पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Debauchery at a Nainital resort: Foreign women brought in for ₹10,000; 51 sent to jail—here are the full detai

नैनीताल के रिजॉर्ट में अय्याशी: 10-10 हजार देकर बुलाई थीं विदेशी लड़कियां; शराब, नॉनवेज और नाच-गाना, 51 गए जेल

Mon, 06 Jul 2026 09:42 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 06 Jul 2026 09:42 PM IST
सार

Meerut News: नैनीताल के रामनगर स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में मेरठ के कारोबारी उमेंद्र ने अपने डीलरों को पार्टी दी। पार्टी में शराब, नॉनवेज, डांस, लड़कियां आदि सभी था। लड़कियों पर नोट उड़ाए जा रहे थे। पुलिस ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। रिजॉर्ट मालिक फरार है। 

विज्ञापन
Debauchery at a Nainital resort: Foreign women brought in for ₹10,000; 51 sent to jail—here are the full detai
रिजॉर्ट में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल में रामनगर के सांवल्दे स्थित एक्रोन रिजॉर्ट में पुलिस ने देह व्यापार, शराब पार्टी और अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 52 पुरुष और एक नाबालिग समेत 10 महिलाओं को पकड़ा है। इस दौरान रिजॉर्ट का महाप्रबंधक भाग गया। पुलिस ने रिजॉर्ट को सील कर दिया है। 52 लोगों के साथ ही रिजॉर्ट के जीएम के खिलाफ पॉक्सो, देह व्यापार समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। 
विज्ञापन

 

मुख्य आरोपी मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुल्ताननगर निवासी उमेंद्र है। उसके साथ करीम नगर निवासी मेहराजुद्दीन भी पार्टी में शामिल था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उमेंद्र का मेरठ, बुलंदशहर सहित अन्य जगहों में कीटनाशक और कृषि उपकरणों से जुड़ा कारोबार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उसने कई प्रदेशों और विदेशों से युवतियों को पार्टी के लिए रिसॉर्ट में बुलाया था। मेरठ से उसने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। पूछताछ में उमेंद्र ने बताया कि उसकी बुलंदशहर के सिकंदराबाद में भी कंपनी है, जो कृषि से संबंधित उपकरण बनाती है।
 
विज्ञापन

वह कंपनी से जुड़े लोगों को नैनीताल में मौज-मस्ती के लिए गया था। उसने 10 दिन पहले रामनगर आकर एकरॉन रिसार्ट में दो लाख 20 हजार रुपये भी जमा कराए थे। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है कि उमेंद्र नैनीताल में गलत गतिविधियों में पकड़ा गया है। मेरठ पुलिस से नैनीताल पुलिस ने कोई संपर्क नहीं किया।
 

कंपनी से जुड़े लोगों के लिए थी पार्टी 
उमेंद्र ने बताया कि कंपनी से जुड़े लोगों के मनोरंजन के लिए पार्टी आयोजित की गई थी। रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी से संपर्क कर शराब, युवतियों और अतिरिक्त सेवाओं की व्यवस्था करने की बात कही थी। पुलिस के मुताबिक कंपनी के कर्मी राहुल गुप्ता उर्फ सन्नी के माध्यम से प्रति युवती 10 हजार रुपये में बुकिंग कराई गई थी। 
 

महिलाओं पर उड़ाए जा रहे थे नोट
शुक्रवार देर रात एक सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्रोन रिजॉर्ट पर छापा मारा। यहां बाहरी राज्यों और विदेश से आईं 10 महिलाओं के साथ यूपी और दिल्ली से आए लोग बिना अनुमति शराब पार्टी करते मिले। डांस करतीं महिलाओं पर नोट उड़ाने के साथ ही अश्लील हरकतें की जा रही थीं।
इनमें एक किशोरी भी शामिल थी। पुलिस ने सभी 52 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। रिजॉर्ट के जीएम समेत सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 143, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 3, 5 व 6, पॉक्सो अधिनियम की धारा 14, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
 

कोर्ट ने भेजा जेल
एक्रोन रिजॉर्ट में देह व्यापार और डांस पार्टी के भंडाफोड़ मामले में पुलिस ने 52 आरोपियों को सोमवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने 51 लोगों को न्यायिक हिरासत, जबकि एक को सुधार गृह भेज दिया है। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि शनिवार देर रात एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट, एसओजी और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्रोन रिजॉर्ट में छापा मारा था। मेरठ की एक दवाई कंपनी के मालिक उपेंद्र कुमार ने दिल्ली, यूपी से अपने डीलरों को यहां बुलाया था। कंपनी के मालिक समेत 52 लोग बिना अनुमति शराब पार्टी, डांस करती महिलाओं पर नोट उड़ाने के साथ ही अश्लील हरकतें करते मिले। फरार चल रहे रिजॉर्ट के जीएम लखेंद्र चौधरी की तलाश की जा रही है।

ये भी देखें...
Meerut: दंपती हत्याकांड में चार साल बाद फैसला, समीर को उम्रकैद, अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed