{"_id":"6afadad4302cfef863070f16","slug":"six-thousand-people-no-water-four-days-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहपऊ: चार दिन से पानी को तरसी सहपऊ की छह हजार आबादी, पुरानी टंकी का पाइप बना मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहपऊ: चार दिन से पानी को तरसी सहपऊ की छह हजार आबादी, पुरानी टंकी का पाइप बना मुसीबत
Mon, 16 Nov 2026 03:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:59 PM IST
सार
सहपऊ कस्बे की पुरानी पानी की टंकी से जलापूर्ति चार दिनों से ठप है। पाइप टूटने से करीब छह हजार लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है, घरों में नल सूखे पड़े हैं।
विज्ञापन
सहपऊ की पुरानी टंकी
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ कस्बे की पुरानी पानी की टंकी से होने वाली जलापूर्ति पिछले चार दिनों से ठप है। टंकी से नीचे आने वाला पाइप टूटने के कारण करीब छह हजार लोगों के सामने पेयजल संकट खड़ा हो गया है। घरों में नल सूखे पड़े हैं और लोग पानी के लिए दूसरे मोहल्लों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
मोहल्ला जाटवपुरी, बनियाना, नई बस्ती, मुख्य बाजार, बरीवाला और पुराना थाना सहित कई इलाकों में पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे घरेलू कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पीने के पानी के लिए दूसरे मोहल्लों से व्यवस्था करनी पड़ रही है। चार दिन बीतने के बाद भी समस्या दूर नहीं होने से कस्बावासियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी गब्बर सिंह, सुनील कुमार, मनोज वर्मा, विनोद वर्मा, आलोक शर्मा, रिंकू शर्मा, पवन कुमार, संजीव कुमार, गौरव कुमार और शिवम कुमार ने अधिकारियों से जल्द पाइप ठीक कराकर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
50 साल पुरानी टंकी का पाइप बना परेशानी
कस्बे की पुरानी पानी की टंकी करीब 50 वर्ष पहले बनी थी। लगभग 22 वर्ष पूर्व इसकी मरम्मत कराई गई थी। टंकी से नीचे आने वाले पुराने पाइप में अचानक रिसाव शुरू होने के बाद जलापूर्ति बंद हो गई। ईओ सुरेश कुमार ने बताया कि इस तरह का पाइप आगरा में ही उपलब्ध है। सोमवार को आगरा से पाइप मंगवाकर लगवाया जाएगा। इसके बाद पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
