Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Amar Ujala Event Amit Mishra Musical Night

अमर उजाला म्यूजिकल नाइट: देर रात तक छाया सिंगर अमित मिश्रा का जादू, जरा सा दिल में दे जगह तू...पर झूमा अलीगढ़

Mon, 16 Nov 2026 10:38 AM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Mon, 16 Nov 2026 10:38 AM IST
सार

अलीगढ़ में गायक अमित मिश्रा की म्यूजिकल नाइट आयोजित की गई। अमित मिश्रा के गीतों पर अलीगढ़वासी जमकर झूमे। युवाओं ने मोबाइल टॉर्च जलाकर डांस किया। देर रात तक म्यूजिकल नाइट चली। हर गीत पर तालियां गूंजती रहीं।

विज्ञापन
Aligarh Amar Ujala Event Amit Mishra Musical Night
म्यूजिकल नाइट उद्घाटन, गायक अमित मिश्रा गिटार के साथ गीत गाते - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला की ओर से अलीगढ़ के रमाडा होटल में आयोजित म्यूजिकल नाइट में मशहूर गायक अमित मिश्रा ने अपनी सुरीली आवाज का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मंच पर पहुंचते ही श्रोताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद अमित मिश्रा ने एक के बाद एक अपने सुपरहिट गीतों की प्रस्तुति देकर संगीत की महफिल में चार चांद लगा दिए। युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत लोकप्रिय गीत एक हो गए हम और तुम.. हम्मा-हम्मा से हुई। इसके बाद अमित ने ‘सुन ले पुकार बुल्लेया, तू ही तो यार बुल्लेया...गाया। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने दिल चाहता है.., हम न रहें कभी तेरे बिन..., मितवा कहें धड़कने तुमसे क्या ..., नशा है नशीला अल्लाह दुहाई तेरे प्यार में..कारवां की तलाश में, मेरे शौक का दीदार...गलती से मिस्टेक...जैसे गीत सुनाकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने ‘तेरी मेरी कहानी’, बारिश का पानी ...,और गिटार की धुन पर जो मेरी है दुआ... जैसे गीतों की भी शानदार प्रस्तुति दी। हर गीत के साथ श्रोताओं का उत्साह बढ़ता गया। पंडाल तालियों से गूंजता रहा और दर्शक गीतों के साथ सुर मिलाते नजर आए।

विज्ञापन
Trending Videos

Aligarh Amar Ujala Event Amit Mishra Musical Night
सिंगर अमित मिश्रा के गीत सुनते श्रोतागण - फोटो : संवाद

कार्यक्रम का शुभारंभ एकत्व स्मार्ट सिटी के डायरेक्टर दिंकल अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, द्रोण अग्रवाल, मंगलायतन यूनिवर्सिटी के सौरभ कुमार, ओजोन सिटी के शैलेंद्र सिंह, डॉ. दिनेश शर्मा (शर्मा ऑर्थोप्लास्टी एंड मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल), होटल रामाडा के चेयरमैन विनोद गर्ग ने किया। उनके साथ सांगवान सिटी के नरेंद्र सांगवान, प्रशांत इंटरप्राइजेज से महापौर प्रशांत सिंघल, प्रीत ऑटोमोबाइल से अमन राठी, अलीगढ़ इंजीनियरिंग एंड प्लेस पार्क के अमित भारद्वाज कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल अनंत अग्रवाल, नंदिनी सिंह श्री साईं कॉलेज के अंकित गुप्ता, मस्कट से प्रियांशु अग्रवाल, अंकुर पब्लिक स्कूल से अंकुर शर्मा ममता द्विवेदी भी मौजूद रहे।

विश्व भारती पब्लिक स्कूल से सुनीता सिंह, संजय जादौन, कृष्णा राज सिंह, वृंदा हॉस्पिटल से डॉ. अमित कुमार, पायनियर फ्लाइंग से कमांडर राजेश हांडा, अनिल पुंढीर, थ्री डॉट्स सेवा मार्ग स्कूल से अजय राज शर्मा, बंसल इंफ्राटेक से प्रशांत बंसल, साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल से प्रबंधक गौरिका गुप्ता, प्रश्नी गुप्ता, सेठ मलूक चंद स्कूल से अभिषेक अग्रवाल, कमल अरोड़ा, वंदना, चेतन शर्मा, शिवम वर्मा, कपिल सारस्वत आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन किया।

विज्ञापन

Aligarh Amar Ujala Event Amit Mishra Musical Night
गायक अमित मिश्रा के गीतों पर झूमते युवा - फोटो : संवाद

ये भी हैं सहयोगी
इन एसोसिएशन विद 
ओजोन सिटी, पावर्ड बाय सांगवान सिटी, प्रशांत इंटरप्राइजेज, विनीत ऑटोमोबाइल्स प्राइवेट लिमिटेड, अलीगढ़ इंडस्ट्रियल प्लेज पार्क, आईटीएम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, गोपाल सिंह (पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा), वरुण हॉस्पिटल, देव मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, अलीगढ़ नगर निगम, शिवाश्रित फूड।
झूमते लोग
को स्पॉन्सर
रसिक टावर, कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, संजय बालजीवन ग्रुप, श्री सांई आर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मैस्काॅट होंडा, अंकुर पब्लिक स्कूल, कैरावी ऑर्चीड, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, विजडम पब्लिक स्कूल, वृंदा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, शांति सुपर स्पेशलिटी हाॅस्पिटल, वेदिका डेकोर, पवन शर्मा (प्रभारी, आगरा शिक्षक खंड वित्तविहीन शिक्षक महासभा, उ.प्र.), नोवीटेक हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, पायनियर फ्लाइंग एकेडमी, दिनेश ज्वेलर्स बेलोन वाले, थ्री डाॅट्स सेवामार्ग पब्लिक स्कूल, बंसल इन्फ्राटेक खैर, प्लस पॉइंट बिल्डवायर्स प्रा.लि.,साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, माहेश्वरी नर्सिंग एंड पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed