सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boats to Operate on Designated Routes in Ganges varanasi CP Directs—Every Passenger Equipped with Life Jacket

तय रूट से गंगा में चलेंगी नावें: सीपी बोले- हर यात्री हो लाइफ जैकेट से लैस, बढ़ाएं चौकसी; घाटों का निरीक्षण

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 04 May 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: सीपी मोहित अग्रवाल ने निर्देशित किया कि नाव संचालन के लिए मार्गों का पालन, निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने और लाइफ जैकेट सहित सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य हो।

Boats to Operate on Designated Routes in Ganges varanasi CP Directs—Every Passenger Equipped with Life Jacket
काशी के दरभंगा घाट पर खड़ीं नावें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Varanasi News: पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने रविवार को शहर के प्रमुख घाटों का मोटरबोट से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और नाव संचालन गतिविधियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि नाव संचालन पूरी तरह निर्धारित नियमों के तहत ही किया जाए और किसी भी स्थिति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Trending Videos


पुलिस आयुक्त ने कहा कि सभी नाविक निर्धारित मार्गों का पालन करें और नावों में तय क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। साथ ही लाइफ जैकेट सहित सभी सुरक्षा उपकरणों का उपयोग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने तेज हवा, अधिक जल प्रवाह और गहरे जल क्षेत्र में नाव संचालन पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी मोहित अग्रवाल ने चौकसी बढ़ाने के दिए निर्देश

घाटों पर मौजूद सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए उन्होंने चेतावनी संकेतकों, बैरिकेडिंग और वाटर सेफ्टी नेट की मजबूती को परखा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि श्रद्धालुओं को केवल सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करने के लिए जागरूक किया जाए और गहरे पानी में जाने से रोका जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने घाटों पर लगातार पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित करने, संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके अलावा स्वच्छता, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और आपातकालीन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए।

निरीक्षण के बाद पुलिस आयुक्त मंडुवाडीह थाने पहुंचे, जहां उन्होंने नवागंतुक आरक्षियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आरक्षियों को आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें दक्ष, अनुशासित और सक्षम पुलिसकर्मी के रूप में विकसित किया जाए। इस दौरान डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल और एडीसीपी काशी वैभव बांगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed