पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Two cows killed after being hit by a bus on the Ujjain-Indore highway; angry villagers set the bu

Indore News: उज्जैन-इंदौर मार्ग पर बस की टक्कर से दो गायों की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस को फूंका

Tue, 07 Jul 2026 07:18 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 07 Jul 2026 07:18 AM IST
सार

उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक हादसे ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब यात्री बस की चपेट में आने से दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी, जिससे वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

विज्ञापन
Indore News: Two cows killed after being hit by a bus on the Ujjain-Indore highway; angry villagers set the bu
गुस्साए ग्रामीणों ने बस को फूंका - फोटो : amar ujala

विस्तार

उज्जैन-इंदौर मुख्य मार्ग पर पंथपिपलाई और रामवासा गांव के बीच एक हादसा हो गया। इंदौर से आ रही यात्री बस ने सड़क पार कर रही दो गायों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। नाराज ग्रामीणों को देख बस का चालक बस को छोड़ कर भाग गया।

विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के वक्त बस में कोई यात्री सवार नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तेज रफ्तार वाहनों पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से मवेशियों की सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


आपको बता दे कि पांच महीने पहले शुक्ला ब्रदर्स की बस ने टक्कर मारकर एक बाइक पर सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की भी जान ले ली थी। इसके अलावा अरविंद हॉस्पिटल के पास भी तेज गति से बस चलाई जाने पर नाराज लोगों ने बस के चालक के साथ मारपीट की थी और बस में तोड़फोड़ कर दी थी। इंदौर में तीन नंबर विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोलू शुक्ला के परिवार से जुड़ी बसें इंदौर उज्जैन रूट पर संचालित होती है। ज्यादातर बसों पर गोलू भी लिखा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed