सब्सक्राइब करें

Ladli Behna Yojana Live: लाड़ली बहनों के खाते में 1,576 करोड़ ट्रांसफर, मंडला में बनेगा आयुर्वेदिक कॉलेज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 10 Feb 2024 02:44 PM IST
विज्ञापन
खास बातें

Ladli Behna Yojana 9th Installment Live: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मंडला में लाड़ली बहना योजना की हितग्राहियों के खातों में फरवरी माह की किस्त जारी की। 

Ladli Behna Yojana Installment Status Live Updates MP CM Mohan Yadav Release 9th Kist Today
मंडला में लाड़ली बहनों ने डॉ. मोहन यादव की तस्वीर उन्हें सौंपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

02:05 PM, 10-Feb-2024
मंडला में बनेगा आयुर्वेदिक कॉलेज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कोरोना में तमाम दवाइयां बेकार हो गई थी। तब आयुर्वेद काम आया था। मैं यहां आया हूं तो मैं जानता हूं कि जड़ी-बूटियों का यहां कितना महत्व है। मैं मंडला में आयुर्वेदिक कॉलेज खोलने की घोषणा करता हूं। मेडिकल कॉलेज भी होगा। यह बड़ी सौगात बड़े-बड़े शहरों में नसीब नहीं है। आने वाले समय में बहुत सारे काम यहां होंगे। मैं यहां वादा निभाने आया हूं। रानी दुर्गावती की प्रतिमा का अनावरण किया है। 

मंडला में भी बनेगा एक्सीलेंस कॉलेज
डॉ. यादव ने यह भी कहा कि पूरे प्रदेश में हर जिले में एक्सीलेंस कॉलेज बन रहा है। मंडला में क्यों बनेगा? मंडला में भी एक्सीलेंस कॉलेज बनेगा। संपतिया उईके जी ने इसकी मांग की थी। इसे पूरा करने जा रहे हैं। 
 
02:01 PM, 10-Feb-2024
भारत ही अपने देश को माता के रूप में पूजता हैः मुख्यमंत्री
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारे यहां भगवान का नाम लेते हैं तो पहले माता का नाम आता है। सीताराम, लक्ष्मीनारायण, इसी तरह भगवान के नाम लिए जाते हैं। माताओं का आशीर्वाद हमारी संस्कृति में विशेष रूप से देखा जाता है। दुनिया में 200 से ज्यादा देश हैं, लेकिन भारत के सिवा कोई भी माता के रूप में नहीं पूजता। यह मातृ सत्ता को स्वीकारोक्ति है। डॉ. यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश का कभी भला नहीं किया। कांग्रेस ने सिर्फ कुर्सी बचाने का काम किया। रानी दुर्गावती ने दुनियाभर में भारत का मान बढ़ाया है। रानी अवंतीबाई ने भी आजादी के लिए बड़ी मिसाल कायम की है। भारत ने दुनिया में मानवता जीवित रखते हुए अपने देश को अखंड रखने का प्रयास किया है।  
01:59 PM, 10-Feb-2024
मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे ज्यादा आनंद मंडला आकर हुआ
डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज भी मंडला आने के लिए कुछ कठिनाइयां आती हैं। इस कार्यक्रम का निमित्त बना है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सबसे ज्यादा आनंद आया है। निश्चित तौर पर इससे पहले इतना आनंद नहीं आया है। गोंडवाना क्षेत्र की महारानी दुर्गावती ने मुगलों से लड़ाई की। अवंती बाई और रानी दुर्गावती इस क्षेत्र में रहे हैं। यहां आने के बाद लगता है कि किसका नाम लो और किसका छोड़ो।  हमने कैबिनेट की पहली बैठक भी जबलपुर में की थी। उसकी वजह थी रानी दुर्गावती और अवंती बाई की बलिदान भूमि को याद करना चाहते थे। हमारे यहां नारी की सर्वत्र पूजा होती है। या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै, नमस्तस्यै। 
01:53 PM, 10-Feb-2024
1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को मिली किस्त
डॉ. मोहन यादव ने 56 लाख से अधिक हितग्राहियों को 340 करोड़ रुपये की सामाजिक सुरक्षा पेंशऩ/आर्थिक सहायता का अंतरण किया। साथ ही 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खाते में 1,576 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की। 
01:52 PM, 10-Feb-2024
मंडला को बड़ी सौगात
कैबिनेट मंत्री संपतिया उईके ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रानी दुर्गावती के इस प्रांगण में 134 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों के भूमिपूजन किए हैं। मुख्यमंत्री जी ने मंडला जिले को बड़ी सौगात दी है। 
01:35 PM, 10-Feb-2024

Ladli Behna Yojana Live: लाड़ली बहनों के खाते में 1,576 करोड़ ट्रांसफर, मंडला में बनेगा आयुर्वेदिक कॉलेज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को लाड़ली बहना योजना के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक से फरवरी माह 2024 की मासिक आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। डॉ. यादव मंडला जिले के रानी दुर्गावती कॉलेज ग्राउंड से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1576 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed