पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Couple Murder Case: Sameer slit the throats of his lover Javida and her husband Abad

दंपती हत्याकांड: समीर ने घर में घुसकर काटा था प्रेमिका जाविदा व उसके पति आबाद का गला, सामने आई थी ये वजह

Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Mohd Mustakim Updated Tue, 07 Jul 2026 12:31 AM IST
सार

Meerut News: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में गांव गोटका निवासी समीर ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था। कोर्ट ने समीर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। जाविदा की बेटी सानिया ने कहा कि फांसी की सजा होती तो, ज्यादा तसल्ली मिलती। 

विज्ञापन
Couple Murder Case: Sameer slit the throats of his lover Javida and her husband Abad
जाविदा व आबाद की फाइल फोटो और सजा होने के बाद हत्यारे समीर को जेल ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
Court sentences to life imprisonment: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में जाविदा और उसके पति आबाद के सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड में सोमवार को दोषी पाए गए समीर को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 50 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया। न्यायालय ने दंपती की नाबालिग बेटी की गवाही को पुख्ता आधार माना।
विज्ञापन

Couple Murder Case: Sameer slit the throats of his lover Javida and her husband Abad
जेल जाता हत्यारा। - फोटो : अमर उजाला
सिटी कॉलोनी में रहने वाले आबाद और उनकी पत्नी जाविदा की गला रेत कर 20 सितंबर 2021 की रात हत्या कर दी गई थी। इस मामले में ब्रह्मपुरी पुलिस ने आरोपी समीर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन अधिकारी फरजाना मकसूद ने बताया कि समीर उर्फ हसीन पुत्र मईनुद्दीन ग्राम गोटका थाना सरूरपुर दंपती के ही घर पर सोया था। रात में शोर होने पर नाबालिग पुत्री सानिया ने देखा कि समीर उसके मम्मी-पापा को दाव और चाकू से मार रहा था। घटना की जानकारी सानिया ने अन्य लोगों को दी। 
 

न्यायालय के समक्ष सानिया, उसके भाई शादाब सहित कुल 14 गवाहों के बयान दर्ज हुए। सानिया ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने अपने बयान में सारी घटना बयां की। उसने बताया था कि समीर को हम सब मामा कहते थे और मामा ने ही उसके मम्मी-पापा की हत्या कर दी। बयान दर्ज कराने के बाद सानिया अपने नाना-नानी के यहां असम चली गई थी। उसकी जान को खतरा देखते हुए उसके बयान न्यायालय में मुकदमे की सुनवाई के दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये लिए गए थे। 
 
विज्ञापन

पड़ोसी दिलशाद ने अपने बयान में कहा था कि हत्यारोपी को उसने घर में आते देखा था। मौके पर दरोगा प्रह्लाद सिंह ने हत्या में प्रयुक्त किए गए पशु काटने वाले औजार बरामद किए थे। न्यायालय ने हत्यारोपी समीर को सजा सुनाते हुए अपने आदेश में कहा कि दाव व चाकू से गला रेतकर हत्या करना गंभीर प्रवृत्ति का आरोप है। यह समाज को झकझोर देने वाला कृत्य है। उसका घर पर आना-जाना और मेहमान की तरह रुककर हत्या करना गंभीर है। 
 

न्यायालय ने अपने निर्णय में कहा कि 10 साल की बालिका सानिया बचाव में शोर मचाती रही, लेकिन आरोपी ने उसके सामने ही उसकी मां की गला रेतकर हत्या कर दी। न्यायालय ने समीर उर्फ हसीन को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। जुर्माने की आधी राशि सानिया को दिए जाने का आदेश न्यायालय ने दिया है।
 

सानिया बोली- मेरे सामने की थी अम्मी-पापा की हत्या, फांसी होती तो ज्यादा तसल्ली मिलती
सानिया को मां-बाप के कातिल समीर को उम्र कैद होने की जानकारी पैरोकार दिलशाद ने कॉल करके दी, तो उसके मन को तस्सली हुई। वह कॉल पर खुश नजर आई। इसके बाद पैरोकार से बेटी ने कहा कि अंकल आपने हमारी काफी मदद की है। आरोपी को फांसी की सजा होती तो और अच्छा होता। हम अपने मां-बाप के कातिल की सजा के लिए चार साल से इंतजार कर रहे थे। अब जाकर दिल को सुकून मिला है। सानिया ने कहा कि आज भी वह खौफनाक मंजर को भूली नहीं है। 
 

खून से लथपथ पड़े थे जाविदा और आबाद के शव
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए प्रेम प्रसंग में जाविदा और उसके पति आबाद की निर्मम हत्या की चश्मदीद बेटी सानिया दहशत से भर गई थी। उस समय 11 वर्षीया सानिया ने शोर मचाकर अपने मां-बाप को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कातिल ने धारदार हथियारों से गले पर वार कर उनको मौत के घाट उतार दिया। खून से लथपथ शवों को देख तब सबकी रूह कांप गई थी।
 

समीर मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद है। पुलिस पूछताछ में समीर ने हत्या कबूल की थी। उसने बताया था कि आबाद की पत्नी जाविदा के साथ उसके प्रेम संबंध थे। हत्या की रात जाविदा के घर ही रुका था। जाविदा से संबंध खराब होने लगे थे। जाविदा के पास एक अन्य युवक का भी आना-जाना हो गया था, जिसका वह विरोध कर रहा था। इसी के चलते उसने पति-पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। पशु काटने वाले औजार से दंपती का गला रेता था। 
 

जाविदा के पहले पति की बेटी है सानिया
सानिया जाविदा के पहले पति की बेटी है। पहले पति से तलाक होने के बाद जाविदा ने आबाद से दूसरी शादी कर ली थी। जाविदा और आबाद के तीन बच्चे हुए थे। एक बेटी सना, दूसरा बेटा जावेद और तीसरा अकरम है।

ये भी देखें...
Muzaffarnagar: पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा, दोनों ने कर ली आत्महत्या; बिलखते रह गए तीन मासूम बच्चे


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed