सब्सक्राइब करें

Live

Rajasthan Assembly Session Live: सदन में आज उद्योग से ऊर्जा तक होंगे सवाल, राज्यपाल अभिभाषण पर सरकार देगी जवाब

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 04 Feb 2026 10:27 AM IST
विज्ञापन
खास बातें

Rajasthan Assembly Session 2026 Live Updates: विधानसभा में आज दिनभर अहम कार्यसूचियों पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल से लेकर राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब और विभिन्न विभागों की अधिसूचनाओं व वार्षिक प्रतिवेदनों की प्रस्तुति तक, सदन में सरकार और विपक्ष के बीच गहन बहस होने की संभावना है।

Rajasthan Assembly Session 2026 Live Question Hour Government to Reply on Governor’s Address News Update in Hi
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
Trending Videos

लाइव अपडेट

10:21 AM, 04-Feb-2026

Rajasthan Assembly Session Live: सदन में आज उद्योग से ऊर्जा तक होंगे सवाल, राज्यपाल अभिभाषण पर सरकार देगी जवाब

राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई आज सुबह 11 बजे प्रश्नकाल के साथ शुरू होगी। प्रश्नकाल के दौरान उद्योग विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, जल संसाधन विभाग, जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, राजस्व विभाग, नगरीय विकास विभाग और ऊर्जा विभाग से जुड़े प्रश्न उठाए जाएंगे। इसके अलावा सदन में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा भी आज जारी रहेगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद के लिए एक दिन का अतिरिक्त समय बढ़ाया गया था। अब इस पर राज्य सरकार की ओर से आज सदन में जवाब दिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी वित्त विभाग से संबंधित 27 अधिसूचनाएं सदन में प्रस्तुत करेंगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग की एक अधिसूचना सदन के पटल पर रखेंगे, वहीं मंत्री किरोड़ीलाल मीणा आपदा प्रबंधन सहायता एवं नागरिक सुरक्षा विभाग से जुड़ी छह अधिसूचनाएं प्रस्तुत करेंगे और गृह राज्य मंत्री जवाहरसिंह बेढ़म गृह विभाग से संबंधित सात अधिसूचनाएं सदन में रखेंगे।

वार्षिक प्रतिवेदन भी होंगे पेश

सदन की कार्यवाही के दौरान आज विभिन्न विभागों के वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी राजस्थान जन आधार प्राधिकरण का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखेंगी। मंत्री सुमित गोदारा राजस्थान राज्य अल्पसंख्यक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट सदन के पटल पर प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed