पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Saharanpur: Two Youths Killed After Motorcycle Crashes Into Parked Truck on Highway

UP: सहारनपुर में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत, एक की आधार कार्ड से पहचान

Tue, 07 Jul 2026 10:17 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Jul 2026 10:17 AM IST
सार

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। एक मृतक की पहचान आधार कार्ड से कमरे आलम निवासी मुरादाबाद के रूप में हुई, जबकि दूसरे की पहचान का प्रयास जारी है।

विज्ञापन
Saharanpur: Two Youths Killed After Motorcycle Crashes Into Parked Truck on Highway
सहारनपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर-मुजफ्फरनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा तल्हेड़ी बुजुर्ग में बैंक के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक के पीछे से टकराने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों ने हेलमेट पहन रखा था, इसके बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


तेज टक्कर में मौके पर ही चली गई दोनों की जान
पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब नौ बजे दोनों युवक बाइक से देवबंद की ओर से सहारनपुर जा रहे थे। तल्हेड़ी बुजुर्ग में बैंक के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

आधार कार्ड से हुई एक मृतक की पहचान
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच अधिकारी लोकेश राणा ने बताया कि तलाशी के दौरान एक युवक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान कमरे आलम निवासी कुंदरकी, मुरादाबाद के रूप में हुई है।

दूसरे मृतक की पहचान के प्रयास जारी
पुलिस के अनुसार दूसरे युवक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उसके पास मिले मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश भी की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed