेंदु जनता से गहराई से जुड़े रहे हैं और लोगों की आकांक्षाओं को करीब से समझते हैं। शुभेंदु अधिकारी ने ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में शुभेंदु अधिकारी को राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश के साथ देवी दुर्गा की एक तस्वीर और मंच पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई देते हुए अपनी एक तस्वीर भी साझा की।
02:10 PM, 09-May-2026

सीएम बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी की पहली प्रतिक्रिया

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सीएम बनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा, 'यह दिन देश और पश्चिम बंगाल, दोनों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री की यह इच्छा थी कि नई सरकार का गठन रवींद्र जयंती के अवसर पर हो। यही कारण है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में, गुरु रवींद्रनाथ को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। जोड़ासांको में नमन करने के बाद मेरे काम की शुरुआत होगी।'
02:01 PM, 09-May-2026

शपथ ग्रहण के बाद बंगाल हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मिले पीएम मोदी

बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात की। 
01:33 PM, 09-May-2026

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बंगाल सरकार के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा, '9 मई 2026 का दिन इतिहास में एक बेहद महत्वपूर्ण दिन के रूप में अंकित किया जाएगा। यह तारीख हमारी स्मृतियों में एक ऐसे दिन के रूप में बना रहेगा, जो अपने साथ नियति का बोझ और आशा, गरिमा और सुशासन के एक नए अध्याय का वादा लेकर आया। कोलकाता के प्रतिष्ठित 'ब्रिगेड परेड ग्राउंड' में, भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण हुआ। मेरे और मेरे साथ कई अन्य लोगों को भी, इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहाँ उस अवसर की कुछ झलकियाँ प्रस्तुत हैं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 09-May-2026

पीएम का दंडवत प्रमाण

पीएम ने किया दंडवत प्रणाम - फोटो : ANI
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पीएम मोदी ने समर्थकों और कार्यकर्ताओं को दंडवत प्रमाण किया। 
 
12:21 PM, 09-May-2026

शुभेंदु के पड़ोसी क्या बोले?

पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा के बीच उनके पड़ोस में रहने वाले एक निवासी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में राज्य में कानून व्यवस्था, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। स्थानीय निवासी ने कहा कि शुरुआती दिनों से ही शुभेंदु अधिकारी अपने साथियों और दोस्तों के साथ हमेशा एकजुट होकर खड़े रहे हैं और जरूरत पड़ने पर मदद के लिए आगे आते रहे हैं। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी अपने पुराने संबंधों और संघर्षों को नहीं भूलते और लोगों की मदद स्नेह के साथ करते हैं। निवासी ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह पूरे पश्चिम बंगाल की समस्याओं का ध्यान रखेंगे और महिलाओं की सुरक्षा तथा कानून व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के अस्पतालों में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित होनी चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी है।
11:55 AM, 09-May-2026

पीएम मोदी ने सबको दी बधाई

पीएम मोदी ने सभी को दी बधाई - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्यों को बधाई दी।
11:34 AM, 09-May-2026

शुभेंदु के साथ इन पांच विधायकों ने ली शपथ

शुभेंदु अधिकारी के साथ इन पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। इनमें शामिल हैं दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तिनिया, क्षुदीराम टुडु, निशिथ प्रमाणिक।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed