{"_id":"6a4c0cf66241af1d3801544f","slug":"water-level-rises-in-shakambhari-khol-pilgrims-held-back-for-four-hours-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-179034-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शाकंभरी खोल में बढ़ा पानी का स्तर, चार घंटे तक श्रद्धालुओं को रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शाकंभरी खोल में बढ़ा पानी का स्तर, चार घंटे तक श्रद्धालुओं को रोका
Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में सोमवार को अचानक खोल में पानी का तेज बहाव आ गया। हालांकि पुलिस प्रशासन पहले से ही सतर्क था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने करीब चार घंटे तक श्रद्धालुओं की आवाजाही रोक दी। पानी का स्तर कम होने के बाद ही श्रद्धालुओं को मां शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए आगे जाने की अनुमति दी गई।
सोमवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मौसम में बदलाव के बीच शिवालिक पहाड़ियों में हुई बारिश के बाद अचानक दोपहर के समय नदी में पानी का बहाव तेजी से बढ़ने लगा। हालांकि मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ था। सुबह करीब 10:30 बजे रक्तदांतिका मंदिर स्थित बाढ़ चौकी से जैसे ही पानी आने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं को सूचित कर दिया।
करीब 11:30 बजे नदी (खोल) में पानी का बहाव काफी तेज हो गया, जिससे स्थिति गंभीर होती दिखाई दी। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सूबे सिंह और शाकंभरी चौकी प्रभारी रामकुमार गौतम ने तत्काल सायरन बजाकर श्रद्धालुओं को अलर्ट किया और सिद्धपीठ क्षेत्र में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इसके साथ ही खराब मौसम और सुरक्षा कारणों को देखते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर पर नदी के किनारे पर ही रोक दिया गया।
विज्ञापन
पानी आने की सूचना मिलते ही सीओ प्रिया यादव एवं तहसीलदार विजय कुमार भी भूरादेव पहुंचे और हालात का जायजा लिया। करीब तीन बजे नदी में पानी का स्तर कम होने के बाद हालात सामान्य हुए। इसके बाद श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आगे जाने की अनुमति दी गई।