{"_id":"6a4c0e13a3dd0b11fa023668","slug":"sting-skill-test-alongside-mobile-phones-rules-cast-aside-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-179024-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टिंग : मोबाइल संग कौशल की परीक्षा, नियम रहे किनारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टिंग : मोबाइल संग कौशल की परीक्षा, नियम रहे किनारे
Tue, 07 Jul 2026 01:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। आईटीआई की प्रयोगात्मक परीक्षाओं में सोमवार को शुचिता शर्मसार हो गई। छात्र परीक्षा कक्ष में अपनी मेज पर मोबाइल और किताबें रखकर कॉपी में लिखते नजर आए। कॉपी लिखते वक्त छात्रों के बीच दूरी भी अधिक नहीं थी। वह एक-दूसरे से सटकर बात करते हुए परीक्षा देते रहे और शिक्षक दूर खड़े होकर बतियाते नजर आए। प्रयोगात्मक परीक्षाओं की हकीकत जानने के लिए जब हमारी टीम राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड पहुंची तो व्यवस्था की परतें खुद-ब-खुद खुलती चली गईं।
जिले में 108 आईटीआई में सोमवार से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हुईं। कौशल विकास उद्यमशीलता मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार कराई जा रही इन परीक्षाओं में शुचिता बनाए रखने के लिए सभी बंदोबस्त किए गए हैं, लेकिन वह बंदोबस्त परीक्षा के दौरान नदारद रहे। प्रयोगात्मक परीक्षाएं छह से दस जुलाई तक चलेंगी। पहले दिन हमारी टीम ने जिले की सबसे बड़ी राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड पर जाकर वहां की परीक्षा व्यवस्था को जाना। अलग-अलग वर्कशॉप में छात्र परीक्षा देते नजर आए। कुछ छात्र मशीनों पर प्रयोग करते मिले तो कुछ समूह बनाकर कॉपियों में लिखते नजर आए। एक समूह में छात्र सामने किताब रखकर उसमें से लिखते नजर आए, जबकि उनके ठीक सामने की सीट पर एक छात्र कॉपी के ऊपर मोबाइल रखकर और एक पर्ची के साथ कॉपी में लिखते मिले। यह स्थिति तब है कि जब नियमों के अनुसार परीक्षा में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित है। उसके बावजूद परीक्षा के दौरान मोबाइल साथ रखने पर कोई पाबंदी नजर नहीं आई। संवाद
-- -- --
इनकी है जिम्मेदारी
आईटीआई की परीक्षा के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक कार्यपालक मजिस्ट्रेट, एक पर्यवेक्षक तैनात किया गया है। इसके अलावा सिटी मजिस्ट्रेट और कई एसडीएम को कई-कई परीक्षा केंद्रों के ऊपर जोनल मजिस्ट्रेट/उड़नदस्ता अधिकारी बनाया गया है, लेकिन राजकीय आईटीआई में जो मिला उससे पूरी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- --
यह है परीक्षा कार्यक्रम
प्रयोगात्मक परीक्षाएं छह से दस जुलाई तक चलेंगी। इसके लिए सभी आईटीआई को स्वकेंद्र बनाया गया है। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इसके अलावा नौ जुलाई से तीन अगस्त तक सीबीटी परीक्षाएं होंगी। इनके लिए राजकीय आईटीआई दिल्ली रोड को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
-- -- --
सोमवार को प्रयोगात्मक परीक्षा थी, जिनमें लिखने के लिए ज्यादा कुछ नहीं होता है। ऐसे में नकल होने की बात नहीं कही जा सकती। मोबाइल जरूर प्रतिबंधित है। यदि कोई छात्र मोबाइल लेकर परीक्षा में बैठा है तो जांच कराकर पता लगाया जाएगा।
- रविभूषण, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, दिल्ली रोड सहारनपुर