{"_id":"6a4c0d8120f2fa51960eb6f3","slug":"consumers-visited-the-power-station-regarding-the-hike-in-electricity-bills-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-179028-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर बिजलीघर पहुंचे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बिजली बिलों में बढ़ोतरी को लेकर बिजलीघर पहुंचे उपभोक्ता
Tue, 07 Jul 2026 01:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मनिहारान। कस्बे में विद्युत उपभोक्ताओं के बिजली के बिलों में अचानक बढ़ोतरी आने से लोग परेशान हो गए। सोमवार को लोगों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को शिकायत पत्र सौंपकर बिजली के बिलों को ठीक कराने की मांग की। कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल सामान्य से अधिक आ रहे हैं।
कस्बे के मोहल्ला कायस्तान, इकराम व शिवपुरी आदि के विद्युत उपभोक्ता सचिन सैनी, अनीता पांचाल, रघुनाथ, ओमकार व विजय आदि ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता विजय कुमार को शिकायत पत्र देकर बताया कि उनके विद्युत बिल पहले महीने के विद्युत बिल से कई गुना ज्यादा आ रहे हैं, जिसे वे जमा नहीं कर सकते हैं। सचिन सैनी ने बताया है कि उनका बिल 1800 से बढ़कर 4838 रुपये, जबकि नाथीराम सैनी का 902 रुपये से 30989 रुपये, विजय कुमार का 1231 से 6461 रुपये का आया है। इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति आक्रोश है। विद्युत उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता को शिकायत पत्र सौंपकर गलत आए विद्युत बिलों को ठीक कराने की मांग की।
अधिशासी अभियंता विजय कुमार ने उपभोक्ताओं को आश्वासन दिया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कराई जाएगी। जिन उपभोक्ताओं के बिलों में त्रुटि पाई जाएगी। उनको ठीक कराया जाएगा।