पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two innocent siblings fell into a well while playing, tragically drowning.After heavy rain

Mandla News: खेलते-खेलते कुएं में जा गिरे दो मासूम भाई-बहन, डूबने से दर्दनाक मौत; माता-पिता गए थे बाजार

Tue, 07 Jul 2026 09:25 AM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: मंडला ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 09:25 AM IST
सार

मंडला जिले के जैतपुरी गांव में खेलते समय खुले और बारिश के पानी से भरे कुएं में गिरने से दो मासूम भाई-बहन की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

विज्ञापन
Two innocent siblings fell into a well while playing, tragically drowning.After heavy rain
खेलते-खेलते कुएं में गिरे दो मासूम भाई-बहन, हुई मौत।

विस्तार

मंडला जिले के मोतीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मेंढ़ा के पोषक ग्राम जैतपुरी में बीते दिन एक हृदयविदारक हादसा हो गया। खेलते-खेलते खुले और पानी से लबालब भरे कुएं में गिरने से दो मासूम भाई-बहन की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बच्चों के पिता रमेश तेकाम साप्ताहिक बाजार होने के कारण घर पर बच्चों को छोड़कर सब्जी और अन्य घरेलू सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण घर के सामने स्थित पुराना और टूटा हुआ कुआं पूरी तरह पानी से भर गया। बताया जा रहा है कि खेलते-खेलते दोनों मासूम कुएं के पास पहुंच गए और पानी का सही अंदाजा नहीं लगा पाने के कारण उसमें गिर गए। डूबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घंटों तलाश के बाद कुएं में मिले दोनों बच्चों के शव

जब रमेश तेकाम बाजार से वापस लौटे तो बच्चे घर पर नहीं मिले। परिजनों और ग्रामीणों ने करीब ढाई से तीन घंटे तक आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। बाद में घर के सामने स्थित पुराने कुएं में देखा गया तो दोनों भाई-बहन के शव पानी में डूबे हुए मिले। यह दृश्य देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत


पुलिस ने मर्ग कायम कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही मोतीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई श्याम लाल धुर्वे ने बताया कि मृत बच्चों की पहचान 5 वर्षीय नंदन तेकाम और उसकी बहन नंदिनी तेकाम, पिता रमेश तेकाम, निवासी जैतपुरी के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई पूरी की तथा दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर खुले और असुरक्षित कुओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने ऐसे खुले कुओं को सुरक्षित कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed