पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Buses for the Kanwar Yatra will operate from this hub; when will the ban on heavy vehicles

Meerut: कांवड़ यात्रा में इस अड्डे से होगा बसों का संचालन, जानें कब से भारी वाहनों के आवागमन पर लगेगी रोक

Mon, 06 Jul 2026 08:33 PM IST
Meerut Published by: Mohd Mustakim Updated Mon, 06 Jul 2026 08:33 PM IST
सार

कांवड़ यात्रा इस माह के अंतिम सप्ताह तक ठीकठाक चलने लगेगी। प्रशासन ने व्यवस्थाओं पर काम करना शुरू कर दिया है। परिवहन निगम रूट डायवर्जन समेत सभी योजनाओं को अंतिम रूप दे रहा है। 
 

विज्ञापन
Meerut: Buses for the Kanwar Yatra will operate from this hub; when will the ban on heavy vehicles
सोहराबगेट डिपो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांवड़ यात्रा के दौरान सोहराबगेट डिपो से ही रोडवेज बसें चलेंगी। शिवरात्रि से चार-पांच दिन पहले भैसाली और मेरठ डिपो की सभी बसें सोहराबगेट डिपो में मर्ज कर दी जाएंगी। जरूरत पड़ने पर परिवहन निगम मेरठ रोड पर लोहियानगर में अस्थायी बस अड्डे का भी उपयोग कर सकता है। इसके लिए परिवहन निगम ने रूट प्लान बना लिया है।
विज्ञापन

 

संभावना है कि इस माह के अंतिम सप्ताह में सड़कों पर बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हो जाएगा। दिल्ली रोड और रुड़की रोड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश शुरू हो जाएगा। मेरठ से हरिद्वार, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली समेत सभी शहरों के लिए चलने वाली बसों के रूट बदल दिए जाएंगे। इन परिस्थितियों को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि सोहराबगेट बस अड्डे को तोड़कर इसका जीर्णोद्धार किया जाना है। इस कारण बस अड्डा खाली होना था। कांवड़ मेले के कारण फिलहाल बस अड्डे को खाली करने का निर्णय वापस ले लिया गया है। इस संबंध में परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपक चौधरी का कहना है कि कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में यात्री निकलते हैं। सभी को परिवहन सुविधा देना प्राथमिकता में है। इसलिए मेले के दौरान सोहराबगेट बस अड्डे से ही सभी बसें संचालित होंगी। लोहियानगर में जो अस्थायी बस अड्डा बनाया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल भी किया जा सकेगा।

 
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा:- सड़क, बिजली और सफाई व्यवस्था में जुटे अफसर
आगामी श्रावण कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ नूपुर गोयल की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, इसमें सभी संबंधित विभागों की तैयारियों का बिंदुवार आकलन किया गया। सीडीओ ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर सड़क को गड्ढा मुक्त करें, बिजली और सफाई व्यवस्था को सुधार लें। लापरवाही करने वाले विभागीय अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में नगर निगम, पुलिस, विद्युत विभाग, विद्युत सुरक्षा, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जल निगम, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, खाद्य सुरक्षा, औषधि प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई व आरआरटीएस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। सीडीओ ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में अपने-अपने कार्य पूरे करें और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते रहें।
 

सीडीओ ने कांवड़ मार्गों व प्रमुख मंदिरों के आसपास बिजली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा इंतजाम और साइनेज लगाने के कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। नगर निगम, बीडीओ, ईओ व डीपीआरओ को शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, डिवाइडर, स्वच्छता व्यवस्था समय रहते सुनिश्चित करने को कहा गया।
एनएचएआई, लोक निर्माण व सिंचाई विभाग द्वारा कांवड़ मार्गों पर गड्ढामुक्त और पैचवर्क कार्य की धीमी प्रगति पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। प्रमुख मार्गों पर साइनेज लगाने, नहर पटरी पर स्नान स्थलों का चिह्नांकन कर चेतावनी बोर्ड, गोताखोरों के नाम और मोबाइल नंबर प्रदर्शित करने को कहा।
 

स्वास्थ्य विभाग को चिकित्सा शिविर, एंबुलेंस पॉइंट, दवाओं, मोबाइल बाइक एंबुलेंस, मोबाइल लाइट वैन और चिकित्सा कर्मियों की ड्यूटी का विस्तृत प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। विद्युत विभाग को कांवड़ मार्ग पर आने वाले ट्रांसफार्मर, बिजली के पोल और तारों का भौतिक सत्यापन कर उन्हें सुरक्षित बनाने, आवश्यक स्थानों पर पॉलिथीन कवर लगाने और जोखिम वाले स्थानों को चिह्नित करने की बात कही।

पुलिस विभाग को रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग और प्रमुख स्थानों पर साइनेज लगाने की कार्ययोजना तैयार करने को कहा। कांवड़ सेवा शिविरों में खाद्यान्न की गुणवत्ता, रेट लिस्ट का प्रदर्शन और डीजे की ऊंचाई व ध्वनि निर्धारित मानकों के अनुरूप रखने के लिए संबंधित संचालकों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा गया।
बैठक में डीएफओ वंदना फोगाट, सीएमओ डॉ. राम प्रसाद, एडीएम सिटी बृजेश सिंह, एडीएम भूमि अध्याप्ति नवीन चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट नवीन कुमार श्रीवास्तव, एसपी ट्रैफिक राजेश कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी देखें...
Meerut: दंपती हत्याकांड में चार साल बाद फैसला, समीर को उम्रकैद, अदालत ने 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed