Live
UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार
{"_id":"6af9fa566016ed0d0401b3c4","slug":"up-latest-and-breaking-news-today-in-hindi-live-up-ke-taaja-samachar-2026-11-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 16 नवम्बर के मुख्य और ताजा समाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खास बातें
UP Breaking News Today Live - Read Uttar Pradesh latest and breaking news today in hindi at Amarujala. यहां पढ़ें, उत्तर प्रदेश की ताजा खबरें, राजनीति, खेल, मनोरंजन, धर्म, क्राइम और शिक्षा की खबरों का लाइव अपडेशन.
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला लाइव अपडेट
लाइव अपडेट
10:27 AM, 16-Nov-2026
छठ पर्व संपन्न: काशी में लाखों श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत, छठ घाटों पर उमड़े भक्त
छठ पर काशी में लाखों व्रतियों ने उगते सूरज को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया। इस दौरान गंगा घाटों से लेकर कुंडों- तालाबों पर व्रतियों की भारी भीड़ रही। भोर से ही महिलाएं गंगा तटों पर पहुंचने लगीं। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही व्रतियों ने अर्घ्य दिया। और पढ़ें10:23 AM, 16-Nov-2026
'योगी की पाती' के 50 हफ्ते पूरे: सीएम ने लॉन्च की कॉफी टेबल बुक, विशेष प्रदर्शनी का उद्धाटन भी किया
'योगी की पाती' के 50 सप्ताह पूरे होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कॉफी टेबल बुक का विमोचन और वीमेन पॉवर लाइन (1090) परिसर में सात दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख अतिरिक्त टैबलेट वितरण की शुरुआत करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों पर युवाओं को जातिवाद में उलझाने का आरोप लगाया। और पढ़ें
विज्ञापन
10:08 AM, 16-Nov-2026
काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे उमड़े श्रद्धालु
काशी के 84 घाटों, गंगा उस पार, 130 कुंडों-पोखरों और वरुणा नदी के किनारे उमड़े श्रद्धालु और पढ़ें10:01 AM, 16-Nov-2026
सावधान: व्हाट्सएप पर आए इन मैसेज को तुरंत कर दें डिलीट, भूल से भी किया क्लिक; तो पूरा खाता हो जाएगा खाली
ग्रीन गैस बिल अपडेट और मीटर चेक कराने के नाम पर साइबर ठगों ने आगरा के 75 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का डाटा चोरी कर चार महीने में 55 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी की। व्हाट्सएप पर भेजी जा रही एपीके फाइल डाउनलोड कराते ही मोबाइल का एक्सेस हासिल कर खातों से रकम उड़ाई जा रही है। ठगी का नेटवर्क चार राज्यों तक फैला है। और पढ़ें10:01 AM, 16-Nov-2026
अंबेडकरनगर: पुराने मुकदमे और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता पर फायरिंग, सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
अंबेडकरनगर में पुरानी मुकदमेबाजी और जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ पर फायरिंग की गई, जिसमें वे घायल हो गए। पुलिस ने घायल अधिवक्ता को जिला अस्पताल में भर्ती कराते हुए उनकी तहरीर पर 7 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें09:58 AM, 16-Nov-2026
यूपी: चुनाव से पहले प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, रविवार देर रात 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Transfer of PCS officers: यूपी की नौकरशाही में बड़ा बदलाव हुआ है। चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार 55 पीसीएस अधिकारियों के तबादले हुए।और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
09:51 AM, 16-Nov-2026
यूपी: अखिलेश के लिए आसान नहीं आगरा की सियासी राह, 2022 में बसपा ने बिगाड़ा था खेल, अब नए गठबंधन की चुनौती
आगरा के जीआईसी मैदान से अखिलेश यादव ने पीडीए के नए मायने बताते हुए पूरा, दम और आरपार का सियासी संदेश दिया। 12 नवंबर को एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी के गठबंधन के बाद प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों की चर्चा तेज है।और पढ़ें
09:45 AM, 16-Nov-2026
छठ के बाद वापसी की जंग: रेलवे और रोडवेज ने उतारा स्पेशल ट्रेनों व बसों का बेड़ा, देखें पूरी लिस्ट
छठ पर्व के समापन के बाद बिहार और पूर्वांचल से लखनऊ लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में 160 के पार पहुंची वेटिंग को देखते हुए रेलवे ने 8 स्पेशल ट्रेनें संचालित की हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुगम वापसी के लिए रोडवेज प्रशासन ने भी पूर्वांचल के 13 जिलों के लिए 150 अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की है। और पढ़ें09:44 AM, 16-Nov-2026
यूपी: राम के नाम पर घमंड करने वालों को अयोध्या ने जवाब दिया, दलित सम्मेलन में सपा सांसद ने घेरी भाजपा
आगरा के जीआईसी मैदान में दलित सम्मेलन के दौरान सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा सरकार पर आरक्षण और दलितों के उत्पीड़न को लेकर निशाना साधा। अयोध्या लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा के दावों पर सवाल उठाए और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 50 सीटें भी न मिलने का दावा किया।और पढ़ें
09:39 AM, 16-Nov-2026
