पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Three Killed, One Injured After Brezza Overturns Following Tyre Burst on Highway

Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

Tue, 07 Jul 2026 09:38 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jul 2026 09:38 AM IST
सार

Meerut Accident News: मेरठ के दौराला क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटने से ब्रेजा कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मृतकों की पहचान में जुटी है।

विज्ञापन
Meerut: Three Killed, One Injured After Brezza Overturns Following Tyre Burst on Highway
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सकौती ओवरब्रिज से पहले तेज रफ्तार ब्रेजा कार का अगला टायर फटने से वाहन अनियंत्रित हो गया। कार कई पलटी खाने के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन



दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे चारों युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो अन्य गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उपचार के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। चौथे घायल का उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान में जुटी पुलिस, मोबाइल के लाॅक नहीं खोल सके

पुलिस के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त ब्रेजा कार पर दिल्ली का पंजीकरण अंकित है। प्रारंभिक आशंका है कि सभी युवक दिल्ली के रहने वाले हो सकते हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनकी पहचान नहीं हो सकी थी।
 

मौके से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं, लेकिन सभी में सुरक्षा ताला लगा होने के कारण उनसे कोई जानकारी नहीं मिल सकी। पुलिस वाहन के पंजीकरण के आधार पर मृतकों और घायल की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
 

कहां से आ रहे थे, कहां जा रहे थे, जांच जारी

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चारों युवक किस स्थान से आ रहे थे और उनका गंतव्य क्या था। हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मृतकों की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed