पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore News: Siya had read about the Raja Raghuvanshi case before Ketan's murder; the secret was revealed thro

Indore News: केतन की हत्या से पहले सिया ने पढ़ा था राजा रघुवंशी केस, मोबाइल की हिस्ट्री से खुला राज

Tue, 07 Jul 2026 11:45 AM IST
Abhishek Chendke न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Abhishek Chendke Updated Tue, 07 Jul 2026 11:45 AM IST
सार

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी सिया गोयल ने हत्या से पहले राजा रघुवंशी मर्डर केस का गहराई से अध्ययन किया था, ताकि वह उसी तरह की कोई गलती न दोहराए।

विज्ञापन
Indore News: Siya had read about the Raja Raghuvanshi case before Ketan's murder; the secret was revealed thro
राजा रघुवंशी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुणे की सिया गोयल ने केतन अग्रवाल की हत्या ठंडे दिमाग और पूरी प्लानिंग के साथ की थी। हत्या से पहले उसने गूगल पर राजा रघुवंशी केस सर्च किया और उसे पूरा पढ़ा, ताकि जो गलती सोनम ने की, वह उसे न दोहराए। लेकिन पुलिस ने उसे भी केतन की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। सोनम और सिया की हत्या के तरीके में भी समानता है। सोनम ने भी हत्या के बाद राजा के शव को खाई में फेंका था और सिया ने सीधे धक्का देकर हत्या को हादसा बताने की कोशिश की।

विज्ञापन


 

दरअसल, सिया ने राजा रघुवंशी केस से सबक लेकर हत्या की प्लानिंग को और ज्यादा सावधानी से पूरा करने की कोशिश की थी। पुलिस ने जब सिया के मोबाइल की गूगल हिस्ट्री देखी तो पता चला कि उसने राजा रघुवंशी मर्डर केस के बारे में पूरी जानकारी ली थी। सिया ने यह भी जाना था कि पुलिस की गिरफ्तारी के बाद महिला आरोपियों से मारपीट होती है या नहीं।

विज्ञापन


दरअसल, पुणे पुलिस केतन अग्रवाल मर्डर केस में डिजिटल सबूत भी जुटा रही है। इस दौरान राजा रघुवंशी केस के बारे में सिया द्वारा जानकारी जुटाए जाने का पता चला। इस मामले में राजा रघुवंशी के परिजनों का कहना है कि सोनम ने जिस तरीके से राजा की हत्या की थी, सिया ने भी उसी प्लानिंग को अपनाया और पहाड़ों पर केतन को घुमाने ले गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



हत्या के पुख्ता सबूत होने के बावजूद सोनम की जमानत मंजूर हो गई। इससे सिया को बढ़ावा मिला और उसने केतन की हत्या कर दी। सोनम ने जघन्य अपराध किया है। उस मामले में उसे फांसी की सजा होनी चाहिए, लेकिन वह जेल से बाहर है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि एफआईआर के समय जो टाइपिंग मिस्टेक हुई थी, उसका फायदा सोनम ने उठाया है। अब सिया केस में पुलिस को लापरवाही नहीं करनी चाहिए।आपको बता दें कि पिछले साल मई में सोनम ने अपने प्रेमी के तीन साथियों के साथ राजा रघुवंशी की हत्या की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed