{"_id":"6a4c5d8be806792b5f074f6f","slug":"a-high-speed-xuv-rams-into-a-truck-in-maihar-killing-five-members-of-a-family-and-leaving-one-seriously-injured-maihar-news-c-1-1-noi1431-4475086-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैहर में बड़ा सड़क हादसा: ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार एक्सयूवी कार, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
Tue, 07 Jul 2026 07:47 AM IST
मैहर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: मैहर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 07:47 AM IST
सार
मैहर जिले में NH-30 पर तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ट्रक से टकरा गई। भीषण हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवार सभी लोग जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे। इस खबर ने पूरे क्षेत्र के लोगों को झक-झोरकर रख दिया है। पढ़ें दर्दनाक हादसे की पूरी खबर
विज्ञापन
पांच लोगों की मौत, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त; देर रात दुर्घटनास्थल का फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैहर जिले में सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर भीषण सड़क घटित हुआ है। देहात थाना क्षेत्र के ग्राम रिगरा के पास तेज रफ्तार से दौड़ रही एक एक्सयूवी कार सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार छह युवक कार के अंदर ही बुरी तरह फंस गए। हादसे में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जन्मदिन की पार्टी से लौटते समय हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी युवक किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे। देर रात जब उनकी कार रिगरा गांव के पास पहुंची, तभी सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की रफ्तार काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सीधे ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। दुर्घटना के बाद वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह दब गया और उसमें बैठे लोग अंदर ही फंस गए।
विज्ञापन
रेस्क्यू के लिए कई एजेंसियों ने संभाला मोर्चा
हादसे की सूचना मिलते ही डायल-112, हाईवे पेट्रोलिंग टीम, 108 एंबुलेंस और राष्ट्रीय राजमार्ग एंबुलेंस सेवा 1033 तत्काल मौके पर पहुंचीं। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी रेस्क्यू टीम ने सभी घायलों और मृतकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक पांच युवकों की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल सिविल अस्पताल अमरपाटन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल सतना रेफर कर दिया गया।
एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
जानकारी के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले पांचों युवक मैहर से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे मनीष पटेल के परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही रिश्तेदार, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है और हर कोई इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध है।
पोस्टमार्टम के लिए मैहर अस्पताल भेजे गए शव
हादसे में मृत पांचों युवकों के शवों को 108 एंबुलेंस एवं हाईवे एंबुलेंस 1033 की सहायता से सिविल अस्पताल मैहर की मर्चुरी पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। अस्पताल परिसर में देर रात से ही लोगों की भीड़ जुटी रही।
ये भी पढ़ें- लोकायुक्त कार्रवाई के बाद बड़ा खुलासा: रिश्वतखोर डॉक्टर तीन जिलों में एक साथ था पदस्थ, अब खरगोन में मिला
पुलिस ने शुरू की दुर्घटना की जांच
घटना की सूचना मिलते ही अमरपाटन थाना और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। देहात थाना प्रभारी पंचराज सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और दुर्घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और पर्याप्त सुरक्षित दूरी नहीं बनाए जाने को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।
हाईवे पर कुछ देर प्रभावित रहा यातायात
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार सड़क के बीचों-बीच खड़ी हो गई, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की सहायता से वाहन को हटवाकर मार्ग को दोबारा सुचारु कराया।