सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   NEET Candidates Grapple Physics and Chemistry Questions 25314 Candidates Appear Exam 48 Centers in varanasi

नीट: फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवालों में उलझे अभ्यर्थी, 48 केंद्रों पर 25314 अभ्यर्थियों ने दिए पेपर; सुरक्षा

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 02:33 PM IST
विज्ञापन
सार

NEET 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से दोपहर 2 से 5 बजे तक कराई गई नीट को लेकर वाराणसी के आसपास के जिलों से कई अभ्यर्थी दोपहर 12 बजे ही केंद्र पर पहुंच गए। कड़ी सुरक्षा के बीच बायोमेट्रिक जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश मिला। 

NEET Candidates Grapple Physics and Chemistry Questions 25314 Candidates Appear Exam 48 Centers in varanasi
परीक्षा देने जाती छात्रा के कान की बाली निकालते परिवार के सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Trending Videos

NEET Exam: वाराणसी में रविवार को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में पंजीकृत 25,912 अभ्यर्थियों में से 25,314 ने भाग लिया, जबकि कुछ अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चली।

National Testing Agency (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा के लिए वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए। अधिकांश परीक्षार्थी समय से पहले ही, दोपहर 12 बजे तक अपने-अपने केंद्रों पर पहुंच गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही उन्हें अंदर जाने की अनुमति दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के बाद बाहर निकले अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र के स्तर को मिश्रित बताया। उनका कहना था कि फिजिक्स और केमिस्ट्री के सवाल अपेक्षाकृत कठिन थे, जबकि बायोलॉजी का पेपर संतुलित रहा। समय प्रबंधन भी कई छात्रों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा, जिसके कारण कुछ अभ्यर्थियों के 10 से 15 सवाल तक छूट गए

रही तगड़ी सुरक्षा

सुरक्षा व्यवस्था के तहत सख्ती भी देखने को मिली। कई अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले झुमके और अन्य आभूषण उतारने पड़े, जिस पर कुछ ने आपत्ति भी जताई। हालांकि जांच टीम ने निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराया।

शहर के प्रमुख केंद्रों में बीएचयू परिसर के अलावा राजकीय क्वींस कॉलेज, कमलापति त्रिपाठी इंटर कॉलेज, सीएचएस स्कूल, बरेका इंटर कॉलेज और हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज शामिल रहे। सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहे, जबकि एनटीए के पर्यवेक्षक भी निगरानी करते नजर आए।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने बताया कि पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई गई। किसी भी केंद्र से किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए थे।

कुल मिलाकर पेपर सही था लेकिन फिजिक्स के कुछ सवाल थोड़े कठिन लग रहे थे। तय समय के भीतर सभी सवालों का जवाब दिया। - खुशी यादव, सारनाथ

परीक्षा के लिए फार्म भरने के बाद से तैयारी शुरू कर दी थी। अन्य विषयों की तुलना में साइंस और मैथ के सवालों को हल करने में ज्यादा समय लगा। - जिया, मिर्जापुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed