फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Attacked inside the house after objecting to the molestation of his sister.

Meerut News: बहन से छेड़छाड़ का विरोध किया तो घर में घुसकर किया हमला

Sun, 12 Jul 2026 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Attacked inside the house after objecting to the molestation of his sister.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट में स्कूल से घर आ रही छात्रा को दो युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि आरोपी ने छात्रा का हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार किया। छात्रा ने घर जाकर बताया तो परिजनों ने आरोपियों के घर जाकर शिकायत की। इससे गुस्साए आरोपी साथियों के साथ छात्रा के घर में घुसे और छात्रा और परिजनों पर हमला कर दिया। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

भाई का रॉड मारकर सिर फोड़ दिया। लिसाड़ी गेट पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


छात्रा के भाई ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि मोहल्ले के तौहिद व रागिब उसकी बहन से लगातार छेड़छाड़ करते थे। बहन श्यामनगर में स्कूल से पढ़कर वापस आ रही थी। तौहिद ने हाथ पकड़कर बदसलूकी की। शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। आरोपियों के परिजनों से शिकायत पर उन्होंने समझाने की बात कही थी लेकिन दोनों आरोपियों ने शाम को अपने पांच साथियों के साथ आकर हमला कर दिया। भाई का रॉड मारकर सिर फोड दिया। लिसाड़ी गेट पुलिस ने जांच की। घायल छात्रा उसके भाई व अन्य तीन परिजनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस अधीक्षक सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article