{"_id":"69825218b52c3fda640bac6a","slug":"a-patient-died-after-falling-from-the-second-floor-of-the-government-medical-college-under-suspicious-circumstances-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-164721-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, टीबी वार्ड में चल रहा था उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज की दूसरी मंजिल से गिरकर मरीज की मौत, टीबी वार्ड में चल रहा था उपचार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:51 AM IST
विज्ञापन
सार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार रात दिल दहलाने वाली घटना घटित हुई। एक टीबी मरीज की दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मरीज ने बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीज अनुज (25 वर्ष) की संदिग्ध हालात में दूसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वह 11 दिनों से टीबी वार्ड में भर्ती था। पुलिस के मुताबिक, अनुज ने बीमारी से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया है। जांच की जा रही है। चौक कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि सीतापुर के महोली का रहने वाला अनुज काफी समय से टीबी से जूझ रहा था।
Trending Videos
रात साढ़े 11 बजे हुई घटना
तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। यहां टीबी वार्ड में उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11:30 बजे अनुज सबकी नजर बचाकर वार्ड से बाहर निकला और दूसरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ मुखर हुए अलंकार अग्निहोत्री, कहा- केंद्र के पास छह फरवरी तक मौका
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हुआ
जोर से आवाज आने पर लोगों ने भागकर देखा। अनुज की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। अनुज की मौत से साथ में मौजूद माता पिता का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जांच की है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
