सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न राज्यों में निकलीं बंपर भर्तियां, यहां जानें कैसे करना है आवेदन

जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 20 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

LIVE Sarkari Naurki-Result (सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट), SSC Bharti Latest Govt Jobs Admit Card Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चलता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 8वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...
 

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live Latest Govt Jobs Alert Notifications 20 January Jobs In UP upsc,upsssc, jssc, ssc, ESIC Bharti Result Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
loader
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:44 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में निकलीं सरकारी भर्तियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के तहत सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। चयनित उम्मीदवारों को सहायक शाखा अधिकारी के पद पर  44900 से 142400 रुपये, जूनियर सचिवालय सहायक के पद पर 19,900 से 63,200 रुपये, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी के पद पर 35,400 से 1,12,400 रुपये और योजना सहायक के पद पर 29,200 से 92,300 रुपये प्रति महीना वेतन मिलेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष तक निर्धारित की गई है। 
10:15 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: 956 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। 
 
09:34 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri-Sarkari Result 2022 Live: 570 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईएसीएल) ने तकनीकी और गैर-तकनीकी अपरेंटिस के कुल 570 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास 15 फरवरी, 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करने का समय है।
 
08:50 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: बैंक में निकलीं भर्तियां 

 नैनीताल बैंक में एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, मैनेजर, कानून अधिकारी और अन्य कुल 21 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर भर्ती विवरण, पात्रता मानदंड को जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 7 फरवरी, 2022 तक अपने आवेदन पत्र को नैनीताल बैंक में भेजना होगा। इच्छुक उम्मीदवार नैनीताल बैंक की वेबसाइट में जाकर आवेदन पत्र को डाउनलोड करते हुए उसे भरकर नैनीताल बैंक के कार्यालय पर भेजें।
08:12 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: डीयू में निकलीं सरकारी नौकरियां

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में प्रोफेसर के 186 पदों पर और असोसिएट प्रोफेसर के 449 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। फैकल्टी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से 2000 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कोई भी आवेदन शुल्क नहीं है। 
07:29 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: 2504 पदों पर निकलीं सरकारी नौकरियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर उम्मीदवारों को 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये का प्रति महीना वेतन मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:59 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियां 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में आईटीआई प्रशिक्षकों के 2,504 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 8 फरवरी, 2022 तक का समय मिला है। 
06:34 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में भर्ती का आज है अंतिम दिन

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में तकनीशियन के कुल 641 पदों पर भर्ती के लिए आज आवेदन का अंतिम दिन है। आईएआरआई की आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जाकर उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।  इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 25 जनवरी, 2022 से लेकर 5 फरवरी, 2022 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में 90 मिनटों में ली जाएगी। 
05:29 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: तकनीशियन के पदों पर निकलीं भर्तियां

भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में तकनीशियन के रिक्त पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारोंं के पास आज आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट iari.res.in पर जल्दी जाकर आवेदन करें। 
04:52 PM, 20-Jan-2022

Sarkari Naukri 2022: प्रोफेसर और असोसिएट प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां

 दिल्ली विश्वविद्यालय में फैकल्टी के कुल 635 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रोफेसर और असोसिएट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्तियां हो रही हैं। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed