Harda Blast News Live: सीएम मोहन यादव ने हरदा में घायलों से की मुलाकात, हरदा एसपी-कलेक्टर को हटाया
{"_id":"65c31da86dd5cc8d1d0b2134","slug":"mp-harda-blast-live-updates-death-toll-factory-blast-reason-cm-mohan-yadav-lastest-news-in-hindi-2024-02-07","type":"live","status":"publish","title_hn":"Harda Blast News Live: सीएम मोहन यादव ने हरदा में घायलों से की मुलाकात, हरदा एसपी-कलेक्टर को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा/खंडवा/इंदौर/भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 07 Feb 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
MP Harda Blast News Live in Hindi: हरदा में पटाखा फैक्टरी में आग और ब्लास्ट के मामले में अब तक 11 लोगों की मौत हुई है। आंकड़ा बढ़ सकता है। बुधवार दोपहर को ग्राउंड जीरो पर बचाव अभियान समाप्त हो गया।
ग्राफिक्स
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
09:05 PM, 07-Feb-2024
कलेक्टर को भी हटाय़ा
हादसे के बाद हरदा पहुंचे सीएम मोहन यादव का एक्शन दिखने लगा है। शाम को पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार कंचन को हटा दिया गया था। वहीं अब रात में कलेक्टर ऋषि गर्ग को भी हटा दिया गया है। ऋषि गर्ग को उपसचिव मप्र शासन बनाया गया है। आदेश में लिखा है कि रोहित सिसोनिया को हरदा कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
06:59 PM, 07-Feb-2024
हरदा मामले में अब कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है। सीएम मोहन यादव ने बुधवार को घटना स्थल का दौरा किया था। आक्रोशित लोगों ने उनका काफिला रोकने की कोशिश की थी। इसके बाद सीएम उज्जैन रवाना हो गए थे। देर शाम हरदा पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार कंचन को हटाने के आदेश जारी हो गए। उन्हें हरदा से हटाकर भोपाल हेड क्वार्टर में पदस्थ किया गया है।
05:30 PM, 07-Feb-2024
हरदा को दहला देने वाले धमाके के आरोपी राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल और रफीक खान उर्फ मन्नी पटेल को सीजीएम कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
05:25 PM, 07-Feb-2024
आक्रोशित महिलाओं ने सीएम के काफिले को भी रोक लिया।
- फोटो : अमर उजाला
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का दौरा करने गए सीएम मोहन यादव को लोगों की नाराजगी का शिकार होना पड़ा। शाम 4 बजे वे हरदा आए। सबसे पहले वे घायलों से मिलने अस्पताल गए। इसके बाद घटना स्थल पर गए। जब वे लौट रहे थे तो महिलाओं ने उनका वाहन रोकने की कोशिश की। सीएम गौशाला में बने राहत कैम्प में भी जाने वाले थे, लेकिन विरोध के चलते अफसर उन्हें हेलीपेड ले गए। वहां से वे उज्जैन के लिए रवाना हुए। हालांकि सीएम का कहना है कि दोषियों पर ऐसी कार्रवाई की जाएगी कि लोग याद रखेंगे।
04:47 PM, 07-Feb-2024
हरदा में मुख्यमंत्री ने मरीजों से मुलाकात की।
- फोटो : अमर उजाला
हरदा पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हेलिकॉप्टर से दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने हादसे की स्थल का हवाई सर्वेक्षण किया और नुकसान को समझने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हरदा जिला अस्पताल में जाकर मरीजों का कुशलक्षेम जाना। उनसे हादसे की जानकारी ली। साथ ही डॉक्टरों व अधिकारियों को सभी घायलों को उचित देखभाल मुहैया करने के निर्देश दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटनास्थल का जायजा लिया। वहां अधिकारियों से समझा कि हादसा कैसे हुआ और कैसे इस तरह के हादसों को रोका जा सकता है।
03:36 PM, 07-Feb-2024
हरदा के दिवंगतों को भाजपा की प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में श्रद्धांजलि दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से हरदा के लिए रवाना होने से पहले भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में हरदा हादसे में दिवंगतों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ-साथ प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश शासन के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, सांसद गजेन्द्र पटेल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:24 PM, 07-Feb-2024
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदा पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट के मुख्य आरोपियों सोमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल और सुपरवाइजर रफीक खान को पुलिस ने राजगढ़ जिले के सारंगपुर में गिरफ्तार किया थआ। तीनों आरोपियों को बुधवार सुबह करीब पांच बजे सिवनी मालवा थाने लाया गया था। इसके बाद हरदा पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब सवा बजे जाने के लिए कस्टडी में लिया है। हरदा पुलिस दो निजी वाहनों में तीनों आरोपियों को हरदा लेकर जाएगी। आरोपियों का मेडिकल कराया जाएगा। उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपियों को सुरक्षा की दृष्टि से सिवनी मालवा थाने में रखा गया था।
02:18 PM, 07-Feb-2024
संभागायुक्त पवन कुमार शर्मा पत्रकारों से बात करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
दो लाइसेंस थे निरस्त
नर्मदापुरम के कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि सोमेश फायर वर्क्स की फैक्टरी के दो लाइसेंस निरस्त किए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशऩ पूरा हो चुका है। फैक्टरी के चार लाइसेंस में दो लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित किए गए थे। 300KG के एल-5 लाइसेंस वैध थे। 15KG के दो लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित थे। यह निलंबन नहीं हटा था। जिस जमीन पर फैक्टरी चलाई जा रही थी, उसमें आधे क्षेत्र में कृषि और आधे में कारोबार की इजाजत थी। फैक्टरी के बेसमेंट को स्टॉक रखने के लिए छोटा-सा हिस्सा बनाया था। उस हिस्से में पानी और मुरम भरी मिली है। 11 लोगों की मौत हुई है। एक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। 32 टैंकर और 12 पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशऩ चलाया गया है।
नर्मदापुरम के कमिश्नर पवन कुमार शर्मा ने कहा कि सोमेश फायर वर्क्स की फैक्टरी के दो लाइसेंस निरस्त किए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि ग्राउंड जीरो पर रेस्क्यू ऑपरेशऩ पूरा हो चुका है। फैक्टरी के चार लाइसेंस में दो लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित किए गए थे। 300KG के एल-5 लाइसेंस वैध थे। 15KG के दो लाइसेंस एक महीने के लिए निलंबित थे। यह निलंबन नहीं हटा था। जिस जमीन पर फैक्टरी चलाई जा रही थी, उसमें आधे क्षेत्र में कृषि और आधे में कारोबार की इजाजत थी। फैक्टरी के बेसमेंट को स्टॉक रखने के लिए छोटा-सा हिस्सा बनाया था। उस हिस्से में पानी और मुरम भरी मिली है। 11 लोगों की मौत हुई है। एक शव की शिनाख्त नहीं हुई है। 32 टैंकर और 12 पोकलेन मशीनों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशऩ चलाया गया है।
01:42 PM, 07-Feb-2024
दो बार विस्फोट नहीं होता तो घटना बेहद बड़ी हो सकती थीः सीएम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरदा में पटाखा फैक्टरी में आग और ब्लास्ट की घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि दो बार विस्फोट नहीं होता तो यह घटना बेहद बड़ी हो सकती थी। पहले अलार्मिंग विस्फोट हुआ, जिससे अधिकांश लोग बाहर निकल गए। भाजपा सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया। इससे किसी भी पीड़ित को कोई परेशानी नहीं हुई। जब घटनाक्रम हुआ, तब कैबिनेट चल रही थी। हमने तत्काल वरिष्ठ मंत्री को दुर्घटनास्थल पर भेजा और स्थिति को संभाला। अभी कुछ देर बाद मैं भी हरदा जा रहा हूं।
01:05 PM, 07-Feb-2024
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल पहुंचे हमीदिया, मरीज़ों का कुशल क्षेम पूछा
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों से मुलाक़ात की। कुशल क्षेम की जानकारी ली। उन्होंने मरीज़ के परिजन को ढाढ़स बंधाया और आश्वासन दिया कि इलाज में कोई कोर-कसर बाक़ी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मरीज़ के चल रहे उपचार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिए। हमीदिया हॉस्पिटल में वर्तमान में 27 हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 7 महिलाएं और 20 पुरुष हैं। 11 मरीजों की सर्जरी की गई है। 26 मरीज अब स्टेबल हैं। एक मरीज आईसीयू में उपचाररत हैं। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथौड़े, डीन मेडिकल कॉलेज भोपाल डॉ सलिल भार्गव, अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ आशीष गोहिया उपस्थित थे।